फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Love Rashifal: शशिआदित्य योग के प्रभाव से 5 राशियों की लव लाइफ होगी खास, पढ़ें इस सप्ताह का लव राशिफल

Mon, 23 Jun 2025 07:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weekly Love Rashifal: कुछ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम में नई शुरुआत या भावनात्मक गहराई लाने वाला हो सकता है, तो कुछ के लिए मनमुटाव, भ्रम अथवा संवाद की कमी संबंधों में दूरी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल (23-29 जून) - फोटो : amar ujala
Weekly Love Horoscope 23 to 29 June: जून का चौथा सप्ताह शशिआदित्य राजयोग की विशेष ऊर्जा से परिपूर्ण है। इस सप्ताह मिथुन राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति के कारण प्रेम जीवन में शांति, खुशी और संतोष देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आप अपने साथी के साथ खास डेट पर जा सकते हैं और कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। रिश्तों में आपसी समझ और मेल-जोल और भी मजबूत होगा, साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ भी संबंध बेहतर होंगे।  चंद्रमा का विभिन्न राशियों में गोचर और शुक्र की स्थिति प्रेम, आकर्षण और भावनाओं का प्रतिनिधि है,  प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहे हैं। कुछ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम में नई शुरुआत या भावनात्मक गहराई लाने वाला हो सकता है, तो कुछ के लिए मनमुटाव, भ्रम अथवा संवाद की कमी संबंधों में दूरी का कारण बन सकती है। विशेषकर जहां शुक्र-मंगल या चंद्र-शनि की युति बन रही है, वहाँ निर्णयों में भावुकता और तर्क का संतुलन आवश्यक होगा। जिनके संबंध पहले से स्थिर हैं, उन्हें परस्पर सहयोग और समझ से प्रेम को और प्रगाढ़ करने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं  आपकी राशि के अनुसा यह सप्ताह प्रेम जीवन के लिए कैसा रहने वाला है? 
Mesh Saptahik Rashifal: इस सप्ताह चुनौतियों के बीच भी मिलेगा आत्मबल, प्रेम में धैर्य, करियर में सतर्कता ज़रूरी
Vakri Grah: जुलाई में 2 ग्रह चलेंगे वक्री चाल, बिगड़ेंगे इन राशियों के बनते हुए काम
Navpancham Yog: 7 दिन बाद बुध और शनि बनाएंगे नवपंचम योग, इन पांच राशियों पर हो सकती हैं धनवर्षा
विज्ञापन

2 of 13
पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे मन में असहजता बढ़ेगी। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि वालों को अपने प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी अशांत रहेगी, खासकर किसी महिला के कारण मानसिक बेचैनी और रिश्तों में अस्थिरता महसूस हो सकती है। पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे मन में असहजता बढ़ेगी। हालांकि, सप्ताह के मध्य और अंत में स्थिति बेहतर होगी। इस समय पार्टनर के साथ बातचीत में गहराई आएगी और आप दोनों सुखद और रोमांटिक पल साथ बिताएंगे। साथ ही, कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और भावनाओं में बहने की जगह समझदारी से काम लें। परिवार के सदस्यों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।
विज्ञापन

3 of 13
एक-दूसरे की बातों को धैर्य से सुनना और समझना इस समय बेहद आवश्यक होगा। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के प्रेम जीवन में यह सप्ताह खुशियों और रोमांस से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर या अप्रत्याशित सरप्राइज से हो सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता और भावनात्मक गहराई आएगी। आप दोनों साथ समय बिताने के साथ-साथ घूमने-फिरने या किसी रचनात्मक गतिविधि में हिस्सा लेने का आनंद लेंगे। सप्ताह के अंत में जश्न और उत्साह के पल मिल सकते हैं, लेकिन अहंकार की वजह से छोटी-छोटी बातों को बढ़ावा न दें। एक-दूसरे की बातों को धैर्य से सुनना और समझना इस समय बेहद आवश्यक होगा।

4 of 13
सप्ताह की शुरुआत में कुछ भावुक क्षण और पुरानी यादें आपको बेचैन कर सकती हैं। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह अपने दिल की बजाय दिमाग से फैसले लेने की सलाह दी जाती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेना आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ भावुक क्षण और पुरानी यादें आपको बेचैन कर सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है, लेकिन संयम और शांति से संवाद करना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों को बचाने के लिए धैर्य और स्पष्ट बातचीत जरूरी है। इस समय आपके प्यार में खुशियां हासिल होंगी यदि आप समझदारी से काम लें।
विज्ञापन

5 of 13
पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको ऊर्जा से भर देगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रहा है। आप और आपका पार्टनर भावनात्मक रूप से और अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। किसी महिला की मदद से जीवन में कुछ सुखद परिवर्तन हो सकते हैं। परिवार और प्रेम दोनों क्षेत्रों में तालमेल बना रहेगा, लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से सतर्क रहना होगा। सप्ताह छोटी यात्राओं, उपहारों और एकांत समय के लिए उपयुक्त है, जो आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपको मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह रोमांटिक ऊर्जा से भरा होगा। सप्ताह की शुरुआत में पुराने तनाव दूर होंगे और प्रेम जीवन में नई ताजगी आएगी। पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको ऊर्जा से भर देगा। यदि आप सिंगल हैं, तो किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू होने की संभावना है जो प्रेम संबंध में बदल सकती है। सप्ताह के अंत में आपके और पार्टनर के बीच गहराई बढ़ेगी, और कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया जा सकता है। रोमांटिक राइड या डेट पर जाने का मौका भी मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
सप्ताह के अंत में परिवार की सहमति या किसी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर बातचीत आगे बढ़ सकती है। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के प्रेम संबंध इस सप्ताह मजबूती की ओर बढ़ेंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। पार्टनर के साथ समय बिताना, साथ में धार्मिक या सामाजिक आयोजनों में भाग लेना रिश्तों को स्थिरता देगा। आप दोनों अपने प्यार को खुले दिल से व्यक्त करेंगे। सप्ताह के अंत में परिवार की सहमति या किसी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर बातचीत आगे बढ़ सकती है। यह सप्ताह विश्वास, स्थिरता और शांतिपूर्ण प्रेम की ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा।

8 of 13
सप्ताह के मध्य में पुराने रिश्तों या पारिवारिक विवाद के कारण परेशानी हो सकती है। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित अनुभव लेकर आएगा। एक ओर आपको पार्टनर से जुड़ाव और सहारा मिलेगा, लेकिन दूसरी ओर किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से अनावश्यक भ्रम और तनाव भी हो सकता है। सप्ताह के मध्य में पुराने रिश्तों या पारिवारिक विवाद के कारण परेशानी हो सकती है। संयम और धैर्य से काम लेना आवश्यक होगा। सप्ताह का अंत सकारात्मक रहेगा यदि आप संवाद को प्राथमिकता देंगे और बिना वजह की सलाहों से बचेंगे। प्यार में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

9 of 13
आपके और आपके साथी के बीच नई ऊर्जा, प्यार और सहयोग बना रहेगा। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम के मामले में उत्साह और आपसी समझ लेकर आएगा। आपके और आपके साथी के बीच नई ऊर्जा, प्यार और सहयोग बना रहेगा। हालांकि, सप्ताह के अंत में कोई अप्रत्याशित खबर या पुराना भावनात्मक घाव फिर से सक्रिय हो सकता है, जिससे बेचैनी बढ़ेगी। रिश्तों में स्थिरता बनाए रखने के लिए किसी भी बात को तूल न दें और गुस्से से बचें। संवाद की स्पष्टता और सहानुभूति आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी।

10 of 13
सप्ताहांत में कोई खुशखबरी या सुखद अनुभव रिश्ते को फिर से संजीवनी देगा। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस सप्ताह प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत में अकेलापन, दूरी या उदासी का अनुभव हो सकता है। कोई पुराना अनुभव या असमंजस आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, परिस्थितियां सुधरेंगी और पार्टनर के साथ रिश्तों में नजदीकियां फिर से बनेंगी। सप्ताहांत में कोई खुशखबरी या सुखद अनुभव रिश्ते को फिर से संजीवनी देगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाना शुभ रहेगा।

11 of 13
पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और आपसी भावनाएं खुलकर सामने आएंगी। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में सकारात्मकता और स्थिरता लेकर आएगा। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और आपसी भावनाएं खुलकर सामने आएंगी। किसी मित्र की मदद से प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में किसी गलतफहमी या बाहरी हस्तक्षेप के कारण तनाव हो सकता है। ऐसे समय में संवाद में पारदर्शिता बनाए रखें और निजी बातों को तीसरे व्यक्ति से साझा न करें। आपके रिश्तों में खुशियों का संचार होगा और खुशनुमा पल मिलेंगे।

12 of 13
लव लाइफ रोमांटिक और भावनात्मक रूप से समृद्ध रहेगी। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम जीवन इस सप्ताह संतुलित और सुखद रहेगा। आप और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ और मेल-जोल बढ़ेगा। किसी विशेष योजना पर साथ काम करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ रोमांटिक और भावनात्मक रूप से समृद्ध रहेगी। हालांकि, बाहरी हस्तक्षेप से बचना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए आत्मविश्वास, निष्ठा और खुलापन आवश्यक है। आप पार्टनर को पर्याप्त स्पेस देंगे और कहीं बाहर जाकर खुशियां एंजॉय करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
स सप्ताह संवाद, विश्वास और भावनात्मक ईमानदारी से ही प्रेम मजबूत होगा। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के प्रेम संबंध इस सप्ताह भावनात्मक गहराई और संवेदनशीलता से भरे रहेंगे। आप अपने साथी के साथ यात्रा या खास समय बिताने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के अंत में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं या संदेह मन में बेचैनी ला सकते हैं, लेकिन यदि आप अपने साथी से खुलकर बात करेंगे तो स्थिति सुधरेगी। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। इस सप्ताह संवाद, विश्वास और भावनात्मक ईमानदारी से ही प्रेम मजबूत होगा। पार्टनर के साथ कहीं डेट पर जाने का भी मौका मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें