फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन राशि के प्रेमियों के लिए इस सप्ताह मिलेंगे कई शुभ संकेत

Fri, 19 Jan 2018 07:39 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए जनवरी माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

2 of 13
मेष राश‌ि
मेष राशि: आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले वेलेन्टाईन की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं लेकिन समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
वृष राशि: सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए। 

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
मिथुन राशि: सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको आरंभिक समय में सोच समझ के ही मुंह खोलना चाहिए। आप बोलते ज्यादा हैं और कई बार अड़ के अपनी बात को ही सही ठहराने का प्रयास भी करते हैं। सप्ताह मध्य बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। समय रुठने मनाने में बीत सकता है। इस समय आप प्रेमी से मीठी और सुकून भरी बातें कर सकते हैं और मन का काफी बोझ हल्का भी कर सकते हैं। सप्ताहांत में आप दोनों रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और प्रेम की बारिश का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशिः आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें क्योंकि आजकल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। फैशन के चक्कर में अपनी सेहत को ना बिगाड़े। किसी पार्टी आदि में या क्लब में भी जाते है तब आपको ड्रिंक्स आदि देखकर ही लेने चाहिए। अंधाधुंध पीने से स्वास्थ्य संबधी विकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सिंह राशि: प्रेम संबंधों का आंकलन करना चाहिए कि आप एक-दूसरे को परस्पर क्या दे रहे हैं और क्या आपको देना चाहिए। कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है अथवा आप दोनों कितना परस्पर एक-दूसरे को सच में जानते हैं आदि बहुत सी बातें आपको आपके प्रेमी जीवन का आईना दिखाने के लिए काफी हैं जिन्हें जानकर आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर सकें।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या राशि: प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए उचित बढ़‌िया कहे जा सकते हैं लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। जो भी परिस्थिति हो उससे आप समझदारी से निपटने का प्रयास करें। सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेमी को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखने का सौभाग्य पा सकते हैं। आप प्रेमी को बांहों में भरे बिना नहीं रह पाएंगे।

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

8 of 13
तुला राश‌ि
तुला राशि: प्रेमी के साथ हंसी मजाक करते हुए समय का पता ही नहीं चलेगा और आपका मन समय को बांधे रखना चाहेगा। आपके संबंध अभी तक नहीं बने हैं तब आपको अपने सपनों का साथी म‌िल सकता है। आपका मन मयूर नाच उठेगा और उससे दूर जाने का मन बिलकुल नहीं होगा लेकिन दुखी मत होइए आप नंबर एक्सचेंज कर सकते हैं जिससे बातों का सिलसिला ऎसा चलेगा जो थमने का नाम नहीं लेगा।

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक राशि: आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट आप बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऎसा ना करें जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो जाए। आप सप्ताह को काफी बैलेंस कर के चल सकते हैं जिससे प्रेमी को भी पूरा समय देकर उसकी सभी शिकायतों को दूर कर सकें।

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु राशि: सप्ताह के आरंभ में आप दोनों के मध्य थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जितना समय आप अपने प्यार के लिए निकालना चाहते हैं, उतना ना निकाल पा रहे हों। रुठने मनाने में समय नष्ट न करें। सप्ताह का आरंभ रोमांटिक नहीं कहा जा सकता है और आप चाहकर भी प्रेमी से नहीं मिल पाएंगे। इस बात का आपको भी अफसोस रहेगा लेकिन दिल की बात प्रेमी तक नहीं पहुंच पाएगी और आपकी मजबूरी को अनदेखा भी किया जा सकता है।

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर राशि: आप दोनों अपनी ईगो के चलते र‌िश्ते में दूरी बढ़ा सकते हैं। यदि आप अपने प्रेमी जीवन का अंत करना चाहते हैं तब यह आपका अपना निजी फैसला है जिसे कोई दूसरा नहीं बदल सकता है लेकिन संबंध तोड़ते ही तुरंत किसी अन्य की ओर आकर्षित होना भी आपके सितारे कह रहे हैं लेकिन आपको इतनी भी व्यग्रता अभी नहीं दिखानी चाहिए, कुछ समय खुद को अवश्य दें।

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ राशि: आपके प्रेम संबंधों की जो गर्मी है वह इस सप्ताह कुछ ठंडी पड़ती दिखाई दे रही है। यदि आप दोनो इस रिश्ते से ऊब रहे हैं और एक बोझे की तरह उसे ढो रहे हैं तब बेहतर होगा कि आप दोनों को इस पर चर्चा करनी चाहिए। खुद को धोखे में रखने से अच्छा है कि आप दोनों अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें और फिर से इसमें जान फूंके। कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं और प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूलों को महकने का भी अवसर दें।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े वालों के लिए कैसा रह सकता है यह सप्ताह

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन राशि: सप्ताह के आरंभ में आप अपने कामकाजी क्षेत्र से बाहर ही नहीं निकल पाएंगे और काम के बोझ के चलते प्रेमी से बात भी नहीं कर पाएंगे। आपका प्रेमी काफी व्याकुल देखा जा सकता है आपसे दो घड़ी बात करने के लिए लेकिन आप जब किसी काम के पीछे पड़ जाते हैं तब आपको अपने प्रेमी की भी सुध नहीं रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें