gemini
- फोटो : gemini
इस सप्ताह आप अपने काम और पारिवारिक जीवन दोनों को समान रुप से समय देंगे और इस कारण आप का मन भी प्रसन्न रहेगा, साथ ही आपके आसपास के लोग भी आप से खुश रहेंगे। आपकी संतान के लिए यह बेहतरीन समय रहेगा और वह बहुत ही ऊर्जावान रहकर हर कार्य करेगी। आपको उनकी ओर से संतुष्टि का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए यह एक स्वर्णिम समय है। क्योंकि इस समय में उनके ज्ञान को ग्रहण करने की क्षमता में वृद्धि होगी और वह जो पड़ेंगे वह आसानी से उनको समझ भी आएगा और याद भी हो जाएगा, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा और आप अच्छी अपॉर्चुनिटी के लिए वर्तमान कार्य क्षेत्र को बदल भी सकते हैं। स्वास्थ्य का आप को पूर्ण रुप से ध्यान रखना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य समस्याएं आपके सामने आकर खड़ी हो सकती हैं।