aries
- फोटो : aries
साप्ताहिक राशिफल मेष
यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए खट्टा और मीठा दोनों प्रकार के अनुभव लेकर आएगा। जहां एक ओर आपके पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा तथा माता पिता का ख़राब स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। वहीं दूसरी ओर कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी और आपकी तूती बोलेगी। लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं और ये यात्राएं आपके लिए सफल होंगी और भविष्य में आपकी उन्नति का मार्ग तय करेंगी। संतान के लिए समय मिला जुला रहेगा फिर भी वह अपने हर काम को अच्छे से कर पाएंगे। आपका पूरा ध्यान अपने कार्यक्षेत्र पर रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके जीवन में आगे बढ़ने में सहयोग देंगे। आपकी आमदनी में अच्छा इजाफा होगा जिससे आपके सामने कोई वित्तीय संकट नहीं आएगा।