इस हफ्ते आपकी लव लाइफ को प्रभावित करने वाले दो ग्रह शुक्र और बुध अपनी राशि बदलने वाले हैं। शुक्र गुरु की राशि धनु में आएगा तो बुध मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या असर होगा देखिए।
विज्ञापन
मेष राशि: प्यार में उतार-चढ़ाव का बना रहेगा
2 of 13
मेष राशि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए मिला जुला सा कहा जा सकता है। कभी खुशी तो कभी गम के आधार पर आपके प्रेम संबंध बने रहेगें। संबंधों के बनते-बिगड़ते रहने से सप्ताहांत आते-आते संबंध बिलकुल ही खराब कहे जा सकते हैं अथवा यह भी कहा जा सकता है कि आप संबंधों का सकारात्मक रुख देखना ही ना चाह रहे हो। जरा-जरा सी बात पर आप ही ज्यादा भड़क रहे होंगें। आपने प्रेमी के साथ अभी तक का जो भी समय बिताया है उस पर गौर फरमाएं और हर बात को नकारात्मकता से ना जोड़े क्योंकि कुछ बातें आपके अपने हाथ में भी हैं जिन्हें बदला जा सकता है। अपने विचारों में बदलाव लाने का प्रयास करें जिससे आपका प्रेमी जीवन सफलता से आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
वृष राशि: शर्माएं नहीं प्यार का इजहार करें
3 of 13
वृष राशि
इस सप्ताह आपको मन की बात अपने चाहने वाले के सामने रख ही देनी चाहिए क्योंकि इस सप्ताह के सितारे आपके हक में तभी कहे जा सकते हैं जब आप स्वयं भी कुछ प्रयास करेगें अन्यथा आपकी चाहत किसी ओर की तरफ आकर्षित हो जाएगी और आप देखते रह जाएंगे। माना आप स्थिर स्वभाव के हैं लेकिन इतनी भी स्थिरता किस बात की जिससे आप हाथ मलते रह जाएं। यदि आप प्रत्यक्ष रुप से कुछ नहीं कह पा रहे हैं तो आपको किसी मित्र अथवा सोशल साईट की सहायता लेनी चाहिए और तय करना चाहिए कि कैसे आप मन की बात कह सकते हैं। आप मैसेज भी भेज सकते हैं जो आपकी भावनाओं को खोल के रख सकता है।
मिथुन राशि: सप्ताहांत काफी रोमांटिक रह सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
सप्ताह के पहले भाग में आपका प्रेमी जीवन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप किसी ना किसी परेशानी में स्वयं को फंसा पा सकते हैं। आपके मन में अशांति बनी रह सकती है जिससे आपके व्यवहार में चिड़चिड़ाहट समा सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग से आपका मन थोड़ा शांत देखा जा सकता है जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेगें। सप्ताहांत में आप प्रेमी के साथ फिल्म देखने का प्लान बना सकते हैं जिससे बीती बातों को आप दोनों भूल सकें।
विज्ञापन
कर्क राशि: सप्ताहांत में आप दोनों एक अच्छा समय साथ बिता सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ की भूल आधे से ज्यादा सप्ताह को खराब कर जाएगी इसलिए यदि आप वाकई में एक अच्छे व ईमानदार साथी बनना चाहते हैं तो अनजाने में हुई भूल को स्वीकार कर आप एक अच्छा समय साथ बिता सकते हैं। सप्ताहांत में आप दोनों एक अच्छा समय साथ बिता सकते हैं लेकिन इस अच्छे समय को अनुकूल बनाने के लिए आप दोनों को ही कुछ रचनात्मक सोचना होगा और अपने बिजी समय में से कुछ समय एक-दूसरे के लिए निकालना होगा।
विज्ञापन
सिंह राशि: डेट पर जा सकते हैं और रोमांस का मजा ले सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आपके लिए सप्ताह का पहला भाग ही अनुकूल कहा जा सकता है इसलिए इस समय को आप ज्यादा से ज्यादा अनुकूल बनाने का प्रयास करें। इस अनुकूल समय में आप प्रेमी पर किसी तरह का कोई दबाव बनाने का प्रयास ना करें और ना ही अपनी पसंद को उस पर थोपने का सोचें अन्यथा ये अनुकूल समय कब प्रतिकूल हो जाए आपको पता ही नहीं चलेगा। इस समय आप डेट पर जा सकते हैं और रोमांस का मजा ले सकते हैं। आप दोनों इस समय को एक अच्छे रोमांचकारी समय के रुप में याद कर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: जो अकेले में साथी की तलाश कर सकते हैं
7 of 13
कन्या राशि
आपके विवाह की बात घर में चल सकती है जिससे आप असहमत रहेगें क्योंकि आप अपना साथी खुद चुनना चाहते हैं ताकि विवाह से पूर्व आप दोनों परस्पर एक दूसरे को जान सकें लेकिन आपके परिवार वाले आपकी बातों से असहमत हो सकते हैं। परिवार वालों की बात पर ध्यान ना देते हुए आप प्रेमी की तलाश आरंभ कर सकते हैं। जिसके लिए आप मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं जिसमें खूब मस्ती हो सके अथवा आप दोस्तों के साथ क्लब आदि में जाकर नए चेहरों को तलाश सकते हैं जिसे आप भविष्य में अपना प्रेमी बना सकें।
तुला राशि: लव लाईफ में कुछ रंग प्यार के जोड़ना चाहेंगे
8 of 13
तुला राशि
यदि आप डेट पर जाते हैं तब इस बार कुछ हटकर और नया करने का विचार करें जिससे आपकी लव लाईफ में कुछ रंग प्यार के और जुड़ सकें। इसके लिए आपको एक नजर अभी तक की लव लाईफ पर डालनी चाहिए और देखना चाहिए कि आपने अभी तक क्या खोया और क्या पाया है? क्या-क्या गलतियां कर चुके हैं? और क्या हैं जो आप करना चाहते हैं? जब इन सब बातों पर विचार कर लेगें तब आप उन इच्छाओं को पूरा करने की योजना बनाएं जो किन्हीं कारणों से अभी तक पूरा नहीं हो पाई हैं।
वृश्चिक राशि: प्यार के मामले में सप्ताह कठिन रह सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
जो संबंध अभी तक आप दोनों को प्यार के सागर में गोते लगवा रहे थे उनमें कुछ कसैलापन सप्ताह के आरंभ में देखा जा सकता है। ऎसा लगता है जैसे अपने प्रेमी के लिए आपके मन में कुछ भावनाएं बची ही नहीं है। आपके मन में नकरात्मक विचारों का वास रह सकता है जिससे किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। यदि भविष्य में आपका कोई अफेयर टूटा है तब उसे याद करने से भी आपका मन विचलित हो सकता है जिसका असर आपके वर्तमान संबंधों पर भी पड़ सकता है। पिछली बातों को भुलाकर आप एक नया अध्याय आरंभ करें।
धनु राशि: प्रेमी के साथ उलझने से बचें
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह का आरंभिक व दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए इस समय आप जितना बोले उसे पहले तौल लें अन्यथा संबंधों में खटास देखी जा सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग आपके पक्ष में होगा जिसमें आप प्रेमी के साथ एक खुशनुमा माहौल में देखे जा सकते हैं। इस समय आप अपने संबंधों को दूर तक ले जाने की बात कर सकते हैं।
मकर राशि: इस हफ्ते प्यार में काफी उतार चढ़ाव बना रहेगा
11 of 13
मकर राशि
आपके लिए यह पूरा सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि सप्ताह का आरंभ ही आपके मतभेदों से हो सकता है। इन मतभेदों के कारण ही आपका पूरा समय नष्ट हो सकता है। यदि आप एक अच्छा, रोमांचक तथा रोमांस भरा समय साथ बिताना चाहते हैं तब छोटी बातों को तूल ना दें। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए किसी एक तो झुकना पड़ता ही है अन्यथा संबंध ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं। यदि आपके संबंध इस समय अपने चरम पर हैं तब आपको इन्हे सुरक्षित रखना चाहिए। लंबे समय तक चले संबंधों को लापरवाही के कारण नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। अपने संबंधों को बचाए रखने के लिए आपको घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए और प्रेमी को इस ट्रिप पर जाने की खबर अचानक से देकर उसे अचंभित भी किया जा सकता है जिससे उसका रोमांच और बढ़ सकता है।
कुंभ राशि: आपके संबंध में प्रगाढ़ता देखी जा सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
यदि आपको लगता है कि आपके प्रेम संबंधों में वो बात नहीं है जो कभी संबंधों के आरंभ में हुआ करती थी तब आपको अवश्य ही किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिए कि कैसे प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है। कई बार प्रतिकूल परिस्थिति होने पर मस्तिष्क के विचार थम जाते हैं जिससे सही दिशा नजर नहीं आती है। इस सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए कुछ ऎसी ही स्थिति उत्पन्न कर सकता है। मनोनुकूल परिस्थितियां बनाने के बहुत से रास्ते हैं जिन पर चला जा सकता है। सप्ताह के आरंभिक और अंतिम सप्ताह को आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है इसलिए आप इस समय जितना अधिक से अधिक रचनात्मकता लाएंगे उतना अधिक आपके संबंधों में प्रगाढ़ता भी देखी जा सकती है।
आप पहले यह तय करें कि अपने प्रेम संबंधों से आप क्या अपेक्षा रखते है! आप टाईम पास कर रहे हैं अथवा आपको सच्चा प्रेम हो गया है। ख्यालों की दुनिया में ख्याली पुलाव बनाने की बजाय प्रेमी के साथ हकीकत में रहने का प्रयास क्यूं आप नहीं कर पा रहे हैं! इस पर विचार करें। मन की बात प्रेमी के सामने व्यक्त नहीं करेगें तब कैसे आपका प्रेम आगे बढ़ सकता है? जरुरी नहीं कि प्रेम संबंध स्थापित होने के बाद हमबिस्तर भी हुआ जाए! प्यार और सेक्स के मध्य केवल एक महीन सी लाईन है जिसे आसानी से तोड़ा जा सकता है इसलिए आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए।
astroprabha.in