Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 25 से 31 मई 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह अटके कामों को लेकर दिलो-दिमाग में बेचैनी छायी रहेगी। हालांकि अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाने का बड़ा मन करेगा। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। यह सप्ताह आमदनी के लिहाज से सामान्य रहने वाला। व्यापार में उठापटक का माहौल रहने वाला है। नौकरी का प्रयास करने वाले जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता आएगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल
सरकारी या गैर सरकारी पदों पर काम करने वाले लोगों के लिए यह समय तरक्की के अवसर उपलब्ध कराएगा। इस समय दीर्घावधि से जुड़ा निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद नहीं होंगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए सप्ताह कुछ उम्मीद लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से संबंध मधुर रखने होंगे। इस समय आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगें। सेहत में सुधार संभव है।
4 of 13
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। मन धर्म-कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। लिखा-पढ़ी के मामलों में आपको लाभ होगा। आप अपने कार्यों से लोगों को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में लटके काम बनेंगे। करियर व नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय भी उथल-पुथलभरा है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। इस समय आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल
राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। निर्धन व्यक्तियों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। यह सप्ताह आपके आमदनी के लिहाज से शुभ नहीं है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा नही रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझें नहीं तो आपको हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम-संबंध के संदर्भ में इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले इस सप्ताह सावधान रहें।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह धन की प्राप्ति न होने पर आपका मन अशांत रहेगा। अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। किसी दूसरों के मामले में दखलंदाजी न करें। मन और आत्मा में अंतर्द्वंद की स्थिति बनी रहेगी। आमदनी अच्छी नहीं रहेगी और व्यय भी अधिक होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय कठिनाई भरा होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके ठीक रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। राजनीति करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह एक नई दिशा लेकर आया है। आमदनी अच्छी होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में मधुर संबंध बना रहेगा। प्रणय संबंधो में अस्थिरता का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।
8 of 13
राशि
तुला साप्ताहिक राशिफल
यात्रा से बचें। आर्थिक तौर पर सप्ताह फायदेमंद साबित हो सकता है। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। गुप्त शत्रु आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में नोक-झोक हो सकती है। प्रणय संबंधों में संवाद बनाए रखें। पेट के रोगी खास ख्याल रखें।
9 of 13
राशि
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह दफ्तर में आपको कुछ उबाऊ काम करना पड़ सकता है। यह सप्ताह आपके लिए धनाभाव का बोध कराने वाला है। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वालों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय है। जीवनसाथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। प्यार में अगर साथी आपसे बेवजह नाराज है, तो उनसे इस सप्ताह सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। इस सप्ताह कमर की पीड़ा से थोड़ी निजात मिलने की सम्भावना है।
10 of 13
राशि
धनु साप्ताहिक राशिफल
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा उनकी अनदेखी न करें। नौकरी पेशा लोगों के समय अच्छा नहीं है। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। कला जगत के क्षेत्र में प्रयासरत जातकों के लिए यह समय अच्छी खुशखबरी लाएगा। स्त्रियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए सामान्य दिन है। सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर जातक धैर्य से काम लें।
11 of 13
राशि
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं। किसी महिला या आपकी जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। सप्ताह के अंत में हालात अच्छे बनेंगे। नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे-धीरे प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
12 of 13
राशि
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकता है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान से परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। आमदनी के लिहाज से आज का समय आपके लिए ठीक है। व्यवसाय के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगो को दौड़ भाग करनी पड़ेगी। वैवाहिक संबंधो में मधुरता आएगी है। प्रणय संबंधो के लिए यह सप्ताह उत्तम है। त्वचा से सम्बंधित रोगी इस सप्ताह राहत महसूस करेंगे।
मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। लगातार डांटना आपके बच्चों से आपका व्यवहार बिगड़ सकता है। वक्त की जरूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आजादी दें। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। प्रणय संबंधों में बिना सोचे कोई वादा न करे। चर्म रोगियों को पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है।