कर्क
दिनांक 16 व 17 को आप धर्म कर्म ध्यान आदि करेंगे जिससे आप शान्ति और सुकून हासिल करेंगे। आप सभी बाधाओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। कुल मिलाकर आपको जीवन के हर मोर्चे पर सुधारदिखाई देगा। दिनांक 18,19,20 को आप अपने काम को पूरे उत्साह से निपटाएंगे और विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। उपहार आदि भी मिलने के आसार हैं। दिनांक 21,22 को आधा दिन विशेष फलकारी है। आप नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आप नया व्यवसाय खोल सकते हैं या अपनी आय वृद्धि के लिए कोईस अतिरिक्त काम भी कर सकते हैं। दिनांक 22 की दोपहर से दिनांक 23 तक समय बहुत खराब है। आप व्यक्तिगत रूप से कोई खतरा न उठाएं। किसी जोखिम भरी यात्रा पर न जाएं।