वृष राशि
इस सप्ताह आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी परंतु ख़र्चों में भी बढ़ोत्तरी संभव है। अपनी सेहत की देखभाल करें, लंबी यात्रा के योग बनेंगे। आप विदेश यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हो सकता है विरोधी आपके ख़िलाफ कोई साज़िश रचे, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान के लिए अच्छा समय है, विद्यार्थी वर्ग भी खूब मेहनत करेंगे।