मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक कार्य क्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपका ध्यान भंग होने से कुछ गलतियों की भी संभावना है, इसलिए बहुत ध्यान से कार्य करें। बेवजह की बातों से बचें, आपके हर अच्छे कार्य का आपको अच्छा फल मिलेगा। सामान्य रूप से धन लाभ होता रहेगा। फिटनेस पर ध्यान देने की जरुरत होगी। वहीं पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। संतान मौज मस्ती करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में लाभ होगा, भाई-बहनों का आपको अपने कार्य में सपोर्ट मिलेगा।