फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Love Horoscope: वृषभ, कन्या और तुला राशियों के लिए बेहद रोमांटिक रहेगा ये सप्ताह

Sun, 24 Aug 2025 01:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Love Rashifal: ग्रह स्थितियों का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लव लाइफ पर दिखाई देगा। चलिए इस साप्ताहिक लव राशिफल में जानते हैं कि आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Weekly Love Horoscope Aug 25–31 - फोटो : amarujala
Weekly Love Horoscope Aug 25–31: अगस्त 2025 का अंतिम सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण ग्रहों की युतियां और स्थितियां बन रही हैं, जो विशेष रूप से प्रेम संबंधों पर असर डाल सकती हैं। सप्ताह के अंत में सूर्य और बुध सिंह राशि में युति करेंगे, वहीं शुक्र और बुध जैसे प्रेम और भावनाओं से जुड़े ग्रह पूरे सप्ताह कर्क राशि में संचार करेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण होगा, जो संबंधों में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है।
Radha Ashtami Vrat: राधा अष्टमी का व्रत रखते समय इन नियमों का करें पालन, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत
इसके साथ ही गुरु ग्रह मिथुन राशि में स्थित होकर बुध और शुक्र से द्विद्वादश योग तथा राहु से नवम-पंचम योग बना रहे हैं। ऐसे योग प्रेम संबंधों में नए मोड़ ला सकते हैं। कहीं नयापन आएगा, तो कहीं पुराने रिश्तों में मजबूती। इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लव लाइफ पर दिखाई देगा। चलिए इस साप्ताहिक लव राशिफल में जानते हैं कि आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।
Udaya Tithi: उदयातिथि के आधार पर ही क्यों मनाए जाते हैं त्योहार ? जानिए इसका महत्व
विज्ञापन

2 of 13
आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपको लाभ दे सकता है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की प्रेम जीवन में ताजगी और उत्साह देखने को मिलेगा। शुक्र और बुध की युति आपके प्रेम भाव को उभारने में मदद करेगी, जिससे आप अपने साथी को अपनी बातों और व्यवहार से प्रभावित कर पाएंगे। शुरुआत में प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन सप्ताह के मध्य में हल्की-फुल्की नोकझोंक या किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। चिंता न करें, क्योंकि सप्ताह के अंतिम दिन आपके पक्ष में रहेंगे और रोमांटिकता फिर से चरम पर होगी। यह समय अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने या अच्छा समय बिताने का रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपको लाभ दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
घर में सुख-सुविधाओं पर खर्च भी हो सकता है। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से काफी सकारात्मक रहेगा। यदि आपके रिश्तों में किसी बात को लेकर पहले से तनाव चल रहा है तो इस सप्ताह उसमें सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर हल्की चिंता रह सकती है, लेकिन आप धैर्य से स्थिति को संभाल लेंगे। प्रेम जीवन में आप मर्यादा और समझदारी बनाए रखेंगे। संतान से जुड़ी कोई चिंता उभर सकती है, लेकिन पारिवारिक सहयोग और सामंजस्य से सब ठीक हो जाएगा। घर में सुख-सुविधाओं पर खर्च भी हो सकता है।

4 of 13
किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुरुआत में सकारात्मक और प्रेमपूर्ण रहेगा। आपके रिश्ते में मजबूती और भावनात्मक गहराई आएगी। हालाँकि सप्ताह के मध्य में आपके ऊपर काम का काफी दबाव रह सकता है, जिससे आप प्रेमी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में न आएं और अपने रिश्ते को लेकर कोई गलतफहमी न पालें। सप्ताह के अंत में फिर से जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने और किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग आपको राहत देगा।
विज्ञापन

5 of 13
सप्ताह के अंतिम भाग में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। शुरुआत में आप कुछ ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में टकराव की संभावना रहेगी। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। हालांकि, सप्ताह के मध्य में चीजें सुधरेंगी और आप किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से अपनी स्थिति सुधार पाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और आपका मूड रोमांटिक रहेगा। प्रेमी के साथ फिर से नजदीकियां बढ़ेंगी और आप अच्छा समय साथ बिता सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
यदि आपने अभी तक अपने प्रेम संबंध को परिवार में नहीं बताया है - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में संतोष और सुकून लाने वाला होगा। आप मानसिक रूप से स्थिर और खुश रहेंगे, जिससे रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। सप्ताह के बीच में प्रेमी की ओर से कोई सरप्राइज या तोहफा मिल सकता है, जो आपके रिश्ते में नया रंग भर देगा। साथ ही, किसी धार्मिक या पारिवारिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यदि आपने अभी तक अपने प्रेम संबंध को परिवार में नहीं बताया है, तो इस सप्ताह आप यह कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
रिश्ते में स्थिरता और गहराई देखने को मिलेगी। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक रहेगा। रिश्ते में स्थिरता और गहराई देखने को मिलेगी। किसी महिला मित्र या रिश्तेदार का सहयोग आपके प्रेम जीवन में मददगार साबित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को पूरा समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वह थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में फिर से स्थिति बेहतर होगी और आप दोनों के बीच तालमेल पहले जैसा बन जाएगा। आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो रिश्तों को नई दिशा देगा।

8 of 13
अपने रिश्ते को नया नजरिया देने का यह अच्छा समय है। - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और पारिवारिक जीवन दोनों ही दृष्टिकोण से सुकून भरा रहेगा। यदि आप किसी मानसिक दबाव या उलझन से गुजर रहे थे तो अब राहत मिलेगी। रिश्तों में परिपक्वता आएगी और आपसी समझ बेहतर होगी। अपने रिश्ते को नया नजरिया देने का यह अच्छा समय है। सप्ताह के अंत में आप अपनी लव लाइफ को फिर से रोमांटिक और जीवंत बना सकते हैं। हालांकि, किसी दूर के रिश्तेदार की ओर से कोई चिंता की स्थिति आ सकती है, लेकिन उसका असर ज्यादा नहीं होगा।

9 of 13
आपसी विश्वास बढ़ेगा और संबंधों में परिपक्वता आएगी। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और सुख का अच्छा संतुलन लेकर आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में यदि आप अपने जीवन में सही संतुलन बनाकर चलेंगे तो प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपसी विश्वास बढ़ेगा और संबंधों में परिपक्वता आएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से जुड़ा कोई सरप्राइज या विशेष तोहफा आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। आप दोनों मिलकर किसी पारिवारिक सदस्य से मिलने जा सकते हैं, जिससे आपसी रिश्तों में और मजबूती आएगी।

10 of 13
संयम के साथ यदि आप प्रेम जीवन में निर्णय लेंगे - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम में मिठास और गहराई लेकर आएगा। आपसी रिश्ते बेहतर होंगे और आपके साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालाँकि सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियाँ, विशेषकर संतान से जुड़ी चिंता, आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। संयम के साथ यदि आप प्रेम जीवन में निर्णय लेंगे तो परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। पिता या किसी बड़े भाई से सहायता मिल सकती है और ससुराल पक्ष से भी आपको कुछ लाभ मिल सकता है।

11 of 13
सप्ताह के अंत में किसी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में स्थिरता और मधुरता लाने वाला रहेगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपके संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। आप दोनों मिलकर भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। ध्यान रखें कि बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें, बाकी हर चीज आपके अनुकूल रहेगी।

12 of 13
किसी समस्या का समाधान मिलने से आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिश्रित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों में सामंजस्य और तालमेल अच्छा बना रहेगा, जिससे आप रिश्तों में संतुष्टि महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य में कुछ उलझनें आ सकती हैं, खासकर जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है। लेकिन सप्ताह का अंत फिर से खुशनुमा रहेगा और आपको अपने साथी से कोई छोटा लेकिन खास तोहफा मिल सकता है। साथ ही, किसी समस्या का समाधान मिलने से आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपकी खुशी बढ़ा सकती है। - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम, सहयोग और खुशियों से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला मित्र या रिश्तेदार के सहयोग से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि विवाह की बात चल रही है, तो इस सप्ताह उसमें प्रगति संभव है। सप्ताह के अंत में अचानक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से आप बेहद प्रसन्न होंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपकी खुशी बढ़ा सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें