फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जुलाई 2018: 7 दिनों में रहेगी ग्रहों की उथल-पुथल, 5 राशि वाले रहें संभलकर

Mon, 23 Jul 2018 10:20 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
जुलाई के आखिरी हफ्ते में शनि और चंद्रमा का विषयोग बनेगा। इसके अलावा मंगल और राहु-केतु भी अंगारक योग बना रहे हैं। 27-28 जुलाई को चंद्रमा राहु-केतु से पीड़ित रहेगा। जिसके कारण पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण रहेगा। अंतिम सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।
विज्ञापन

2 of 13
साप्ताहिक मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सोच समझ कर आगे बढ़ने का है। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कुछ निजी आवश्यकता महसूस होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा काम करके आपको अपना प्रदर्शन सिद्ध करना होगा। वहीं दूसरी ओर कार्य स्थल पर विवाद होने की संभावना भी बनती दिख रही है। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है और आपके रिश्ते अपने परिवार वालों से बिगड़ सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। भाई-बहनों की सहायता से आप को सुकून की प्राप्ति होगी। आपकी संतान के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है लेकिन वह मनोरंजन में समय अधिक लगाएंगे इसलिए पढ़ाई में ध्यान देना आवश्यक होगा। अत्यधिक मेहनत से बचें और बीच-बीच में समय निकालकर आराम अवश्य करें, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। सामान्य धन लाभ होने के योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
साप्ताहिक वृष राशिफल
इस सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति की बयार बहेगी और सब लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर रहेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में जरूर आपको अधिक पसीना बहाना पड़ेगा और मेहनत के अनुसार उतना फल नहीं मिलेगा लेकिन धन लाभ अच्छा होने की संभावना रहेगी। खर्च भी थोड़े बहुत बढ़ेंगे लेकिन फिर भी आप आराम से अपना जीवन यापन करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप सप्ताहांत में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों के साथ विवाद करने से बचना होगा और उनके स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा। आप अपनी कम्युनिकेशन के माध्यमों से कोई भी ऐसा कार्य ना करें, जो किसी के विरुद्ध जाए अन्यथा आपको हानि उठानी पड़ सकती है।

4 of 13
मिथुन राशि
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों इस सप्ताह मानसिक रूप से थोड़े कमजोर रह सकते हैं। आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिसके कारण मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है, लेकिन अपनी कार्यकुशलता और हाजिर जवाबी के चलते आप अनेक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहेंगे। सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपकी वाणी में कड़वाहट ना आए और उसके कारण किसी को परेशानी ना हो। आपके कुटुंब में किसी प्रकार का विवाद होने की पूरी संभावना बन रही है। आपका विवाद ससुराल पक्ष से भी हो सकता है इसलिए धैर्य से काम लें ताकि इस स्थिति को टाला जा सके। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा और आपके भाई बहन आपको सहयोग करेंगे और वित्तीय मामलों में भी सहायता करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
साप्ताहिक कर्क राशिफल
इस सप्ताह आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित हो सकता है और संभवतः उस बात का असर आपके स्वास्थ्य और रिश्ते पर हो सकता है। अपने रिश्तो को संभालने के लिए आपको खुद ही प्रयास करना होगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ेगा और आपकी माता जी अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगी। परिवार में कोई शुभ कार्य अथवा उत्सव का माहौल भी रह सकता है। आपको अपने मान-सम्मान के लिए संभल कर चलना होगा। क्योंकि किसी कारणवश मानहानि होने की संभावना भी है। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने की पूरी संभावना है हालांकि कुछ आपके अपने ही उस में अड़ंगा डाल सकते हैं। विरोधी और विपक्षियों पर आप हावी रहेंगे और वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
साप्ताहिक सिंह राशिफल
इस सप्ताह आप अपने परिवार और संतान के प्रति समर्पित रहेंगे और आप का ध्यान उन्हीं पर रहेगा। आप का पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा, हालांकि किसी बात को लेकर प्रॉपर्टी संबंधित विवाद हो सकता है इसका आपको ध्यान रखना होगा। आपके अंदर अध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी और आप समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान पक्ष के लिए समय थोड़ा कमजोर है और वे किसी बात को लेकर इरिटेट हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी और उनकी विद्या में कुछ रुकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी और आप प्रशंसा के हकदार बनेंगे। इस सप्ताह आप के खर्चों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है इसलिए आपको बहुत ध्यान से खर्च करना होगा अन्यथा फाइनेंशियल समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
साप्ताहिक कन्या राशिफल
इस सप्ताह आप को अपने मित्रों, रिश्तेदारों, भाई-बहनों और सगे-संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस दौरान आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का माहौल रह सकता है लेकिन आपकी माता जी का स्वास्थ्य पहले के मुकाबले सुधरेगा और उनकी आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे और जितना आप खर्च करेंगे उससे अधिक आपको धन लाभ होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। अपने बड़े भाई-बहनों और कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बना कर रखेंगे तो ठीक रहेगा। कार्यस्थल पर आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपको अधिक काम भी मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग हैं।

8 of 13
libra - फोटो : libra
साप्ताहिक तुला राशिफल
इस सप्ताह आप का अधिकांश समय परिवार और कुटुंब के प्रति कर्तव्यों का निर्वाह करने में व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति का सामना करना पड़ सकता है और यह भी संभव है कि आपकी माता जी की तबीयत बिगड़ जाए। जिसके कारण आप मानसिक रुप से भी परेशानी में आ जाएं। भाई-बहनों का आप को पूर्ण रुप से सहयोग मिलेगा लेकिन उनको स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। कोई भी परिस्थिति हो आप अपने भाई-बहनों से बहसबाजी ना करें। कार्य क्षेत्र में जहां एक ओर आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आप को पदोन्नति मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर कोई ऐसा कार्य करें ना करें जिससे मानहानि हो जाए। अचानक से धन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा और आपके काम में उन्नति होगी।

9 of 13
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपने काम को एंजॉय करेंगे और यदि आप साझेदारी से व्यवसाय करते हैं तो उसमें भी आप को अच्छी सफलता हाथ लगेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आपके परिवार में सुख शांति रहेगी लेकिन भाई-बहनों को कोई शारीरिक कष्ट अथवा उन से विवाद होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। सप्ताह के अंत में आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आपकी संतान की कार्य-कुशलता से आप प्रसन्नचित रहेंगे और विद्यार्थी वर्ग भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च करने के योग हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
साप्ताहिक धनु राशिफल
इस सप्ताह आप का मन व्याकुल रह सकता है और आपको मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। शनि की स्थिति आपको मानसिक तौर पर कमजोर बना रही है। कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा और आपको अपने प्रयासों का मनचाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य संबंधित कष्ट भी आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन यदि आप नियमित दिनचर्या का पालन करेंगे तो इससे बचा जा सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है और प्रॉपर्टी किराए पर देने से आपको लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सहयोगी भी समर्थन देंगे। आपकी संतान से आपको संतुष्टि प्राप्त होगी और विद्यार्थी वर्ग को उनकी मेहनत का समुचित परिणाम प्राप्त होगा। अचानक से आपका कोई राज खुल सकता है जिसके कारण मानहानि होने की संभावना है। 

11 of 13
मकर राशि
साप्ताहिक मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह उम्मीदों से भरा रहेगा और आपको अनेक प्रकार से धन लाभ होने की संभावना है। आप में क्रोध की अधिकता रह सकती है जिसका प्रभाव जीवन के प्रत्येक क्षण पर पड़ना स्वाभाविक है। अतः इस क्रोध को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। शारीरिक कष्ट होने की पूरी संभावना है इसलिए पूरा ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लें। जल का सेवन अधिक मात्रा में करें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और इससे आपको मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलेगा। कार्य क्षेत्र में उठापटक के बावजूद भी आपके काम को सराहा जाएगा।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
इस सप्ताह आपको कार्य क्षेत्र में अधिक व्यस्त रहना पड़ सकता है और किसी आवश्यक कार्य के कारण विदेश अथवा सुदूर यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी और आपके परिजन प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके भाई-बहनों के विदेश जाने की संभावना है। संतान के लिए समय थोड़ा कष्टकारी है लेकिन वह अपनी तीव्र बुद्धि के बल पर प्रत्येक चुनौती का सामना करने में सक्षम होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी समय थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण है उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है इसलिए कड़ी मेहनत जारी रखें। आपके खर्चों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो सकती है इसलिए ध्यान रखना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
साप्ताहिक मीन राशिफल
इस सप्ताह आप अधिक कार्य करेंगे और इस कारण आपको शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा अतः आप के लिए आवश्यक है कि आप काम के बीच में समय निकालकर आराम अवश्य करें, अन्यथा स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और यह एक सफल यात्रा रहेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद होने की संभावना है। किसी भी बात को लेकर बहस बाजी बिल्कुल ना करें अन्यथा नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। संतान के लिए समय कुछ परेशानी भरा है और विद्यार्थियों को भी पढ़ने में दिक्कत हो सकती है। धन लाभ और धन खर्च दोनों एक साथ चलेंगे इसलिए आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें