फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 अप्रैल: महीने का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

विज्ञापन
1 of 13
अप्रैल महीने का यह पहला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
मेष राशि
इस सप्ताह आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और कार्य में मन लगेगा। अच्छे निर्णय आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आप कार्यक्षेत्र से थोड़े असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। वहीं परिवार में पिता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है अथवा उनसे मतभेद हो सकता है। सप्ताहांत में लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। आर्थिक क्षेत्र की बात करें तो आमदनी सामान्य रूप से बढ़ेगी परंतु आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जीवन में क्लेश की संभावना है। संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए यही सलाह है कि वे पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनाए रखें।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी परंतु ख़र्चों में भी बढ़ोत्तरी संभव है। अपनी सेहत की देखभाल करें, लंबी यात्रा के योग बनेंगे। आप विदेश यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हो सकता है विरोधी आपके ख़िलाफ कोई साज़िश रचे, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान के लिए अच्छा समय है, विद्यार्थी वर्ग भी खूब मेहनत करेंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में मन लगेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान भी संभव है। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ विवाद न करें। आपको विदेशी संबंधों से लाभ प्राप्त होगा और इससे आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करेगी। मनवांछित इच्छा पूरी होने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सर्वोत्तम सप्ताह हो सकता है।
विज्ञापन

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। किसी आवश्यक कार्य हेतु खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है, इसलिए सेहत पर ध्यान देना होगा। आप किसी बड़े निर्णय को लेने में संकोच कर सकते हैं। हालाँकि आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और विरोधियों पर हावी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के बल पर आगे बढ़ेंगे। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
सिंह राशि
इस सप्ताह धार्मिक क्रियाकलापों में वृद्धि की संभावना है। परिवार में छोटे भाई-बहनों को किसी प्रकार का लाभ मिलेगा। वहीं पिताजी के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परंतु संतान को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर की संभावना है। हालाँकि तरक्की के योग हैं। अपनी सेहत की देखभाल करें। विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है।
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
कन्या राशि
इस सप्ताह मन किसी बात को लेकर थोड़ा दुखी रह सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव होने की संभावना है। माता जी के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। इसलिए उनकी सेहत की देखभाल करें। संतान का मिजाज़ थोड़ा बिगड़ सकता है। शिक्षा में कामयाबी पाने के लिए विद्यार्थियों को मेहनत करना होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
तुला राशि
आप अपने ज्ञान के बल पर अच्छे निर्णय लेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की पाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपना सकते हैं। परंतु ऐसा बिल्कुल भी न करें। पारिवारिक जीवन संतोष पूर्ण रहेगा। हालाँकि व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। भाई-बहनों को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी में सफलता मिलेगी। संतान भी अपने क्षेत्र में तरक्की करेगी।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर पूर्ण रुप से नियंत्रण रखना होगा अन्यथा वाणी में कटुता लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकती है। इसके द्वारा कुटुंब में भी परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही आप नौकरी बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं। संतान तरक्की करेगी और विद्यार्थी भी अपने ज्ञान के बल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
धनु राशि
मन में एक प्रकार की बेचैनी रह सकती है। किसी स्वास्थ्य परेशानी से भी सामना हो सकता है। ध्यान रखें, आपके किसी अनुचित व्यवहार के कारण परिजन दुखी हो सकते हैं। इसलिए ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे उन्हें ठेस पहुँचती हो। कार्यक्षेत्र राहें आसान नहीं होगी। हालाँकि आपका पूरा फोकस कार्य पर भी होगा। माता जी की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। अच्छी आमदनी का मार्ग प्रशस्त होगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। वहीं विद्यार्थी अपने क्षेत्र में उत्तम प्रगति करेंगे।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
मकर राशि
अपनी सेहत पर ध्यान दें और किसी से व्यर्थ के विवाद में ना उलझे अन्यथा कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण गति से चलेगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। सरकारी कामों में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहयोगी भी आपके कार्य में हाथ बटाएंगे। संतान आनंदपूर्ण जीवन व्यतीत करेगी। वहीं विद्यार्थी अपने छात्र जीवन को इंज्वॉय करेंगे।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा। आमदनी में वृद्धि की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी डील फाइनल होने से धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बशर्ते आपको उनसे रिश्ते बेहतर बनाकर चलना होगा। मानसिक शांति के लिए धार्मिक आचरण को अपनाएँ। पारिवारिक जीवन संतोषपूर्ण रहेगा। यात्रा के भी योग बनेंगे। संतान प्रसन्नचित रहेगी। हालांकि आपको उनकी सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता की कमी से जूझ सकते हैं।
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
मीन राशि
अपने ज्ञान के बल पर आप आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक तथा रहस्यमयी चीजों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कुछ अनचाहे खर्चे करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें। यात्रा के योग बन रहे हैं। आमदनी में वृद्धि की संभावना है। संतान मनमौजी रहेगी। सफलता के लिए विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। भाग्य का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें