फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 जुलाई 2018: गुरु की मार्गी होने से इस हफ्ते कई राशियों को मिलेगा लाभ

Mon, 09 Jul 2018 10:02 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
जुलाई महीने का यह दूसरा सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
साप्ताहिक मेष राशिफल- इस सप्ताह मेष राशि वाले जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से अपनी पदोन्नति के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह आपकी मुराद पूरी हो सकती है, लेकिन आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आप अति आत्मविश्वास के चलते कोई बड़ी गलती ना कर बैठे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है और आपकी व्यस्त दिनचर्या भी इसका एक कारण बनेगी। मन को शांत रखने हेतु ध्यान तथा योग का अभ्यास अवश्य करें। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। पिताजी की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है और आपके साथ उनसे संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। संतान के लिए समय उन्नति दायक है और विद्यार्थी वर्ग भी अपनी पढ़ाई का जमकर लुत्फ़ उठाएंगे। धन लाभ के सामान्य योग बनेंगे लेकिन ख़र्चों पर अंकुश रहेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
वृष राशि
साप्ताहिक वृष राशिफल- वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सुखों की सौगात प्राप्त होगी। आप प्रसन्न रहेंगे और अनेक सुखों का आनंद उठाएंगे। आपका मन घर पर अधिक लगेगा और पारिवारिक क्रियाकलापों में आप को आनंद आएगा जिससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का वातावरण बनेगा। कार्य क्षेत्र की बात कि जाए तो वहां आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और हो सकता है कि अभी और कुछ समय तक आपको आशाजनक परिणाम प्राप्त ना हो, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों के लिए मिला-जुला समय है उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। धन लाभ सामान्य होंगे लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
साप्ताहिक मिथुन राशिफल- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आया है। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और विशेष रूप से अपने गले का। भोजन करते समय ध्यान दें कि बासी अथवा अधिक तला-भुना भोजन बिल्कुल ना करें। रक्त से संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं । अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार आएगा और आपके प्रयासों की सराहना होगी। आप अपनी बातों से लोगों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आपकी संतान इस सप्ताह काफी प्रसन्नचित रहेगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी और विद्या अध्ययन में आने वाली सभी बाधाएँ दूर हो जाएंगी। 
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
साप्ताहिक कर्क राशिफल- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता लेकर आया है। आप अपने कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक कार्यक्रमों में कम समय दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रुप से चलता रहेगा और शांति बनी रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं लेकिन इन सब के बावजूद भी आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। जो शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित हैं उनके लिए समय अच्छा है उन्हें तरक्की मिलेगी। कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आपकी संतान किसी से व्यर्थ झगड़े में उलझ सकती है तथा संतान को शारीरिक कष्ट हो सकते हैं इसलिए उनका ध्यान रखें। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग तथा समर्थन प्राप्त होगा और कार्यस्थल पर आपके सहयोगी भी आपका साथ देंगे। 
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
साप्ताहिक सिंह राशिफल- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई मामलों में अच्छा रहने की संभावना है। आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और आप दूसरों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सुदूर यात्रा पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे और इस दिशा में आपके प्रयास सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में आपके लिए अनुकूलता रहेगी और आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। समाज के गणमान्य लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा और आपके धार्मिक क्रियाकलापों में भी वृद्धि होगी। आप तीर्थाटन पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और विवाद में विजय प्राप्त होगी। संतान के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है उन्हें शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
कन्या राशि
साप्ताहिक कन्या राशिफल- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। इस दौरान आपके कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी और आपकी तीव्र बुद्धि विभिन्न मौकों पर आप को आगे लेकर जाएगी, लेकिन दूसरी ओर आप के वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर बनाये रखेंगे, इसलिए आप को पूर्ण निष्ठा के साथ अपना काम करना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है और इसकी वजह सूर्य और शनि की स्थिति है। विदेशी कंपनियों में कार्य करने वाले जातकों को अच्छा लाभ होगा और कुछ जातक विदेशों से संपर्क करके अपने व्यवसाय को भी आगे बढ़ाएंगे। आपकी संतान के लिए यह समय कुछ कमजोर है और उन्हें शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त वह जिद्दी और क्रोधी भी हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए चुनौतीपूर्ण समय रहेगा।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
तुला राशि
साप्ताहिक तुला राशिफल- यह सप्ताह आपको अनेक मौकों पर सोचने के लिए मजबूर करेगा। एक ओर जहां कार्य क्षेत्र में आप की सूक्ष्म दृष्टि आप को फायदा पहुंचाएगी वहीं दूसरी ओर परिवार में होने वाले लड़ाई झगड़े में आप मानसिक रुप से स्वयं को परेशान पाएंगे। अतः आपको इन सबके बीच सामंजस्य बनाए रखना एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको यह ध्यान रखना होगा कि कोई आपके प्रति षड्यंत्र रच सकता है। आपकी संतान के लिए सप्ताह अच्छा रहने की संभावना है और वह इस दौरान काफी ऊर्जावान रहकर अपने कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम देंगे। विद्यार्थियों को भी उनकी शिक्षा में सुधार दिखाई देगा और वे खूब मेहनत करेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
वृश्चिक राशि
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल- यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है। सप्ताहांत में सुदूर यात्रा के योग भी बन रहे हैं लेकिन ध्यान रखें कि इस दौरान किसी अजनबी पर विश्वास ना करें क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आप की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान के लिए समय उन्नति दायक है और विद्यार्थी वर्ग भी अपने क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेगा। उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह समय सफलतादायक है, उनके प्रयास सफल होंगे।आपके भाई-बहनों को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ आएँगी और आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। 

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
धनु राशि
साप्ताहिक धनु राशिफल- धनु राशि के जातक इस सप्ताह थोड़े तनावग्रस्त रह सकते हैं। आप किसी बात को लेकर अत्यधिक चिड़चिड़ेपन का अनुभव कर सकते हैं और इसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण समय है, इसलिए मेहनत से अपने काम में लगे रहें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहने की संभावना है और आपको किसी अचल संपत्ति से लाभ हो सकता है। आपकी संतान अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करने की ओर अग्रसर रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन अवसर लेकर आएगा और उन्हें उनके अध्ययन में आशा के अनुरुप सफलता प्राप्त होगी।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
मकर राशि
साप्ताहिक मकर राशिफल- इस सप्ताह मकर राशि वालों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना। क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको कोई बहुत बड़ा रोग दे सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है और वे विदेश जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका दबदबा बढ़ेगा। हालांकि किसी बात को लेकर कहासुनी भी संभव है, लेकिन कुल मिलाकर आप फायदे में ही रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और इस दौरान आप प्रॉपर्टी आदि लेने में सफल भी हो सकते हैं। आपकी संतान सुखों का आनंद उठाएगी और प्रसन्नचित रहेगी। इस सप्ताह विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी होगी हालांकि उस मेहनत का प्रतिफल बहुत अच्छे रूप में सामने आएगा। इस सप्ताह आप के खर्चों में वृद्धि रहने की पूर्ण संभावना दिखती है इसलिए सोच समझकर वित्तीय निवेश करें।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राशि
साप्ताहिक कुंभ राशिफल- यह सप्ताह आपको भरपूर प्रसन्नता देकर जाएगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप सुखों का आनंद उठाएंगे। हालांकि कार्य क्षेत्र में काम के चलते आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है अथवा किसी दूर यात्रा पर भी आप जा सकते हैं लेकिन यह यात्रा आपके लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगी। आप के वरिष्ठ अधिकारी आप से अधिक परिश्रम की मांग कर सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो आप की संतान किसी बात को लेकर आपसे जिद कर सकती है और आप का खर्चा करवा सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो यह समय चुनौतियों को पार करने का है और उसके लिए आपको साहस से काम लेना होगा और मेहनत करनी ड़ेगी। इस सप्ताह आप के खर्चों में अधिक वृद्धि हो सकती है इसलिए धन संबंधी मामलों में सोच समझकर काम लें अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
मीन राशि
साप्ताहिक मीन राशिफल- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनेक प्रकार से धन लाभ के सुंदर योग लेकर आया है। आप कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों से आपको पूर्ण समर्थन व सहयोग प्राप्त होगा। आप के पास अनेक प्रकार के अवसर आएंगे जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। साथ ही अनेक प्रकार के धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी। मित्रों के सहयोग से भी धन लाभ होगा। आपके परिवार का वातावरण कुछ शांत रह सकता है जिस पर आपको ध्यान देना होगा। साथ ही आप की माता जी को भी शारीरिक कष्ट होने की प्रबल संभावना है। यदि आप विवाहित हैं तो आपकी संतान कुछ रोचक कार्य करेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय मिला जुला हैं उन्हें ध्यान देना होगा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शॉर्टकट नहीं मेहनत ही काम आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें