फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह में इस दिन जरा बचके !

Tue, 24 Sep 2019 02:50 PM IST
विनोद शुक्ला पं. जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल
सितंबर माह का अंतिम सप्ताह भी विदा होने वाला है, किन्तु इस अवधि के मध्य ग्रहगोचर में भी कई परिवर्तन हो रहा है इन ग्रहों के अनुसार सप्ताह में आपकी राशि के अनुसार नए समीकरण बनेंगे जिसका प्रभाव अपनी राशि पर कैसा रहेगा, यह जानने का कौतूहल सभी को रहता है। अतः आपकी राशि के अनुसार इस माह के अंतिम सप्ताह का कौन सा दिन आपके लिए चैतन्य रहने वाला रहेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि- ग्रह-गोचर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन रहेगा, किंतु 27 सितंबर का दिन आपके लिए कुछ बड़े शुभ समाचार ला सकता है। सायंकाल तक मिलने वाली सूचना आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ बेहतरीन मध्य कुछ तनाव वाला और अंत अति कामयाबियों वाला रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा निर्णय लेना चाहे तो अवसर अच्छा है। 30 सितंबर का दिन अति सावधानी बरतने का है। इस दिन बाद विवाद से बचें।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ आकस्मिक धन लाभ से होगा मकान अथवा वाहन के क्रय के लिए बयाना आदि दे सकते हैं। 28 सितंबर का दिन कुछ तनाव वाला रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। जेब तराशों से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ बेहतरीन है। रुके हुए कार्य बनेंगे, जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही परास्त होंगे। फिर भी 26 सितंबर का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का है, सतर्कता रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि- सप्ताह का आरंभ भागदौड़ और खर्च के साथ शुरू होगा किंतु यह खर्च अच्छे कामों में होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन 28 सितंबर का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का है। इस दिन भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन लाभ से होगा। रुका हुआ धन आएगा और आय में एकाएक वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का माहौल रहेगा। 30 सितंबर का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का है परिवार में कटुता न पैदा होने दें।

8 of 13
rashi
तुला राशि- सप्ताह अच्छा रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार में कोई भी काम रुका हो तो उसे निपटाने का प्रयास तेज करें। सफलता मिलने की संभावना अधिक है फिर भी 28 सितंबर का दिन सावधानी बरतने का है। दिन की शुरुआत से ही हर निर्णय सावधानीपूर्वक करें।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लिए माह का अंतिम सप्ताह हर तरह से लाभ ही लाभ देगा। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी किन्तु 30 सितंबर के दिन अधिक भागदौड़ और खर्च रहेगा।

10 of 13
rashi
धनु राशि- सप्ताह का आरंभ थोड़ा तनाव से होगा बावजूद इसके 30 सितंबर तक का समय आपके लिए बेहतरीन है। इसलिए रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य में लगे रहें। 25 सितंबर का दिन सावधानी बरतने का है। इस दिन व्यर्थ में तनाव से बचें।

11 of 13
rashi
मकर राशि- सप्ताह का आरंभ रोमांचित करने वाली घटनाओं से होगा। शादी-विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी, रोमांस के मामलों में भी सप्ताह सुखद रहेगा। साझा व्यापार करने से बचें। 24 सितंबर का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधानी बरतने का है।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि- सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इस तरह से बीतेगा कि आपको समझ में नहीं आएगा कि आपको लाभ हुआ या हानि, तो कोई भी कार्य अथवा निर्णय अच्छे मुहूर्त में ही आरंभ करें। सप्ताह के 28 और 29 सितंबर ज्यादा तनाव वाले रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि- सप्ताह का आरंभ तो अच्छा रहेगा किंतु मध्य कष्ट कारक रहेगा। विशेषकर के स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रतिकूल रहेगा अतः कोई भी कार्य अथवा निर्णय करें तो सोच समझ कर करें। 30 सितंबर का दिन अति सावधानी बरतने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें