मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के मन में कुछ नया सीखने या पढ़ने की इच्छा होगी। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। नौकरी और व्यवसाय के लिए समय अच्छा रहेगा, साथ ही कार्यस्थल पर आप मन लगाकर काम करेंगे। इस सप्ताह अत्यधिक मसालेदार और चिकनाई युक्त भोजन करने से बचें, साथ ही वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। पारिवारिक जीवन खुशियों का आगमन होगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, साथ ही पिताजी को भी तरक्की मिलेगी। विदेशी संबंधों और विदेशी व्यापार से लाभ होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपकी जीत होगी, हालांकि फिर भी बेवजह विवादों से बचने की कोशिश करें।