फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अप्रैल: इस हफ्ते 6 राशियों की चमक सकती है किस्मत, बाकी रह सकते हैं परेशान

विज्ञापन
1 of 13
अप्रैल महीने का यह दूसरा सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

2 of 13
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। पिताजी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। मन में अच्छे विचारों का आदान प्रदान होगा। वहीं विदेश यात्रा की संभावना भी बन रही है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। संतान को कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आमदनी के साथ-साथ ख़र्च में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में दोनों तरह की परिस्थिति से सामना हो सकता है।
विज्ञापन

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा, लेकिन किसी मुद्दे पर पिताजी से मनमुटाव हो सकता है। आमदनी के साथ ख़र्च में भी वृद्धि होगी। भाई बहनों को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। वहीं संतान अपने क्षेत्र पर प्रगति करेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके अंदर साहस बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ और अपनी सेहत का भी ख़्याल रखें।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

4 of 13
मिथुन राशि
आपका कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान होगा। परंतु किसी विवाद को तूल न दें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विदेशी संबंधों से लाभ की प्राप्ति होगी। बिजनेस पार्टनर के साथ झगड़ा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान अपने कार्य में तरक्की करेगी। वहीं विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। आपके कार्य में भाई बहनों का योगदान होगा। स्वयं के अनुभव और प्रयासों से विजय प्राप्त होगी। सप्ताह की शुरुआत में मन खिन्न रह सकता है।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि
मन में कई तरह के विचार आएंगे जो आपको भ्रमित कर सकते हैं। बड़े निर्णय अभी थोड़े समय के लिए टाल दें। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के लिए अच्छा समय होगा। दोनों में आपको सफलता मिलेगी। आमदनी सामान्य रहेगी। आप अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ेंगे। अपनी सेहत का ख़्याल रखें। माँ और मौसी को कष्ट संभव है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपके भाग्य का सितारा आपका साथ देगा। संतान को किसी कष्ट से गुजरना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

साप्ताहिक सिंह राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

6 of 13
सिंह राशि
किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बढ़ सकती है। कंपीटीटिव एग्जाम में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रह सकता है। संतान को कोई कष्ट संभव है। विद्यार्थियों को अध्ययन में बाधा आ सकती है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी की अपेक्षा ख़र्च में वृद्धि संभव है। अचानक धन हानि भी हो सकती है।
विज्ञापन

साप्ताहिक कन्या राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

7 of 13
कन्या राशि
व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे जिससे आपको धन लाभ होगा। परंतु पारिवारिक जीवन में क्लेश होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है तथा व्यर्थ की बातों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। संतान का व्यवहार थोड़ा रूखा हो सकता है। वहीं विद्यार्थी वर्ग को गहन अध्ययन की आवश्यकता होगी।

साप्ताहिक तुला राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

8 of 13
तुला राशि
आपके विचारों और निर्णय में गंभीरता आएगी और उसका प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। हालाँकि पारिवारिक जीवन कुछ तनावमय रह सकता है। माताजी के सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जाएगा। साहस में वृद्धि होगी परंतु भाई बहनों को कुछ कष्ट संभव है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

9 of 13
वृश्चिक राशि
अपनी वाणी में कड़वाहट न लाएँ और मिजाज में भी नरमी रखें, तभी आप जीवन का आनंद उठा पाएंगे। कुटुंब में किसी प्रकार का क्लेश संभव है। इस सप्ताह किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन समय रहेगा। संतान भी प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगी। कुछ अच्छे कार्यों पर खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

साप्ताहिक धनु राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

10 of 13
धनु राशि
वाहन सावधानी पूर्वक चलाएँ। संभव हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा स्वास्थ्य और रिश्ते दोनों खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा समय है लेकिन जल्दबाज़ी में कोई निर्णय ना लें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। संतान आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी और विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय बीतेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक मकर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

11 of 13
मकर राशि
किसी बात को लेकर मन में व्याकुलता रह सकती है। आप निर्णय लेने में थोड़े असमर्थ दिखाई दे सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। इस सप्ताह किसी यात्रा पर जाना हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और आपके विचारों को तरजीह मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है। वही संतान भी आनंदित होकर अपना जीवन-यापन करेगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राशि
अच्छे प्रयासों के कारण आमदनी में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा। हालाँकि आपके लिए आवश्यक है कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर चलें। भाई बंधुओं का समर्थन मिलेगा। अनिद्रा और नेत्र विकार की संभावना है। धार्मिक स्थलों पर जाने का मन होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। संतान और विद्यार्थी दोनों के लिए समय अच्छा है।
विज्ञापन

साप्ताहिक मीन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

13 of 13
मीन राशि
किसी बात को लेकर मन में चिंतित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छी आमदनी होगी। आपके खिलाफ़ कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र रचा जा सकता है अतः इस संबंध में सतर्क रहें। काम में मन लगाएँ। मन अचानक आध्यात्मिक गतिविधियों में लग सकता है। धन लाभ के योग हैं। संतान को छोटा-मोटा शारीरिक कष्ट हो सकता है। छात्र जीवन में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में तनावपूर्ण रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें