फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 सितंबर: पूरे हफ्ते 3 राशियों को मिलता रहेगा फायदा

Mon, 17 Sep 2018 10:13 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 सितंबर
सितंबर महीने का तीसरा सप्ताह सभी राशियों पर क्या असर डालेगा। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

2 of 13
aries - फोटो : aries
इस सप्ताह आप किसी सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन यात्रा पर जाने से पहले पूरी तैयारी से जाएं ताकि आपको वहां पर किसी प्रकार की परेशानी ना हो। क्योंकि यात्रा के दौरान शारीरिक कष्ट अथवा थकान होने की संभावना दिखती है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा और आप अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे लेकिन अति आत्मविश्वास भी नुकसानदायक हो सकता है इसका ध्यान रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कुछ अशांति पूर्ण रह सकता है। संतान के लिए समय अच्छा है लेकिन वह मनमौजी स्वभाव से ही कार्य करेंगे जिससे आपको गुस्सा भी आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है और वे खूब मेहनत भी करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हाथ लग सकती है इसलिए प्रयास जारी रखें और कड़ी मेहनत करें। यदि आपने कहीं से कोई ऋण अथवा बैंक लोन लिया हुआ है तो इस समय में आप उसे चुकता कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
इस सप्ताह व्यर्थ की मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं इसलिए अपने मन को शांति देने वाले कार्यों में लगे रहें। तनाव के कारण आप की निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है इसलिए फिलहाल के लिए किसी भी बड़े निर्णय को कुछ समय के लिए टाल दें। पारिवारिक जीवन प्रसन्नता से परिपूर्ण रहेगा और आप नया घर अथवा वाहन लेने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है और आप को ऐसा लग सकता है कि आपके प्रयासों के अनुरूप आपको फल नहीं मिल रहा। किसी भी छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ ना करें। क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी के रूप में बदल सकती है। अपने पिताजी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। संतान के लिए समय उन्नति दायक है और विद्यार्थी वर्ग इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे तथा उन्हें अपनी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता हाथ लगेगी।

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
इस सप्ताह आप को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी कमजोर रहने की संभावना दिखाई देती है। रक्त संबंधी विकार तथा कमर में दर्द और घुटनों में दर्द जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। अत्यधिक मीठा, गर्म और गरिष्ठ भोजन ना खाएं। भाई-बहनों का सहयोग और समर्थन आपको प्राप्त होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। धन की वृद्धि होगी और आपको कई स्रोतों से धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। बस आपको अपने मार्ग में आने वाली अपॉर्चुनिटी को समय रहते हुए भुनाना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहने से मन ठीक ठाक रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में ही दिखाई दे रही है। संतान को सभी प्रकार की सुख सुविधाओं का आनंद मिलेगा और उनके व्यवहार से आप पूर्ण रुप से संतुष्ट दिखेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है उन्हें उनकी शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
इस सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ आने वाली हैं। जिससे आपका हर दिन खुशनुमा रहेगा और आप खुशी-खुशी अपना हर काम करेंगे। यदि आप पहले से ही प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आप नया घर अथवा वाहन खरीदने में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके कुटुंब और परिवार को प्रसिद्धि मिलेगी और लोग आपके परिवार को मानेंगे। कार्य क्षेत्र में समय आप के पक्ष में होगा और परिस्थितियों का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्य के लिए आपको सराहा भी जाएगा। संतान के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा लेकिन आप उनके प्रति चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी का सामना करना पड़ेगा, लिहाजा उनकी पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ख़र्चों में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है, लिहाजा धन का निवेश सोच-समझ कर ही करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना दिखाई देती है।
विज्ञापन

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

6 of 13
leo - फोटो : leo
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में आने वाली समस्याओं से आप परेशान हो जाएंगे और किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है अतः ध्यान रखिए और इससे बचने का प्रयास करें। विशेष रूप से प्रॉपर्टी संबंधित विवाद भी हो सकता है। आपके परिवार में भाई-बहन पूर्ण रुप से आनंद लेंगे। माताजी का स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको अच्छा धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र के लिए समय अच्छा है और आपके सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। मित्रों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे और उसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। संतान के लिए यह समय उन्नति दायक है तथा विद्यार्थी वर्ग को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लिहाजा उन्हें अधिक ध्यान देना होगा। आपके स्वभाव में कुछ कड़वाहट की वृद्धि हो सकती है। जिसका प्रभाव आपके व्यक्तिगत रिश्तो पर पड़ सकता है लिहाजा इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
इस सप्ताह आप अपनी बातों से लोगों का मन मोह लेंगे और अपना हर कार्य बनाने में सक्षम सिद्ध होंगे। आपको अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा। क्योंकि इसमें उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और माता जी का स्वास्थ्य भी परेशानी का कारण बन सकता है, लेकिन दूसरी ओर आपके परिवार के किसी सदस्य का विवाह हो सकता है अथवा परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। ख़र्चों में थोड़ी वृद्धि हो होने की संभावना है लेकिन उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आमदनी उससे अधिक रहेगी जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी। आप इस सप्ताह अपनी संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। 

तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

8 of 13
libra - फोटो : libra
इस सप्ताह आप ऐसे निर्णय लेंगे जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। हालांकि आपको अपने पारिवारिक जीवन और अपने कार्य क्षेत्र दोनों में सामंजस्य बैठा कर चलना होगा। क्योंकि इन दोनों ही जगहों पर परेशानियां आ सकती हैं, अतः आपको इन पर ध्यान देना होगा। आपके भाई-बहनों को कोई परेशानी हो सकती है लिहाजा उनका ध्यान रखें। इस दौरान आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं और आपकी माता जी को स्वास्थ्य संबंधी कष्ट हो सकते हैं। इसके विपरीत इस दौरान आप कोई अचल संपत्ति ख़रीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी इसलिए आपको सतर्कता से ही अपना कार्य करना होगा। संतान के लिए समय उन्नति दायक है, उनकी ओर से आप पूर्ण रुप से संतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
इस सप्ताह आप को विशेष रूप से अपने कुटुंब और पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा। क्योंकि किसी न किसी कारण परिवार में अथवा परिजनों के बीच तनातनी हो सकती है। आलस्य का त्याग करना आवश्यक होगा, साथ ही आप को बासी और गरिष्ठ भोजन खाने से बचना होगा। क्योंकि इसके कारण शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा और आप भी हर काम में उनकी सहायता करेंगे। कार्य क्षेत्र में उन्नति का समय है। आपके विचारों की कद्र होगी और उसका आप को समुचित लाभ भी मिलेगा। ऑफ़िस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और समर्थन भी आपको प्राप्त होगा। जहां एक ओर ख़र्चों में वृद्धि बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर आपकी आमदनी में भी जबरदस्त इज़ाफा होगा और आप अच्छे धन लाभ का सुख प्राप्त करेंगे।

धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
इस सप्ताह आप मानसिक चिंताओं से घिरे रह सकते हैं और कभी भी बिना किसी वजह के खुद को उदास महसूस कर सकते हैं। आपको अकेलेपन का एहसास हो सकता है। अतः यह आवश्यक है कि आप अधिक से अधिक समय अन्य लोगों के साथ बिताऐं, ताकि आप मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकें। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की मिलने की संभावना है और आप की पदोन्नति हो सकती है। बुध और सूर्य की स्थिति कुंडली में जबरदस्त योग बनाकर आपको मनपसंद काम और तरक्की प्रदान करने का कार्य करेगी, इसलिए अपनी ओर से प्रयास जारी रखें। आपकी आमदनी में भी अच्छा इज़ाफा होगा और ख़र्चों में कटौती होगी इससे आप का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। 

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
इस सप्ताह आप को आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अचानक से खर्च आपको चिंतित कर देंगे। इस दौरान धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखिए क्योंकि इस समय में सबसे अधिक आवश्यक आपके लिए यही है। किसी भी छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ ना करें। क्योंकि वह किसी बड़ी बीमारी में तब्दील हो सकती है। हर क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और कुछ चुनौतियों के साथ आप अपने अच्छे काम के दम पर आगे बढ़ेंगे। विदेशी संपर्कों से काम में तरक्की मिल सकती है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। संतान के लिए समय सामान्य रहेगा इसलिए उनके कामों पर थोड़ा बहुत ध्यान ज़रूर रखें।

कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
इस सप्ताह आपको धन लाभ होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों के सामने स्वयं को सिद्ध करना आवश्यक होगा। क्योंकि किसी बात को लेकर वह आप से नाराज़ रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांति से भरा रहेगा और आप अपने परिवार में प्रसन्नता का आनंद लेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है और आप व्यस्त रहेंगे। आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी लेकिन जो लोग विधि तथा कानून से संबंधित कामों में लगे हैं, उन्हें जबरदस्त सफलता प्राप्त हो सकती है। संतान के लिए उन्नति दायक समय रहेगा। विद्यार्थियों को भी कुछ चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

मीन- दी, दू, थ,झ, दे, दो, चा, ची

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
इस सप्ताह आपके लिए सबसे अधिक आवश्यक होगा कि आप अपने कार्य क्षेत्र पर पूरा फोकस रखें और मेहनत करें। हालांकि दूसरी ओर आप के वरिष्ठ अधिकारियों से जहां आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा। वहीं दूसरी ओर वे आपके काम पर बारीकी से नजर भी रखेंगे। इस दौरान आपकी एक गलती आपको परेशान कर सकती है। लेकिन दूसरी ओर यदि आप अच्छा काम करेंगे तो पदोन्नति का योग भी बनता है अतः सब कुछ आपके ऊपर निर्भर करता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है और आप अत्यधिक काम से थकान का अनुभव कर सकते हैं इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका खूब मन लगेगा। संतान के लिए समय थोड़ा परेशानी से भरा रहेगा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनकी संगति पर भी ध्यान दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें