फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 सितंबर: शनि बदलेंगे इस हफ्ते अपनी चाल, जानिए कौन होगा मालामाल कौन बेहाल

Tue, 04 Sep 2018 10:30 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
सितंबर महीने का पहला सप्ताह खास रहने वाला है क्योंकि इसी हफ्ते शनि अपनी चाल बदल रहे हैं। शनि वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के चाल बदलने से इस सप्ताह सभी राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

2 of 13
इस सप्ताह आप को समझदारी से काम लेना होगा क्योंकि आपके पारिवारिक जीवन और आपके कार्यक्षेत्र दोनों में ही तनाव की स्थिति बन सकती है। अतः ठंडे दिमाग से काम लेकर ही बात को बिगड़ने से बचाया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी लेकिन मंगल केतु की स्थिति किसी प्रकार का झगड़ा भी करवा सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है, साथ ही माता जी और पिता जी का खराब स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। संतान को कोई उपलब्धि हाथ लग सकती है जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और उन्हें अपनी पढ़ाई में आसानी होगी। धन लाभ सामान्य रहेगा लेकिन खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। बिजनेस पार्टनर शिप से आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
विज्ञापन

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3 of 13
इस सप्ताह आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देना होगा विशेष रूप से अपने पिताजी के स्वास्थ्य और उनके साथ अपने संबंधों पर। कार्यक्षेत्र में अभी मेहनत करते रहने का समय है इसलिए अपनी ओर से शत प्रतिशत प्रयास करें। धर्म के मामले में आप कट्टर बनेंगे और धार्मिक क्रियाकलापों के द्वारा आप को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखी जा सकती है। भाई-बहनों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। लेकिन आपके लिए बेहतर होगा कि थोड़ा कम समय ही अपने परिवार में रहें, क्योंकि किसी बात को लेकर आपका परिजनों से विवाद हो सकता है। संतान के लिए समय ठीक ठाक रहेगा। महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। धन लाभ तो होगा लेकिन इस सप्ताह आप खर्च अधिक कर सकते हैं।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

4 of 13
इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा। क्योंकि शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन बेहद सावधानी से चलाएं और यदि संभव हो तो इस सप्ताह वाहन ना चलाएं क्योंकि दुर्घटना हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और वह अपने क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का खराब स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपने अनुसार कार्य करेंगे। कुछ लोगों को स्थान परिवर्तन अथवा जॉब चेंज का मौका मिलेगा और यह मौका उनकी बेहतरी के लिए होगा। संतान के लिए भी समय बेहतर होगा और वह अपने जीवन के अच्छे समय में होंगे। उनके जीवन से आप संतुष्टि का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
इस सप्ताह जबरदस्त आमदनी के योग बनेंगे और अचानक से कोई लंबे समय से अटका हुआ काम बनने से आपको धन लाभ होगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आप प्रसन्न रहेंगे। थोड़े बहुत खर्च अवश्य लगे रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और इस दौरान आप घर, प्रॉपर्टी अथवा वाहन आदि खरीदने का विचार कर सकते हैं। यदि इस दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको सफलता भी मिलेगी। आप अपने घर में साज-सज्जा पर भी खर्च कर सकते हैं और अपने घर को और खूबसूरत बनाने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको खूब तरक्की मिलेगी। आप की पदोन्नति होने की संभावना है, इसलिए समय का भरपूर लाभ उठाएं। कार्यस्थल पर किसी के षड्यंत्र का शिकार न बनें इसलिए सोच-समझकर काम करें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। 
विज्ञापन

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

6 of 13
leo - फोटो : leo
इस सप्ताह आप को अपने कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और कार्य क्षेत्र में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी लेकिन आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी प्रॉपर्टी संबंधित विवाद में ना पड़ें। इसके अतिरिक्त कोर्ट कचहरी के मामले में अथवा किसी विवाद में आपको अच्छी सफलता हाथ लगेगी। यदि किसी कानूनी केस का निर्णय अभी आना है तो वह आप के पक्ष में आ सकता है। संतान के लिए समय प्रगति दायक है और विद्यार्थियों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सफल होने तक डटे रहना होगा। कंपीटिटिव एग्जाम में जबरदस्त सफलता मिल सकती है बस मेहनत करते रहिए। 
विज्ञापन

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

7 of 13
कन्या राशि
इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धन के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। क्योंकि जहां एक ओर आप धन संचित करने में सफल होंगे और अच्छा धन अर्जित करेंगे वहीं दूसरी ओर आप धन को अच्छे से खर्च भी करेंगे। जिससे एक सामंजस्य बना रहेगा लेकिन आपको अवश्य ही ध्यान रखना चाहिए कि अधिक खर्च न करें। कार्य क्षेत्र के लिए समय अच्छा है और इस कारण आप कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपके प्रयासों में वृद्धि होगी जिसका परिणाम आपको समय आने पर अवश्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ असंतुष्टि रह सकती है इसलिए धैर्य बनाए रखें। आपकी संतान को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है अथवा वे कुछ गुस्से में रह सकते हैं जिससे आपको उन्हें संभालना आवश्यक होगा।

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

8 of 13
तुला
इस सप्ताह आप का मन खिला-खिला रहेगा और आप एक कार्य को पूरे मन से करेंगे। लेकिन इन सब के बावजूद भी पारिवारिक जीवन में तनाव आप को परेशानियां भी देता रहेगा। आपके माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं तथा घर का माहौल अशांत रह सकता है। इससे आप मानसिक रूप से व्याकुल रहेंगे और उसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर भी पड़ सकता है। संतान के लिए बेहतर समय है और वह समय का पूरा सदुपयोग करेंगे। विद्यार्थी भी मन से अपना काम करेंगे और पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा योगदान देंगे। जिसका परिणाम भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको तिकड़मबाजी से बचना होगा और मन लगाकर मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
इस सप्ताह आपको अपने भाई-बहनों की सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि उन्हें कोई परेशानी संभव है। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा और आपको पद प्राप्ति हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ होगा तथा आप को सरकार से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। दूसरी ओर खर्चे भी काफी रहेंगे। आप धार्मिक क्रियाकलापों और अपनी सुख-सुविधाओं पर भी दिल खोलकर खर्च करेंगे। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इतना खर्च ना करें कि आपका फाइनेंस बिगड़ जाए। संतान पढ़ाई के लिए विदेश का रुख कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत करने का है। यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

10 of 13
ध्ानु राशि
इस सप्ताह आमदनी के अच्छे योग बनेंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी इनकम बढ़ेगी, इससे मन प्रसन्न रहेगा। अचानक से आने वाली कुछ यात्राएं आपको परेशान कर सकती हैं। वहीं वाणी में कड़वाहट बढ़ने से रिश्तों पर असर पड़ सकता है। कुटुंब में किसी बात को लेकर गहमागहमी का माहौल रह सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अत्यंत आवश्यकता होगी। ज्यादा गरम मसालों अथवा तली-भुनी चीजों से परहेज करें। संतान के लिए आनंद का समय है और आप उनकी स्थिति से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मजा आएगा और वह मन लगाकर विद्या अध्ययन करेंगे। भाई-बहनों, मित्रों तथा सहयोगियों का साथ आपको मिलेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

11 of 13
मकर राशि
इस सप्ताह आप को मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। जहां एक ओर आपके व्यवहार में क्रोध और जिद्द की अधिकता दिखाई देगी, वहीं दूसरी ओर आपका मन भी प्रसन्नचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सब आपकी बातों को मानेंगे और आपके अधिकारों में वृद्धि होगी लेकिन किसी बात को लेकर विरोधाभास होना भी संभव है। कोशिश करें कि बनावटी बातें ना करें और यथार्थ में जियें तो सफलता अवश्य मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और सरकारी क्षेत्र से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। विधि के विरुद्ध कोई भी कार्य ना करें अन्यथा प्रशासनिक दंड का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और संतान भी प्रसन्नचित रहेगी। दूसरी ओर विद्यार्थियों की शिक्षा में भी तरक्की होगी और पहले के मुकाबले अधिक उत्तरदायी बनेंगे। आपको अचानक से धन हानि भी हो सकती है तथा कोई पुराना राज़ भी बाहर आ सकता है। 

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह परिवार में ख़ुशियों का आगमन हो सकता है जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। इस दौरान जहां एक ओर आपको अनिद्रा, नेत्र विकार तथा रक्त संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर वाहन दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं इसलिए वाहन बेहद सावधानी से चलाएं। खर्च की अधिकता रहेगी इसलिए अपने धन का लेन-देन सोच समझकर करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और सुख शांति बनी रहेगी। आप परिवार की खुशी के लिए कुछ अच्छा कार्य करेंगे। संतान पूर्ण रुप से ऊर्जावान रहेगी और आपको संतुष्टि देगी। विद्यार्थियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और उनकी शिक्षा में कुछ बड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

13 of 13
मीन राशि
इस सप्ताह आप अपने पड़ोसियों अथवा मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अधिक समय लगाना होगा और अधिक मेहनत भी करनी होगी लेकिन जरा भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस सप्ताह आपको अच्छा धन लाभ होने की पूरी संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन अधिक ध्यान आप अपने कार्य पर ही देंगे तो ठीक रहेगा। संतान को कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए उनका मार्गदर्शन करें। विद्यार्थी वर्ग को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। कंपीटीटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है उन्हें सफलता मिलने का योग बन रहा है। अचानक से धन हानि होने की संभावना दिखती है इसलिए पैसे का निवेश सोच-समझकर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें