फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 29 अक्टूबर से 4 नवंबर : क्या कहते हैं इस हफ्ते सभी 12 राशियों के सितारे

Mon, 29 Oct 2018 11:07 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
अक्टूबर महीने के आखिर कुछ दिन और नवंबर के पहले हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
साप्ताहिक मेष राशिफल
इस सप्ताह मेष राशि वाले जातकों को कुछ खुशखबरी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में जहां आप अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल रहेंगे और आप के वरिष्ठ अधिकारियों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आपके अधीनस्थ लोग और आपके सहकर्मी आपके विरुद्ध जाकर कोई कार्य कर सकते हैं इसलिए सचेत रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव और विवाद की संभावना है। इस दौरान आपके माता- पिता का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। संतान के लिए समय बेहतर है लेकिन उन्हें अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए आलस्य का त्याग करना होगा। विद्यार्थियों को भी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपका मन आध्यात्मिक क्रियाकलापों में अधिक रुचि दिखाएगा और कुछ नया सीखने तथा ऐसा जानने की इच्छा होगी।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
साप्ताहिक वृष राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने अच्छे और सूझबूझ भरे निर्णयों के कारण काफी लाभ होने की संभावना है। आपकी मानसिक क्षमता में अच्छी वृद्धि होगी और आप कुछ अच्छे निर्णय ले पाएंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होने के कारण आप हर काम को पूरी ऊर्जा से करेंगे जिससे सफलता भी मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में मेहनत जारी रखेंगे और स्थिति आपके पक्ष में आएगी। आपके पिता को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं अथवा उनके संबंधों पर असर पड़ सकता है। धार्मिक रूप से आपका झुकाव बढ़ेगा। भाई-बहनों को कोई शारीरिक कष्ट अथवा उनसे आप का झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलेगा। व्यावसायिक साझेदारी से अच्छा लाभ होने की संभावना बनेगी। खर्चों में भी वृद्धि होगी, अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें तो बेहतर होगा।

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन और कार्य क्षमता की सराहना होगी और आपकी क्षमता में वृद्धि होगी। अचानक से धन हानि के बाद धन लाभ के योग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन शांतिमय रह सकता है। पिता को स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा तथा विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। अच्छे और धार्मिक कार्यों पर इस सप्ताह आप काफी खर्च करेंगे लेकिन ध्यान रखें कि खर्च को नियंत्रण में रखना आप के लिए आवश्यक है। यदि आपने कोई बैंक लोन लिया है अथवा कुछ उधार या क़र्ज़ आपके ऊपर है तो आप प्रयासों के द्वारा उसे चुका पाने में सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
साप्ताहिक कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त कुछ अनचाही यात्राएं यह सप्ताह आपको करनी पड़ सकती है।पारिवारिक जीवन में खट्टे-मीठे अनुभव देखने को मिलेंगे। लेकिन इस सबके बावजूद भी पारिवारिक जीवन सुख शांति से चलता रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपका परिश्रम आपको नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है तथा आज्ञाकारी और संस्कारी बनेंगे जिससे आप प्रसन्न रखेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आनंद आएगा और कुछ नया सीखने का मन करेगा जिससे उनकी स्मरण शक्ति भी तीव्र होगी और नई नई बातें सीखेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में कठिन मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है। यदि आपने कोई कर लिया है तो उसे चुका पाने का समय आ गया है।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
साप्ताहिक सिंह राशिफल
इस सप्ताह सिंह राशि के जातक अत्यधिक व्यस्त और ऊर्जावान रहेंगे। जहां आपके अंदर साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी और आप किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार दिखेंगे। वहीं इन सब के कारण आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य और समर्थन प्राप्त होगा तो सहकर्मियों से आपको संबंध बनाकर रखने होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाली से भरा रहेगा और आप अपने घर पर सुकून महसूस करेंगे। संतान के लिए समय कुछ नीरस रह सकता है और इसलिए संभवतः वह थोड़ा उदास दिखे। विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हाथ लग सकती है इसलिए हर मौके का पूरा लाभ उठाएं और बेहतर तैयारी करें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
साप्ताहिक कन्या राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार कन्या राशि के लोग इस सप्ताह किसी धार्मिक तीर्थ यात्रा अथवा छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा उनको मानसिक तनाव से मुक्ति देगी तथा स्फूर्ति बढ़ाएगी। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी जिससे मन कुछ व्यतीत हो सकता है। इस सप्ताह आप जितना समय घर से बाहर बिताएंगे काफी प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और वे हर काम में आपकी मदद करेंगे। दूसरी ओर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम पर बारीकी से नज़र जमाए रखेंगे इसलिए अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करें। संतान कुछ अधिक ऊर्जावान रहेगी और इसलिए किसी से लड़ाई झगड़ा कर सकती है।

8 of 13
libra - फोटो : libra
साप्ताहिक तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने अहम का त्याग करना सबसे आवश्यक होगा। क्योंकि यदि वह ऐसा कर पाने में सफल नहीं हुए तो उन्हें कई मौकों पर निराश होना पड़ेगा। आप को हर प्रकार का सुख मिलेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन दूसरों का सम्मान बनाए रखें और कुछ भी ऐसा काम ना करें जिससे आपको किसी के कोप का भागी बनना पड़े। आपकी वाणी में मिठास आएगी और आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे जिससे आपके कई काम बनेंगे। कुटुंब में कोई शुभ कार्य होने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। भाई-बहनों और माता-पिता को कुछ कष्ट रह सकता है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का विचार बना रखा है तो उसमें सफलता मिल सकती है।

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रह सकता है और उन्हें अनेक कार्य में सफलता मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। आप अपनी बुद्धि और वाणी कौशल के द्वारा आने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे और समय पड़ने पर अन्य लोगों को भी सलाह देंगे जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि इस दौरान आपके ख़र्चों में अत्यधिक वृद्धि होने से आपका वित्तीय प्रबंधन अस्त-व्यस्त हो सकता है इसलिए संभलकर खर्च करना एक बेहतर विकल्प होगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार में सुख शांति रहेगी लेकिन भाई-बहनों को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। ऐसा भी संभव है कि आपका किसी बात को लेकर उनसे मनमुटाव हो जाए। संतान के लिए समय बेहतरीन रहेगा और हर तरह से वह खुश दिखेंगे।

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
साप्ताहिक धनु राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार धनु राशि के जातक यदि सावधानी पूर्वक अपनी दिनचर्या का पालन करेंगे तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन कर पाएंगे। कोई भी ऐसा कार्य न करें जो कानून के विरुद्ध हो अन्यथा आप को उसका दंड भुगतना पड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएँ क्योंकि दुर्घटना की संभावना बनती है। अत्यधिक तला भुना और गरम मसालों का भोजन ना करें। आप आध्यात्मिक और धार्मिक क्रियाकलापों पर काफी खर्च करेंगे लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दूसरी ओर आमदनी में भी अच्छा इज़ाफा होगा।वाणी में कड़वाहट बढ़ेगी जिसका असर हर क्षेत्र पर पड़ सकता है इसलिए संयम से काम ले। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। जो लोग विदेश में रहते हैं उनके लिए काफी अच्छा समय रहेगा और वह अपना घर बनाने की दिशा में सफल हो सकते हैं।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
साप्ताहिक मकर राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मकर राशि वाले लोगों को अपनी ऊर्जा को नियंत्रण में रखना होगा अन्यथा इसके कई दुष्परिणाम आपके सामने आ सकते हैं। इस सप्ताह पूरी एनर्जी में रहेंगे लेकिन एनर्जी सही दिशा में लगे तो आप कई अच्छे कार्य कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से और बेहतर होगी और आप अपने काम का पूरा आनंद लेंगे। आप के वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और यथासंभव आपको फेवर करेंगे। यहां तक कि आपके सहकर्मी भी आपके हर काम में मदद देंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो सुख शांति रहेगी और आप के भाई-बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणामों की प्राप्ति होगी और वे मन लगाकर विद्या अध्ययन करेंगे।

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह स्वास्थ्य पर ध्यान देना सबसे आवश्यक होगा। क्योंकि यही आप का सबसे कमजोर पक्ष रह सकता है। अच्छा भोजन करें और पर्याप्त नींद ले। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और इस दौरान आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और ख़ुशियाँ आएँगी तथा कार्य क्षेत्र में भी आपके काम को सराहा जाएगा तथा किसी मन वांछित स्थान पर आप का स्थानांतरण अच्छी तरक्की के साथ हो सकता है। संतान के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा लेकिन यदा कदा उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा और अपनी एकाग्रता को बरकरार रखते हुए अपना फोकस बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
साप्ताहिक मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों के लिए साप्ताहिक राशिफल सामान्य प्रभाव लेकर आया है। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि आपको अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे और धन लाभ भी होगा लेकिन इन सबके बावजूद आप मानसिक रूप से व्याकुल रह सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। बड़े भाई-बहनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका मनपसंद स्थान पर तबादला हो सकता है। कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। इस दौरान आप अनेक सुखों का आनंद लेंगे और गुप्त रूप से भी आप कुछ सुखों पर खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें