फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल से 03 मई): अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 27 Apr 2020 05:24 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ सुखद माहौल में होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, किसी महंगी वस्तु की खरीदारी के योग। आकस्मिकधन प्राप्ति के भी योग और रुका हुआ धन भी वापस आने के संकेत। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा किंतु, कार्य व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में मकान-वाहन के खरीदने का योग, किंतु, 30 तारीख कुछ अशुभ।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- ग्रह गोचर अति अनुकूल है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। किसी दूसरे देश की नागरिकता के लिए वीजा आदि का भी आवेदन करना चाहें तो समय अनुकूल। अपने आवेश पर नियंत्रण रखते हुए योजनाओं की गोपनीयता बरकरार रखें। संतान प्राप्ति के योग। 2 मई अशुभ।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभिक ग्रह-गोचर विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक व्यय कराएंगे जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके आंखों का ध्यान रखें, यात्रा सावधानीपूर्वक करें दुर्घटना से बचें। सप्ताह के मध्य किसी विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनी के द्वारा सुखद समाचार प्राप्ति के योग। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 28 तारीख अशुभ।
 

4 of 12
राशि
कर्क राशि-  सप्ताह का आरंभ दैनिक व्यापारियों के लिए उत्तम रहेगा। सोची समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। सप्ताह के मध्य कुछ अशुभ समाचार परेशान कर सकता है उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। शासन सत्ता का पूर्ण सदुपयोग करें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिम्मेवारी भी बढ़ेगी और नेतृत्व का भी अवसर मिलने का योग। विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करें। 27 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता के योग बना रहा है। कार्य व्यापार में उन्नति एवं नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जो आगे चलकर अधिक लाभदायक सिद्ध होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय करेंगे। सप्ताह के अंत में भागदौड़ और यात्राओं के अधिकता रह सकती है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 1 मई अशुभ।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- आपके लिए सप्ताह कोई खुशखबरी लेकर आ रहा है ग्रह गोचर में आया सुधार नौकरी में उन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बना रहा है। गुप्त शत्रुओं से बचें प्रयास करें कि, इस अवधि के मध्य किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें, अन्यथा धन वापस आने में काफी विलंब होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। 3 मई अशुभ।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- ग्रह गोचर में आया परिवर्तन अच्छा फल देगा फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कार्यक्षेत्र से भी अप्रिय समाचार आने की संभावना इसीलिए बेहतर रहेगा की कार्य निपटाए और सीधे घर आएं गुप्त शत्रुओं से बचें। सप्ताह के मध्य में धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपना काफी समय दान पुण्य में भी लगाएंगे जिसके फलस्वरूप सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सामान्य तौर पर सप्ताह के सभी दिन शुभ।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन सुखद समाचारों के साथ होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी दैनिक व्यापारियों के लिए समय बेहद अनुकूल है कोई भी नया कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सप्ताह का मध्य कुछ मानसिक अशांति देगा किंतु अंत और अच्छा रहेगा। फिर भी 28 तारीख अशुभ।

9 of 12
राशि
धनु राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता लेकर आ रहा है, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता एवं संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। शोध परक एवं रचनात्मक कार्यों में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। सप्ताहांत धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे दानकुनी भी करेंगे जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी फिर भी 1 मई अशुभ।

10 of 12
राशि
मकर राशि- आपके लिए सप्ताह का ग्रह गोचर काफी मिलाजुला रहेगा। कुछ पारिवारिक कलह से अधिक मानसिक अशांति रहेगी यात्रा करते समय सामान चोरी होने से बचाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। नई सर्विस हेतु आवेदन करने अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से सप्ताह बेहतर रहेगा। शत्रु परास्त होंगे और मुकदमों में सफलता के योग। 3 मई अशुभ।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि-  सप्ताह आपके लिए बेहतरीन फल कारक सिद्ध होगा। अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे किंतु आवेश पर नियंत्रण रखें और परिवार के बड़े सदस्यों विशेषकर के भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। सप्ताह के मध्य मकान वाहन संबंधी किराए की चिंता दूर होगी परिवार के मध्य किसी ने मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा, विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। 29 तारीख अशुभ।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न दिखाएं, नेत्र विकार से बचें। कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा साथ ही आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। अपने शो में स्वभाव के बल पर कठिन हालात को भी सामान्य कर लेंगे इसलिए शासन सत्ता का पूर्ण सदुपयोग करते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 28 तारीख अशुभ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें