फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जनवरी : इस हफ्ते सभी 12 राशियों में किसे मिलेगा लाभ

Mon, 21 Jan 2019 01:07 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 2019
जनवरी महीने के चौथे हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
करीबी और महत्वपूर्ण व्यक्तियों से सम्बन्धों में मधुरता और प्रागड़ता का बलिष्ठ योग है। व्यवसाय के सम्बन्ध में की गयी यात्रा सफल तथा अति लाभदायक सिद्ध होगी। भागीदारों के लिए समय अनुकूल नहीं है। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। आमदनी मिश्रित रहेगी किन्तु व्यय अधिक होने से धन नहीं बचेगा। नौकरी पेशा वालों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय और वैवाहिक स्थिति में अनुकूलता रहेगी। प्रेम संबंधो में कटुता आ सकती है। अत: सावधान रहें। पैर का दर्द इस समय आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
आपके लिए यह सप्ताह उठा पटक वाला हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों अपने सहयोगियों से समस्या हो सकती है। व्यवसायिक सन्दर्भ में आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची को लम्बी कर सकता है। वाद-विवाद में इतना ना उलझे की सम्बन्ध विछेद के कारण आपको बाद में आपको पछताना पड़े। खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी परेशानी का सबब बन सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में आमदनी में रूकावट संभव है किन्तु सप्ताहांत आते आते स्थितियों  में सुधार संभव है । वैवाहिक संबंधो में उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। अपच या मौसमी बुख़ार  इस सप्ताह आपको परेशान कर सकता है।

4 of 13
मिथुन
इस सप्ताह व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है। नवीन व्यवसाय शुरू करने और नवीन सौदे करने से बचें। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती है। धन के मामले में यह सप्ताह नरम गरम रह सकता है वैवाहिक जीवन में दूसरों के दखल से परेशानी आएगी। प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ घूमने का अवसर न गवाएं। आप में से कईयों को आँखों की समस्या से थोड़ी निजात मिलने की सम्भावना है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
यह सप्ताह व्यवसायिक और व्यापारिक सन्दर्भ में भागमभाग की स्थिति से युक्त रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आप में से कुछ को आय में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते है। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़ी कटुता बनेगी रहेगा। प्रणय संबंधों में खुशनुमा माहौल रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
आप के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणामदायक रहेगा। व्यापारियों और व्यवसायियों के लिए उन्नति और प्रगति के  पूरे आसार बन रहे है। नौकरी पेशा जातकों के लिए पदोन्नति के साथ स्थान  परिवर्तन का योग बन रहा  है। आप में से कुछ विश्वासपात्र के अविश्वास के कारण परेशान रह सकते हैं। अनियमित आय के कारण आपको आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग इस समय धर्य न खोएं। परिश्रम आपको अच्छी सफलता दिलाएगा। किसी करीबी रिश्तेदार की समस्या आपको व्यथित कर सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ सम्बन्ध में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में अविश्वास को जगह न दें तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा। दमा रोगियों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
व्यवसायिक सन्दर्भ में नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। व्यापार करने वालो के लिए यह समय अच्छा रहेगा। धनागम के नए स्रोत खुलने के आसार है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास छात्रों को सफलता दिलाएगा।  दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। इस सप्ताह  घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे।किन्तु  पारिवारिक सदस्यों का मन किसी अवांछनिए के आगमन से खिन्न रहेगा। प्रेमियों  के लिए स्थिति अनुकूल नहीं। स्वास्थ्य सन्दर्भ में बुजुर्गों को  जोड़ो के दर्द से आराम मिलने की सम्भावना है।

8 of 13
राशि
व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य है। किन्तु महिलाओं से दूरी बनाकर रखें वरना कोई हानि हो सकती है। अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। आर्थिक मामलो में सुधार होने की सम्भावना है। आय संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक एव वैवाहिक सन्दर्भ में आपको आपसी सम्बन्धो में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम-संबंधों में जल्दबाजी न करें। लम्बी बीमारी से जूझ रहे रोगी शारीरिक समस्या से कुछ हद तक निजात पा सकेंगे।

9 of 13
राशि
इस सप्ताह आप का धर्म और अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव रह सकता है।  घनिष्ठ मित्रों से वार्तालाप संभव है । किसी से भी अपशब्द न कहे। छात्रों का अध्ययन सामग्री खरीदने में अत्यधिक व्यय होगा। शोध कार्यों में लगे छात्रों के लिए का समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह व्यवसायिक  पक्ष के सन्दर्भ में उहा-पोह लगी रहेगी। साझेदारी में लिप्त जातकों को थोडा सावधानी बरतने की आवश्यकता है । नौकरीपेशा जातकों  के लिए यह समय सामान्य रहेगा। आमदनी के आसार अच्छे नहीं लग रहे है। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाए समय अनुकूल नहीं  है। आप में से कुछ पेट संबंधी समस्या से जूझ सकते हैं। अत: अपने खान पान के प्रति सावधान रहें।

10 of 13
राशि
व्यवसाय  और व्यापार की स्थिति जस की तस रहेगी है। अपने शुभचिंतक आपका पूर्ण सहयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए थकावट का समय है। आमदनी के लिहाज से यह सप्ताह  ठीक नहीं है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। वैवाहिक जीवन में उलझने बढ़ेगी। प्रणय सम्बन्ध में खुशनुमा माहौल बना रहेगा लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। कफ की समस्या वाले सावधान रहे।

11 of 13
राशि
नौकरी पेशा वालों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा । परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। आमदनी और आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। जीवन साथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेमियों को  सावधानी बरतने की जरुरत है। स्वास्थ्य के हिसाब से यह सप्ताह आपको कुछ तकलीफ दे सकता है।

12 of 13
राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणामदायक है। नौकरी करने वालो के लिए यह सप्ताह मौज मस्ती वाला है। व्यवसाय और व्यवसाय में लिप्त जातकों के लिए  नए निवेश के आसार है। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जातक सफलता पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे। भौतिक सुखो में वृद्धि संभव है। आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार के आसार है। छात्र अपनी प्रतिभा से सफलता प्राप्ति की ओर अग्रसर रहेंगे। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार होने के लक्ष्ण दिख रहे है। प्रेमियों  लिए समय अनुकूल नहीं है। यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मिलाजुला रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
व्यवसायी एवं व्यापारियों लिए समय अच्छा रहेगा। किन्तु  चापलूसों और चाटुकारों से थोडा बच कर रहे अन्यथा भारी खर्चे हो सकते हैं। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। आय निरंतर एवं शुभ रहेगी । इस सप्ताह आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के पूर्ण योग हैं। वैवाहिक जीवन में सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। प्रेम संबंधों से युक्त जातक अपने साथी को थोड़ा समय दें। आपको पारिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। मधुमेह के रोगियों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें