साप्ताहिक धनु राशिफल
इस सप्ताह आप को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके सहकर्मी भी आपको पूरा समर्थन देंगे। इसके बावजूद भी यह संभावना है कि आपका मन अपने काम में पूरी तरह से ना लगे। इसलिए आपको इन सब से बचना होगा, साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं आपके सामने खड़ी हो सकती हैं। इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और परिजनों के सहयोग से आपको किसी प्रकार का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आपके लिए आवश्यक है कि आप अपने ससुराल पक्ष से अच्छा व्यवहार करें और किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े को बढ़ावा ना दें।