फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 26 नवंबर से 2 दिसंबर : महीने के आखिरी 7 दिनों में ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली

Mon, 26 Nov 2018 10:58 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
नवंबर महीने के इस सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
साप्ताहिक मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए इस हफ्ते खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी विदेशी श्रोत से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अनायास ही धनलाभ हो सकता है और साथ ही कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस हफ्ते आपके आय के श्रोत में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालाँकि आय बढ़ने के साथ ही साथ आपके खर्चों में भी इजाफ़ा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में थोड़े भ्रमित हो सकते हैं और परिवार में मतभेद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ये सप्ताह आपके बच्चों के लिए अच्छा बीतेगा, उन्हें किसी पुरस्कार से नवाजित किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
साप्ताहिक वृष राशिफल
सप्ताह के मध्य में धन अर्जित करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। इस दौरान आपके ऊपर अष्टम शनि का प्रकोप रहेगा जो आपके वैवाहिक जीवन में काफी बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। इस हफ्ते अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बिजनेस के क्षेत्र में किसी बड़े और उच्च पदाधिकारी का सहयोग मिल सकता है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। बिजनेस के क्षेत्र में किसी से साझेदारी आपके लिए लाभदायक साबित होगी। कार्यक्षेत्र में ओहदे में वृद्धि हो सकती है। आपके बच्चों के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा बीत सकता है, हालंकि उन्हें अपनी मेहनत का फल पाने के लिए अथाह परिश्रम की आवश्यकता होगी।

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
इस हफ्ते के दौरान, मिथुन राशि के चन्द्रमा चिन्ह के जातक यात्रा के दौरान धन लाभ कर सकते हैं। लंबी यात्रा आपके लिए फलदायी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते नाम और शोहरत प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से इस हफ्ते आय ज्यादा होगी लेकिन साथ ही खर्चे भी अधिक होंगें। पिता की सेहत में गिरावट देखी जा सकती है। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस हफ्ते परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। आपके बच्चों के लिए ये हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है, पढ़ाई में मन लगाकर वो किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इस हफ्ते मनचाहा फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
साप्ताहिक कर्क राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, ये हफ्ता पारिवारिक दृष्टिकोण से आपके लिए काफी अच्छा बीतेगा। हालांकि केतु के आपके सातवें भाव में विराजमान होने की वजह से वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ्ते परिवार वालों के लिए किसी सुखभोगी वस्तु को खरीदने पर पैसे खर्च कर सकते हैं। ये समय आपके बच्चों के लिए काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है। इस हफ्ते उनके अवलोकन करने की क्षमता में वृद्धि होगी और इससे रचनात्मक कार्यों की तरफ रूझान होगा। इस दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इस हफ्ते किसी चिंता की वजह से मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। लंबे समय से चल रहे किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
साप्ताहिक सिंह राशिफल
इस हफ्ते परिवार की तरफ आपका विशेष झुकाव रहेगा। सप्ताह के मध्य में विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। इस दौरान पारिवारिक माहौल अच्छा रेहगा। किसी भी कार्य को करने के लिए पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान समपन्न हो सकता है। हालाँकि सप्ताह के मध्य में किसी बात का डर आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस का सहयोग मिलेगा, वर्तमान जगह से अपने मनचाही जगह पर ट्रांसफर भी पा सकते हैं। संतान की तरफ से किसी बात को लेकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
साप्ताहिक कन्या राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस हफ्ते कन्या राशि के जातकों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने परिवार के लिए कुछ आरामदायक वस्तुएं खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा बीतेगा। कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय मनचाहा फल प्राप्त करने वाला होगा, विशेषरूप से तब जब वो किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हों। संतान की तरफ से निराशा मिल सकती है। सप्ताह के अंत में खुद को बहतु सी जिम्मेदारियों से घिरा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी के ऊपर ज्यादा निर्भर रहेंगे, इस दौरान कुछ लोग आपके खिलाफ भी जा सकते हैं। लिहाजा किसी दूसरे के ऊपर निर्भर रहने की आदत को बदलें।

8 of 13
libra - फोटो : libra
साप्ताहिक तुला राशिफल
इस हफ्ते आपके पहले भाव में चंद्रमा की उपस्थिति होने से आप अंदरूनी रूप से प्रसन्नता महसूस करेंगे। इस समय अपनी वाणी और स्वभाव से दूसरों के बीच आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। परिवार में छोटे भाई-बहन किसी रोग से पीड़ित हो सकते हैं। माता के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ये सप्ताह आपके बच्चों के लिए काफी निराशाजनक बीत सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी ये उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं तो ये समय माता पिता से इस बारे में बातचीत करने के लिए उत्तम है। कार्यक्षेत्र में निराशा का सामना करना होगा। 

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, बृहस्पति का वृश्चिक राशि में गोचर करने से ये समय आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि बृहस्पति का आपकी राशि में गोचर से पहले का समय कुछ तनाव भरा गुजर सकता है। इस दौरान पैसों की बचत होगी और आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगें। ये समय आपके छोटे भाई बहनों के लिए निराशाजनक साबित हो सकता है। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालाँकि परिवार के लिए जमीन जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में पल रहे किसी शत्रु से बचकर रहने की जरुरत पड़ेगी, इसलिए सतर्कता बरतें। 

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
साप्ताहिक धनु राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस हफ्ते आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। विदेश जाने के लिए लम्बे समय से अटके हुए वीज़ा का काम भी सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। किसी भी कार्य को करने के लिए पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों का प्रोत्साहन मिलेगा और तरक्की कदम चूमेगी। संतान के दायित्वों की पूर्ती होगी। विदेश में नौकरी प्राप्त करने के लिए ये समय काफी लाभदायक साबित होगा। शुक्र के ग्यारहवें भाव में विराजमान होने की वजह से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
साप्ताहिक मकर राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार केतु के प्रथम भाव में विराजमान होने की वजह से इस समय धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान होगा। इस दौरान खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है, इसलिए पैसों के खर्च को लेकर ख़ास ख्याल रखें। बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें। पूर्व में किये किसी मेहनत का फल इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। कानून के खिलाफ जाकर कोई काम ना करें वर्ना ये आपके खिलाफ जा सकता है। आपके बच्चों के लिए ये समय अच्छा बीतेगा। मकर राशि के विद्यार्थी यदि इस दौरान किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये समय फलदायी साबित हो सकता है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार कार्यक्षेत्र में ख़ासा तरक्की मिलेगी। किसी विदेशी स्त्रोत से आय के साधन प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अपने स्वभाव में थोड़ी विचलनता देख सकते हैं, इस दौरान सावधान रहें। परिवार और दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ओहदे और रुतबे में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके रचनात्मक कार्यों की लोग सराहना करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
साप्ताहिक मीन राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस हफ्ते धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान होगा। इस दौरान किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विदेशी स्रोत से आय के मार्ग बनेंगे। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल रहेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बच्चों को इस दौरान खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के लिए ये समय सबसे ज्यादा उपयुक्त रहेगा। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र और शिक्षा के दृष्टिकोण से ये समय आपके लिए फलदायी सिद्ध होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें