फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जुलाई 2018: 4 राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा आने वाला समय

Mon, 16 Jul 2018 10:28 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
जुलाई महीने का यह तीसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
साप्ताहिक मेष राशिफल
मेष राशि वाले लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य क्षेत्र पर विशेष रुप से ध्यान केंद्रित करना होगा। इस दौरान उन्हें उनकी मेहनत का बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति की भी अच्छी संभावना दिखाई देती है बस आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे सुलझा लेंगे। आपकी माता जी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। संतान के प्रति आप का झुकाव अधिक रहेगा।

आप किसी कलात्मक कार्य में रुचि दिखाएंगे। संतान प्रसन्नता से रहेगी और आपको संतुष्टि देगी। विद्यार्थी भी पूरे मन से अपनी पढ़ाई करेंगे। आपके मन में आध्यात्मिक विचारों की वृद्धि होगी। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि कार्य स्थल पर आपका किसी से झगड़ा न हो जाये। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपकी पोजीशन पर पड़ेगा। यदि आप नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाएँ।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
taurus
साप्ताहिक वृष राशिफल
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह आनंद का अनुभव करेंगे और पारिवारिक जीवन का भरपूर मजा लेंगे। माता जी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा । कार्य क्षेत्र में आप कुछ परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं और संभव है कि आपके परिश्रम का आपको पूरा फल ना मिले लेकिन धैर्य बनाए रखें। अपने काम को किसी और पर ना डालें व किसी पर निर्भर ना रहें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

थोड़े बहुत खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन आमदनी भी ठीक-ठाक रहेगी और आप अपने धन का समुचित उपयोग कर पाएंगे। संतान मानसिक रूप से तेज होगी और तीव्र बुद्धि के सहारे अनेक कामों को आसानी से हल कर लेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। अपने ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करें।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ नए अवसर लेकर आएगा। आप अपनी वाणी से अनेक प्रकार के काम बना पाएंगे और धन लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आप की स्थिति सुधरेगी हालांकि यदि आप स्वयं का व्यवसाय करते हैं तो आपको ध्यान देना होगा क्योंकि धन हानि के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा और आप अपने परिवार के लोगों को एकजुट करने में सफल रहेंगे।

भाई-बहन आनंद का अनुभव करेंगे और आपकी संतान भी प्रसन्नचित रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उन्नति दायक रहेगा। आपको अपने स्वयं के अभिमान से दूर रहना होगा नहीं तो आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग में कुछ कमी हो सकती है अतः अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

5 of 13
साप्ताहिक कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको स्वयं में यह निर्धारित करना होगा कि कौन से काम को पहले करना है। इसी के आधार पर आप कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी अन्यथा मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपको उन्नति प्राप्त हो सकती है और किसी उम्रदराज व्यक्ति की सहायता से आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी। उनकी सलाह आपके लिए रामबाण का काम करेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और धनागम के मार्ग खुलेंगे। संतान कुछ गुस्से में रह सकती है और विद्यार्थियों को पढ़ाई में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी और परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
साप्ताहिक सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह प्रसन्नता दायक है। आपका मन खिला-खिला रहेगा और इस से हर काम में सफलता प्राप्ति का मार्ग खुलेगा। आपको कोर्ट कचहरी अथवा वाद-विवाद में विजय मिलेगी हालांकि इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि भी हो सकती है लेकिन दूसरी और आमदनी भी इतनी रहेगी कि आप खर्चों से पार पा लेंगे। संतान का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है और पारिवारिक जीवन में भी तनाव की वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी पर कोई मुकदमा करना चाहते हैं तो अभी कुछ समय के लिए प्रतीक्षा करें। धार्मिक क्रियाकलापों में वृद्धि होगी और आपके भाई बहन भी आपकी हर संभव सहायता करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई का समुचित प्रतिफल मिलेगा और वह प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
कन्या राशि
साप्ताहिक कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह खर्चे आपकी सुख सुविधाओं से ही संबंधित होंगे अतः सोच समझकर धन का व्यय करें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव और अशांति का वातावरण रह सकता है। यह भी संभव है कि आपके माता पिता के बीच ना बने या फिर उनका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। अतः हर परिस्थिति के लिए तैयार है और समझ-बूझ से काम लें।

संतान का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है अतः उनका ध्यान रखें। विद्यार्थी इस सप्ताह मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, हालांकि उनका स्वास्थ्य उन्हें परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा और सरकारी क्षेत्र से भी उन्नति के द्वार खुलेंगे। आप में से कुछ जातक विदेश जाने हेतु प्रयासरत हैं तो उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
साप्ताहिक तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आया है। इस सप्ताह आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और अपने काम में मन से लगे रहेंगे। इस सप्ताह आप को उत्तम धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है तथा विपरीत लिंग के लोगों के माध्यम से आपको समाज में ख्याति भी मिल सकती है। आपका पारिवारिक जीवन चुनौतीपूर्ण रह सकता है क्योंकि मंगल और केतु की चतुर्थ भाव में स्थिति जहां पारिवारिक संबंधों में अलगाव का काम करेगी। वहीं दूसरी ओर आपके माता के स्वास्थ्य को भी बाधित करेगी।

कार्य क्षेत्र में आप छोटी-छोटी ट्रिक अपनाएंगे जो कुछ समय के लिए तो चल जाएगी लेकिन आगे चलकर इससे आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए मेहनत से काम करें। संतान के लिए समय अच्छा है और विद्यार्थी वर्ग भी पढ़ाई को एंजॉय करेंगे। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। नौकरी में प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
वृश्चिक राशि
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता के योग बनेंगे। आप की मन की इच्छाएं पूरी होंगी और आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत होगा और आप इस सप्ताह प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके भाई बहनों को कुछ कष्ट होने की संभावना है लेकिन आपका मान-सम्मान और परिश्रम बढ़ता रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है और उन्हें उनकी अधिक मेहनत का फल मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आपकी संतान भी आज्ञाकारी बनेगी। सामान्य धन लाभ होने के संकेत हैं एक बात का ध्यान रखें कोई भी कानून विरुद्ध कार्य न करें अन्यथा आप परेशानी में फंस सकते हैं।

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
धनु राशि
साप्ताहिक धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुदूर यात्रा पर जाने के लिए काफी सफलतादायक सिद्ध होगा। आप अपने परिवार अथवा इष्ट मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं और यह मनोरंजक यात्रा आपको नई ताजगी व स्फूर्ति देगी। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे और इसके लिए आपको अपने कार्य पर भी ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और इसी कारण आप हर काम में मन लगा कर आगे बढ़ेंगे। संतान के लिए समय उन्नति दायक रहेगा और उनकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग को उनकी परीक्षाओं का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और कोई अनचाही यात्रा भी हो सकती है। पिताजी की सेहत पर विशेष रुप से ध्यान दें।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
मकर राशि
साप्ताहिक मकर राशिफल
यह सप्ताह मकर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने की संभावना है। आप सुदूर यात्रा पर भी जा सकते हैं लेकिन यात्रा पर जाने से पहले पूरी तैयारी कर लें। क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आप को सराहना मिलेगी और आप का कार्य भी आप के वरिष्ठ अधिकारियों को पसंद आएगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और परिवार किसी कार्य को लेकर विशेष रूप से आप पर निर्भर रहेगा। आपको अपने स्वभाव में नरमी और विनम्रता बनाए रखनी होगी क्योंकि आपकी उग्रता ही समस्या को जन्म दे सकती है। संतान प्रसन्न रहेगी और विद्यार्थी वर्ग के लिए भी अच्छा समय है।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राशि
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक प्रसन्नचित रहेंगे और हर काम को पूरी निष्ठा से और ईमानदारी से करने का प्रयास करेंगे। इससे आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और कार्य क्षेत्र में भी आप को वृद्धि प्राप्त होगी। आप किसी व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त हैं तो विदेश भ्रमण कर सकते हैं अथवा कार्य क्षेत्र से संबंधित विदेशी संपर्क को साधने का प्रयास करेंगे। आमदनी में अच्छी वृद्धि होगी लेकिन उससे अधिक वृद्धि आप के खर्चों में हो सकती है इसलिए धन का निवेश सोच-समझकर करें। ताकि समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और संतान भी तरक्की करेगी। आपको संतान को लेकर भी कुछ खर्च करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी के विवादों में विजय मिलेगी। विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई में और गहराई लाने की आवश्यकता होगी। आपका आचरण धार्मिक रहेगा और मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
मीन राशि
साप्ताहिक मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं दूसरी ओर धन लाभ के योग भी बनेंगे। इस सप्ताह जहां एक ओर आपके खर्च बढ़ेंगे वहीं दूसरी ओर अनेक प्रकार से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे अर्थात आपकी आमदनी ज्यादा होगी। जिसका आप जमकर लुफ्त उठाएंगे और अपने सुख संसाधनों पर खर्च करेंगे। आपका मन एक से अधिक कार्य में लगेगा और आप किसी कलात्मक अभिरुचि को करना पसंद करेंगे। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आपके लिए आवश्यक होगा।

विद्यार्थियों को अपनी एकाग्रता बनाये रखनी होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और संभावना है कि अपने कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएँ। कार्य क्षेत्र में आप को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा हालांकि दूसरी ओर आपके कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ भी जा सकते हैं इसलिए ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें