हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए अक्टूबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशिः प्रेमी की सलाह के बाद ही लें कोई भी फैसला
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल बना रहेगा और आप प्रेमी के साथ काफी मस्ती भी कर सकते हैं। दूसरे भाग में आपको कुछ निजी परेशानियों का अनुभव हो सकता है, जिससे प्रेमी की ओर कम ध्यान दे पाएंगे। अंतिम भाग में एक बार फिर से आप दोनों प्रेमी जीवन का आनंद लेगें। प्रेमी जीवन से संबंधित आप कोई भी फैसला लेने से पूर्व एक बार अपने प्रेमी की सलाह भी अवश्य लें।
विज्ञापन
वृष राशिः प्रेमी को अनदेखा न करें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का आरंभ घूमने फिरने से हो सकता है। मूड में मस्ती भरी रह सकती है और आप मित्रों के साथ मनोरंजक स्थानों पर जा सकते हैं। यदि आप प्रेमी को साथ ले जाते हैं तब आपको उसका भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं। सप्ताह का तीसरा भाग आपके मिलन का भी कहा जा सकता है।
मिथुन राशिः दुविधा से बाहर निकलने का प्रयास करें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप खुद को काफी परेशान पा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपका मन बिना कारण विचलित रह सकता है। आप कभी-कभी जो दुविधा में पड़ जाते हैं, उससे आपको बाहर निकलना होगा, क्योंकि जब तक आप उससे बाहर निकलकर स्वतंत्र रुप से कोई फैसला नहीं लेगें तब तक आपका कुछ नहीं हो पाएगा। अपने प्रेमी के प्रति भी आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं, उन्हें आप समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेमी की बातों को भी महत्व दें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और भावुकता में आपको कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिये से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी है। इसीलिए आप परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिए, ना कि एक ही बात को पकड़कर आप कोई जिद पाल कर रखें। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग आपके लिए परेशानी वाला रहेगा, इसलिए आप पहले ही इन परेशानियों का हल करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
सिंह राशिः आपके लिए अनुकूल नहीं है समय
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए, तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही है, लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। आपका किसी वरिष्ठ व्यक्ति से इन संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है और दूसरे भाग में आपको कोई परेशानी बनी रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः मिला- जुला रहेगा प्रेमी जीवन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आप अपने प्रेमी जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बदलाव अपने भीतर करना चाहते हैं। यह सही भी है, क्योंकि कुछ बातें जो आपके प्रेमी को पसंद नहीं हैं, उनमें सुधार कर आप प्रेमी जीवन को भी सफल बना सकते हैं। आप अपने प्रयासों में काफी हद तक सफल भी रह सकते हैं, लेकिन मध्य भाग में फिर कोई बात आपके प्रेम संबंधों में कांटा बनकर उभर सकती है, जिससे आपका दिल आहत हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके प्रेम संबधों के लिए मिले जुले फल प्रदान करने वाला होगा।
तुला राशिः भावनाओं को दिल में ही रहने दें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आपके भीतर जो भावनाएं हैं, उन्हें कुछ समय तक दिल में ही रहने दें, क्योंकि उन्हें प्रकट करने का अभी सही समय नहीं आया है। आप प्रेमी से जो अपेक्षाएं मन ही मन रखे हुए हैं, उन पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करें। यह अपेक्षाएं आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी साबित हो सकती हैं। इसलिए उतना ही सोचें जितना कि व्यवहरिक रुप से होना संभव होता है। अनुचित मांगों को प्रेमी भी पूरा नहीं कर पाएगा।
वृश्चिक राशिः एक- दूसरे के अधिक करीब आएंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधो के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। प्रेमी से आपकी बातचीत काफी अच्छे मूड़ में होती रहेगी। इससे आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक करीब पा सकते हैं और आने वाले समय के लिए कुछ वादे भी एक-दूसरे से कर सकते हैं। सारी बातें तो सही हैं लेकिन आप अपने हठीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें। सप्ताह का अंतिम भाग कुछ परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है अथवा आपको कुछ जरुरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है जबकि आपका मन जाने का नहीं होगा।
धनु राशिः प्रेम संबंध की हो रही चर्चा पर परेशान न हो
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपके प्रेम संबंधो को लेकर मित्रों के मध्य कुछ चर्चा चल सकती है। कुछ लोग आपके संबंधो का मजाक उड़ाने का प्रयास कर सकते है। जब यह बातें आपके कानों तक पहुंचेगी तब आपको काफी धक्का लग सकता है और आप अत्यधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी भी परेशान होगा, क्योंकि यह आप दोनों से जुड़ा मामला है। आप दोनों को अपने संबंधो को लेकर किसी को सफाई देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसलिए आप चुप रहकर परिस्थितियों पर नजर रखें।
मकर राशिः रिश्ते में नयापन लाने की कोशिश करें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
धीमी गति से चलते प्रेम संबंधो से आपको बोरियत महसूस हो सकती है। आप इनमें कुछ नयापन चाह सकते हैं, लेकिन नयापन लाना आपके अपने हाथों में हैं। आप जैसे अपने संबंधो को चलाना चाहेंगे, वह वैसे ही चलेगा। आप अपनी ओर से भी कुछ प्रयास करें। वैसे सप्ताह का पहला भाग आपके मिलन का भी हो सकता है यदि आप थोडे़ से प्रयास करें और मन के घोडे़ दौडाएं। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के मध्य मनमुटाव का हो सकता है, लेकिन अंतिम भाग में फिर से आपका प्रेम प्रगाढ़ होगा।
कुंभ राशिः दूसरों की बातों में न आएं
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दूसरों की बातों में फंसकर प्रेमी से अनबन कर सकते हैं। आपका प्रेमी आपको समझाने का प्रयास भी करेगा, लेकिन आप टस से मस नहीं होंगे। आपको किसी की बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने से पहले एक बार अभी तक के अपने प्रेमी जीवन पर नजर अवश्य ही डालनी चाहिए। सप्ताह का आरंभिक भाग आपका लड़ाई झगड़ों और रुठने मनाने में बीत सकता है। मध्य भाग में कुछ बदलाव आने की उम्मीद बनती है, लेकिन अंतिम भाग में फिर से मनमुटाव हो सकता है।
प्रेम संबंधो को लेकर आप कुछ अधीर दिखाई देते हैं। आप पिछ्ली बातों को भुला नहीं पाएंगे, इसीलिए आपकी झल्लाहट अपने प्रेमी पर निकल सकती है। आपका प्रेमी आपकी मनोदशा समझ सकता है और नाराज होने की बजाय आपको भावनात्मक रुप से सहारा देगा। आपको अपने रुखे व्यवहार से बाद में पछ्तावा भी हो सकता है। सप्ताह का पहला भाग अनुकूल, लेकिन दूसरा भाग प्रतिकूल रह सकता है।