फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal: इस सप्ताह मेष सहित इन राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगा बदलाव, रिश्ते होंगे मधुर

Mon, 05 May 2025 11:23 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Weekly lucky Rashifal: मेष राशि में सूर्य और बुध की युति होगी, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। इस योग के प्रभाव से पूरे सप्ताह इन चार राशियों पर ग्रहों की कृपा बनी रहेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
Weekly Rashifal - फोटो : adobe stock
Weekly lucky Rashifal: मई के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह बुध मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। दरअसल, ग्रहों के राजकुमार बुध 7 मई 2025 को रात को 03 बजकर 53 मिनट पर मीन से मेष में प्रवेश करेंगे। इस दौरान पहले से ही मेष में ग्रहों के राजा सूर्य रहेंगे। ऐसे में मेष राशि में सूर्य और बुध की युति होगी, जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। इस योग के प्रभाव से पूरे सप्ताह इन चार राशियों पर ग्रहों की कृपा बनी रहेगी। इन जातकों को नौकरी समेत निजी जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इसके अलावा लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता इस सप्ताह अधिक मजबूत होने वाला है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
ज्योतिषियों के मुताबिक मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभकारी है। बुध की कृपा से आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस समय विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई-लिखाई में अधिक बढ़ेगी। भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। इस सप्ताह सेहत बेहतर रहेगी। इस सप्ताह वह सभी कामों को आप पूरा करेंगे, जिनके लिए आप लंबे समय से योजना बना रहेगा। आपको इष्ट-मित्रों का साथ प्राप्त होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता इस सप्ताह अधिक मजबूत होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
कारोबार में अच्छा मुनाफा और धन लाभ की संभावना है। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़े साधनों की प्राप्ति होगी। - फोटो : amar ujala
कर्क लकी 
कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह नौकरी के नए अवसर खुलेंगे। आपको बिजनेस के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह कारोबार में आपको अपेक्षा के अनुरुप लाभ होगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और धन लाभ की संभावना है। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़े साधनों की प्राप्ति होगी। इस समय वैवाहिक जीवन में चल रही सभी दिक्कतें दूर होती नजर आएंगी।

4 of 5
धन संचय करने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं में अच्छी बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
इस राशि वालों के परीक्षा परिणाम आएंगे। करियर को नई राह प्राप्त होगी। विदेश से काम कर रहे लोगों के कुछ नए संपर्क भी बनेंगे।  यह समय राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। सिंगल लोगों की मनचाहे व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी। धन संचय करने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं में अच्छी बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। समाज, कार्यक्षेत्र, परिवार और दोस्तों में मान-सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मई के नए सप्ताह की शुरुआत शानदार रहेगी। करियर से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में मन लगेगा। पति-पत्नी के बीच व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा। सिंगल लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। समाज, कार्यक्षेत्र, परिवार और दोस्तों में मान-सम्मान बढ़ेगा।
Shani Dev: शनिदेव की छाया से हैं परेशान तो फौरन करें ये उपाय, मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति
Shani Jayanti: शनि जयंती पर जरूर करें ये पाठ, साढ़ेसाती-ढैय्या से हो रही परेशनियां होंगी दूर
Funeral Rules: किसी की मृत्यु के बाद घर के लोगों को नहीं करने चाहिए ये काम, इन नियमों का रखना होता है ध्यान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें