वृष राशि
इस सप्ताह आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा, लेकिन किसी मुद्दे पर पिताजी से मनमुटाव हो सकता है। आमदनी के साथ ख़र्च में भी वृद्धि होगी। भाई बहनों को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। वहीं संतान अपने क्षेत्र पर प्रगति करेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके अंदर साहस बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ और अपनी सेहत का भी ख़्याल रखें।