फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: मार्च महीने के आखिरी 7 दिन में पलट सकती हैं इन राशियों की किस्मत

Tue, 27 Mar 2018 07:29 AM IST
Trainee Trainee Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
मार्च महीने का यह अंतिम सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
मेष राशि
इस सप्ताह घर में परिजनों के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। माता जी का स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है। व्यस्त दिनचर्या और काम के दबाव की वजह से तनाव महसूस कर सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों का तबादला होने की संभावना है। इस अवधि में विदेशों में संपर्क बनेंगे और विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे। इस सप्ताह खर्च अधिक होगा इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें। आपके बच्चे विदेश जा सकते हैं। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह आपके उत्साह और साहस में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। आपके भाई-बहनों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह चोट आदि लगने का भय रहेगा, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। आमदनी में वृद्धि होगी और अच्छी बात है कि खर्च अधिक नहीं होगा। ससुराल पक्ष से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता के लिए अधिक प्रयत्न करने होंगे। संतान पक्ष आनंदित रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का कुटुंब परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी, हालांकि छोटे-मोटे विवाद भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान आज्ञाकारी होगी, वहीं विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा और वे मन लगाकर अध्ययन करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस सप्ताह भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव को महसूस करेंगे। इस वजह से निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छे से व्यतीत होगा। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। पिता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपके धार्मिक आचरण को लोग पसंद करेंगे। इस दौरान तीर्थ स्थल की सैर के योग बनेंगे। इस अवधि में आप घर बनाने के बारे में सोच सकते हैं या वाहन खरीद सकते हैं। कंप्यूटर साइंस से जुड़े विषयों में सफलता के योग हैं। कार्य क्षेत्र में मन लगाकर काम करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
सिंह राशि
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को सर्दी-जुकाम से संबंधित स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। कार्य में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। छात्र जातकों को इस अवधि में एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन या ट्रांसफर होने की संभावना है। आपका कोई पुराना राज़ सामने आ सकता है। इस सप्ताह खर्च अधिक होंगे, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें।
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
कन्या राशि
कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान से काम लें। सफलता पाने के लिए कोई शॉर्टकट तरीका न अपनाएँ। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि परिजनों को पर्याप्त समय दें। इससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आपको कान से संबंधित परेशानी हो सकती है। छोटे भाई-बहनों को भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, क्योंकि इस सप्ताह उनकी मेहनत रंग लाएगी।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
तुला राशि
कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान से काम लें। सफलता पाने के लिए कोई शॉर्टकट तरीका न अपनाएँ। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि परिजनों को पर्याप्त समय दें। इससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आपको कान से संबंधित परेशानी हो सकती है। छोटे भाई-बहनों को भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, क्योंकि इस सप्ताह उनकी मेहनत रंग लाएगी। वहीं आपकी संतान के लिए भी यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। अपने सही निर्णय से आप आगे बढ़ेंगे। इस सप्ताह धन लाभ होगा लेकिन खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। पिताजी को शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी या उनके साथ आपके संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, प्रॉपर्टी से लाभ होगा। धार्मिक कामों में धन खर्च होगा और स्वयं के प्रयासों से पैसों की वृद्धि होगी। परिवार में चहल-पहल रहेगी और संतान पक्ष को विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है।

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
धनु राशि
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के स्वभाव में बेचैनी और क्रोध बढ़ सकता है। इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर होगा, इसलिए अधिक तनाव न लें। पारिवारिक जीवन में परिजनों के साथ आपसी मेल-जोल और प्रेम बढ़ेगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएँ। संतान आपकी बातों को मानेगी और उसका समर्थन करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
मकर राशि
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। नेत्र विकार, पैर में चोट, दर्द या अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। इस अवधि में विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। कार्य क्षेत्र में लोग आपके ज्ञान का लोहा मानेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और भाई-बहनों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। वहीं कार्यस्थल पर भी सहकर्मी आपके मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आपकी संतान आनंदित रहेगी। छात्र जातक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह खर्च बढ़ने के साथ-साथ आमदनी भी बढ़ेगी।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राशि
इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ होगा। परिवार में या कुटुंब में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी और तीर्थयात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। मानसिक तनाव होने से थोड़ी बेचैनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा और आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं इसलिए इस बात का ध्यान रखें। संतान तरक्की करेगी और विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
मीन राशि
इस सप्ताह मीन राशि वालों को माता जी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े मामलों में विवादों से बचें अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। किसी कलात्मक कार्य में भी दिलचस्पी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अपने अधीनस्थों से अच्छा व्यवहार बनाये रखें। विद्यार्थी वर्ग को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं संतान को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें