weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आया है। समय मेहनत का फल और सकारात्मक बदलाव लेकर भी आएगा। कोई पुराना दोस्त आपसे फिर मुलाकात करने आ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। इसके अलावा आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि, वृषभ राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, पूरे सप्ताह उनके कार्यों में संतुलन बना रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।