फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 मार्च : मेष, मिथुन समेत इन 6 राशियों के लिए यह हफ्ता रहेगा शुभ

Mon, 05 Mar 2018 10:49 AM IST
Trainee Trainee Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
मार्च माह का यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
aries
इस सप्ताह विदेशी व्यापार करने वाले जातकों को विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है। इस सप्ताह शारीरिक कष्ट होने से सेहत पर असर पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, साथ ही वाहन भी सावधानी से चलाएँ। अत्यधिक तला, भुना और मसालेदार भोजन करने से परहेज करें। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन से आप संतुष्ट रहेंगे। इस दौरान धन लाभ होगा और आय भी बढ़ेगी लेकिन उसी अनुपात में खर्च भी बढ़ेंगे। छात्र जातकों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
वृष राशि
धार्मिक कार्यक्रमों या अन्य कार्यों पर खर्च अधिक होगा। आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और व्यवसाय के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है हालांकि काम को लेकर मन में असहमति का भाव रह सकता है। अगर पहले से स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या से है तो उसमें सुधार होगा। हालांकि फिर भी स्वच्छ भोजन और नियमित व्यायाम की आदत डालें। पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलता रहेगा। इस अवधि में मन में किसी बात को लेकर जबरदस्त उत्साह भी रहेगा। आपके बच्चे भी खुश रहेंगे। वहीं छात्र जातक इस सप्ताह आगे बढ़कर अध्ययन के क्षेत्र में अच्छा काम करेंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के मन में कुछ नया सीखने या पढ़ने की इच्छा होगी। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। नौकरी और व्यवसाय के लिए समय अच्छा रहेगा, साथ ही कार्यस्थल पर आप मन लगाकर काम करेंगे। इस सप्ताह अत्यधिक मसालेदार और चिकनाई युक्त भोजन करने से बचें, साथ ही वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। पारिवारिक जीवन खुशियों का आगमन होगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, साथ ही पिताजी को भी तरक्की मिलेगी। विदेशी संबंधों और विदेशी व्यापार से लाभ होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपकी जीत होगी, हालांकि फिर भी बेवजह विवादों से बचने की कोशिश करें।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन होने की संभावना है। इस सप्ताह आप नौकरी बदलने की योजना भी बना सकते हैं। अच्छी बात है कि नौकरी बदलने से आपको लाभ होगा। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने में पूरी तरह से असमर्थ रहेंगे। इस अवधि में आपकी सेहत थोड़ी गड़बड़ा सकती है। भाग्य का साथ मिलने से आप नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। आपकी संतान का स्वभाव थोड़ा मनमौजी रहेगा। छात्र जातक इस सप्ताह मन लगाकर अध्ययन करेंगे और अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे।
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए इस सप्ताह छोटी-मोटी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी। इस दौरान कोई प्रॉपर्टी डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र के लिए भी समय अच्छा रहेगा। इस दौरान नौकरी-व्यवसाय में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको धन लाभ होगा। खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी लेकिन साथ ही साथ आमदनी भी बढ़ेगी। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके भाई-बहन तरक्की करेंगे और संतान भी उन्नति करेगी। विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रता की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
कन्या राशि
इस सप्ताह कन्या राशि वाले जातकों के परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने की संभावना है। इस दौरान आप पारिवारिक जीवन में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय में छोटी दूरी की यात्राएँ विशेष फलदायी होंगी और भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्य क्षेत्र में तरक्की की पूरी संभावना है, बेहतर होगा कि महिला सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करें। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके बच्चों के स्वभाव में बेरुखी देखने को मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रता में कमी से जूझना पड़ सकता है।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
तुला राशि
इस सप्ताह तुला राशि के जातकों का मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय प्रभावी होंगे और उनका भविष्य में अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन और बच्चों से जुड़े मामले के लिए समय अच्छा है। हालांकि इस दौरान परिवार के सदस्यों में कुछ अनबन हो सकती है। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि इस सप्ताह आप अच्छी भाषा और संयमित वाणी बोलें। भाई-बहनों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है हालांकि वह आपका सहयोग करेंगे। इस दौरान मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आपके बच्चे सामान्य रूप से जीवन व्यतीत करेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा समय है, वे चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह किसी धार्मिक कार्य अथवा त्यौहार पर खर्च बढ़ सकता है। मानसिक अशांति रहने से परेशानी बढ़ेगी और स्वभाव में उग्रता आ सकती है, इसलिए संयम के साथ काम लेने की आवश्यकता होगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति और धन लाभ होगा। अपनी किसी रुचि की वजह से भी आपको पैसों की प्राप्ति हो सकती है। आपके बच्चे कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह पढ़ाई के साथ-साथ आप मनोरंजक गतिविधियों का आनंद भी लेंगे।

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
धनु राशि
धनु राशि के जातक इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मन लगाकर मेहनत करेंगे और उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर आप को प्रशंसा मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। दफ्तर में आपकी बात को महत्व दिया जाएगा। पारिवारिक जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत है। इस दौरान घर-परिवार में ख़ुशियाँ आएँगी। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। ख़र्च बढ़ने से थोड़ी परेशानी हो सकती है हालांकि धन लाभ होने की भी संभावना है। आपके बच्चे विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। इस सप्ताह आपको सरकारी कामों से लाभ होने की संभावना है।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। नौकरी और व्यवसाय में अपने प्रदर्शन से आप बेहद संतुष्ट रहेंगे। अपने ज्ञान के बल पर अच्छे संबंध स्थापित करेंगे, जिनका आपको लाभ होगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वहीं पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और सुखमय रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में लाभ होगा और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपके बच्चे प्रसन्न रहेंगे और आप भी उनके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को इस सप्ताह किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है इसलिए बेहतर होगा कि अपना अध्ययन जारी रखें। अनिद्रा की समस्या से सेहत पर असर पड़ सकता है।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राशि
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक अच्छे भोजन और व्यंजनों का आनंद लेंगे। घर में कोई कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है या कोई छोटी सी पार्टी हो सकती है। अपनी रुचि के कार्य में आपको सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। हालांकि इस दौरान छोटे-मोटे खर्च भी होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं, साथ ही आप किसी साजिश का शिकार भी हो सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। बेवजह की बातें करने से बचें और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें।संतान पक्ष परिवार में अपने दायित्वों को समझ कर आगे बढ़ेगी वही विद्यार्थी वर्ग को भी उनकी मेहनत का समुचित फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
मीन राशि
इस सप्ताह आपका मन खिला-खिला और प्रसन्न चित रहेगा। हर काम में आपको आनंद आएगा और इसका सकारात्मक असर आपकी जीवनशैली पर भी देखने को मिलेगा। आप पहले से अधिक उत्साहित होकर जीवन व्यतीत करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में आप जमकर मेहनत करेंगे। विदेशी संबंधों से आपको लाभ होगा और भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, साथ ही पारिवारिक जीवन में भी कुछ समस्याएँ आ सकती हैं। करियर की दृष्टि से हर क्षेत्र में आपके लिए अच्छे योग हैं। संतान का स्वभाव मनमौजी होगा। वहीं विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें