फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बरसात में इस हफ्ते इन 4 राशियों के व्यक्ति प्यार का मजा लेंगे

Sat, 30 Jul 2016 07:30 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
प्यार
इस हफ्ते प्रेम का कारक ग्रह शुक्र राश‌ि पर‌िवर्तन कर रहा है और कर्क राश‌ि से न‌िकलकर स‌िंह राश‌ि में पहुंच रहा है। सूर्य की राश‌ि में शुक्र का प्रवेश इस हफ्ते क‌िन क‌िन राश‌ियों के ल‌िए प्यार के मामले में शुभ है देख लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: सप्ताह के शुरुआत में प्रेमी का साथ आनंद देगा

2 of 13
मेष राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए शुभ कहा जा सकता है, आप अपने कामकाज के सिलसिले में यदि बाहर जाते हैं तब अपने प्रेमी को भी साथ ले जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां आप एक पंथ दो काज कर सकते हैं अर्थात आफिस के काम के साथ आप रोमांस भरा समय भी प्रेमी के साथ गुजार सकते हैं लेकिन अपने प्रेमी के साथ आने की बात का जिक्र अपने मित्रों में भी ना करे अन्यथा आपके आफिस में इसका बुरा प्रभाव नजर आ सकता है। एक बात और जो सप्ताह के मध्य भाग में आपको ध्यान में रखनी है कि यदि आप नियमित रुप से अभी तक डेटिंग करते आ रहे हैं तब कुछ समय के लिए उस पर अंकुश लगाना होगा खासतौर से मध्य भाग व अंतिम भाग में। आपके ऊपर कुछ आरोप लगाए जा सकते हैं।

आप मध्य भाग से अंतिम भाग तक सामान्य बने रहने का प्रयास करें और प्रेमी से कुछ दूरी बनाकर चलें। प्रेमी को भी प्यार से समझाएं कि वह आपको दो-चार रोज संपर्क ना करे। आप अपना ध्यान अपने अन्य अधूरे कामों को पूरा करने में लगाएं और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।
विज्ञापन

वृष राशि: प्रेमी को  ब्लाईंड डेट परले जाकर सरप्राईज दे

3 of 13
वृष राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। आप अभी तक जो प्लानिंग ही बनाते चले आ रहे हैं, वह सब आपकी सफल होने वाली हैं। इसलिए इस अनुकूल सप्ताह को हाथ से जाने ना दें और अपनी ख्वाहिशों को पूरा करें। यदि आप समझते हैं कि प्रेमी शायद हिचकिचाएगा तो यह आपकी गलतफहमी भी हो सकती है। आप चाहें तो एक ब्लाईंड डेट पर प्रेमी को ले जाकर सरप्राईज भी दे सकते हैं। यदि प्रेम संबंध अभी नए हैं तब तो आप अवश्य ही डेट पर जाएं और एक - दूसरे को सामझने का मौका दें। सप्ताह के अंतिम भाग में किसी तरह का कोई जोखिम मोल ना लें और ना ही साथ में घूमने जाएं। लेकिन आप मोबाईल के माध्यम से जुड़े रह सकते हैं।

मिथुन राशि: प्रेमी के साथ हसीन पल का पूरा लुत्फ उठाएंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
सप्ताह का मध्य भाग आपके ल‌िए अच्छा रहेगा। आपके रोमांट‌िक अंदाज को देखकर आपका प्रेमी हैरान रह सकता है। आप र‌िमझ‌िम बरसात में रोमांस का मजा भी ले सकते हैं। इस समय आप अपने प्रेम संबंध को जैसे चाहें ज‌िस द‌िशा में ले जाना चाहें ले जा सकते हैं।

आपकी अच्छी हरकते और गुदगुदाने वाली बातों का एक अच्छा प्रभाव प्रेमी जीवन पर पड़ेगा और प्रेम संबंध गहरे होगें। आपके इस बदले रुप का ईनाम आपको प्रेमी द्वारा अवश्य मिलेगा। सावन के इस हफ्ते में आप प्रेमी के साथ हसीन पल का पूरा लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि: प्यार के मामले में उतार-चढ़ाव का सामना करना होगा

5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह को पूरी तरह से आपके हक में नहीं कहा जा सकता है। कभी हंसना तो कभी रोना आपको अपने प्रेमी जीवन में मिल सकता है। आप किसी एक बात को जब केकड़े की तरह जकड़ लेते हैं तब यह नहीं सोचते कि सामने वाले पर इसका अच्छा या बुरा क्या प्रभाव पड़ रहा होता है, बस अपनी ही बात को सर्वोपरि रखना आपकी ईगो बन जाती है। यदि प्रेम संबंध को मीठा बनाना चाहते हैं तब अपने भीतर परिवर्तन लाने का सोचें। खुदगर्जीपन पर उतरने की बजाय प्रेमी की भावनाओं का भी ख्याल रखें। बहुत ज्यादा मतलब परस्त होना भी ठीक नही है, हो सकता है निकट भविष्य में आपको पछताना पड़े। भावनात्मक रुप से आप जल्द ही कमजोर भी पड़ जाते हैं और बात ना बनने पर क्रोध में रोना भी आरंभ करते हैं।हो सकता है कि अपनी बात को मनवाने का यह भी आपका कोई हथियार हो! आप पहले भली भांति विचार कर लें कि आप प्रेमी जीवन से क्या अपेक्षा रखते है? प्रेमी पर भी थोड़ा रहम करें और सुकून की जिंदगी उसे भी जीने दें।
विज्ञापन

सिंह राशि: प्रेम संबंध में धीमी गत‌ि से प्रगत‌ि होगी

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सप्ताह को प्रेमी जीवन के नजरिए से मिश्रित कहा जा सकता है। यदि आप उन्हें बेहतर बनाना चाहते हैं तो प्रयास करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। आपके प्रयासों के फलस्वरुप परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखा जा सकता है। स्थिति सुधरी नही तो बिगड़ेगी भी नहीं। आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। आप देखेंगे कि आपका प्रेमी शिखर पर नहीं है लेकिन इतना नीचा भी नहीं है कि उसे आगे बढ़ाना नहीं चाहिए। प्रेम संबंधों में खट्टे मीठे अनुभव आमतौर पर रोज ही देखने को मिल जाते हैं। यदि ये सब ना हो तो आप जल्दी ही बोरियत महसूस करने लगेगें। साम्य के साथ आपको हालात सुधरते नजर आएंगे। आपको प्रेम संबंध कछुए की गति से बढ़ते नजर आएंगे जो कि आपकी जीवन शैली नहीं हैं लेकिन धीरज धरे क्योंकि "सहज पके सो मीठा हो की बात को दिमाग में रखें।

आपके धीरज का मीठा फल सप्ताह के अंत में आपको चखने को मिल सकता है और आप एक रोमांटिक शाम का मजा अपने प्रेमी के साथ बिताकर ले सकते हैं। आपको सदा अपने अच्छे के लिए विचार करना चाहिए और बुरी बातों को मन से निकाल देना चाहिए। प्रेमी के साथ आप डांस पार्टी अथवा क्लब में भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

कन्या राशि: अपने व्यवहार से डेट का मजा खराब कर सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप यदि डेट पर जाना चाह रहे हैं तब अपने मूडीपन को एक तरफ रखकर ही जाए अन्यथा आप अपने हाथों से डेट का मजा खराब कर सकते हैं। नखरे दिखाने के लिए किसी अन्य समय को चुने बेकार में क्यूं आप दोनों के लिए परेशानी पैदा करने का काम कर रहे हैं। अपने बुरे बर्ताव को छिपाने के लिए बहाने खोजना भी बंद करें। आपके आसपास के लोग जो आपसे परिचित हैं, उन्हें भले ही आपका यह व्यवहार हैरान कर देने वाला ना लगे लेकिन उस प्रेमी का क्या! जिसने आपके अभी तक सारे रुप देखे ही नहीं हैं! आपका सारा रोमांटिक वातावरण जल्दी ही आपके कर्कश व्यवहार के कारण बिगड़ सकता है। जिद का त्याग करें और प्रेमी को दिलासा दिलाएं। सप्ताह का आरंभ और मध्य भाग आपके पक्ष में फिर भी कहा जा सकता है लेकिन अन्य भाग आपके लिए खतरे से कम नही होगें। आप इस आने वाले खतरे को पहचानने का प्रयास करें और कोई ऎसा काम ना करें जिससे प्रेमी जीवन ही खतरे में पड़ जाए।

तुला राशि: रोमांट‌िक शाम का मजा लेंगे

8 of 13
तुला राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा ही क‌हा जा सकता है। आप आरंभिक भाग में अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं लेकिन घर की किन्हीं खास वजहों से आपको इसे रद्द करना पड़ सकता है। आपको मन मारकर नहीं बैठना चाहिए क्योंकि इसके तुरंत बाद आपको प्रेमी के साथ जाने का मौका मिल सकता है। अवसर छोटा ही सही लेकिन आप कुछ समय सुकून के प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। बाहर ना सके तो कोई बात नहीं आप एक रोमांटिक शाम को डिनर साथ कर सकते हैं। इस सप्ताह आप बहुत सी चीजों के साथ खेल भी खेल सकते हैं जिससे आपको बचने की आवश्यकता है। आपका प्रेमी इतना बेवकूफ नहीं कि वह आपकी गतिविधियों को ना समझ पाएं। आपकी हरकतें आपके मन का हाल कह सकती है और जिस तरह से आपका मूड है वह आपके हाव भावों से समझ आने वाला होता है।

सप्ताह का आरंभ सामान्य सा कहा जा सकता है लेकिन मध्य भाग आपके प्रेमी जीवन के लिए रोमांच भरा हो सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपनी हरकतों को चेक करें और संबंधों के बिखरने की नौबत ना आने दें।यदि आप सचमुच प्रेमी के प्रति रुझान रखते हैं तो संबंधों को बचाएं।

वृश्चिक राशि: सप्ताह के अंत‌िम भाग में कुछ परेशान‌ियों का सामना करना होगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
इस सप्ताह को आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग में शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े। आप सप्ताह के आरंभ से ही इसे रोमांचक व मजेदार बनाना चाहेगें। जिसमें आपका प्रेमी भी आपकी पूरी मदद करेगा। अपनी डेट को ज्यादा से ज्यादा रोमांचक व रोमांटिक बनाने का उत्साह आपके भीतर देखा जा सकता है। आपके अथवा प्रेमी के कुछ मित्र ऎसे भी हो सकते हैं जो आपकी इस डेट को बर्बाद करना चाहेगें जिसके लिए आपको होशियारी की जरुरत है। जहां तक हो सके आप इसका जिक्र किसी से ना करें भले ही वह आपका कितना भी खास मित्र क्यूं ना हो। आपकी एक छोटी सी भूल आप दोनों के मूड को चौपट कर सकती है जिसे आप चाहकर भी सुधार नहीं पाएंगे। अपने आसपास से और अपनी गलतियों से सबक लें और आगे बढ़े।

धनु राशि: र‌िश्ते को मजबूत बनाने के ल‌िए श‌िव जी को मनाएं

10 of 13
धनु राश‌ि
आप बहुत ही आशावादी व्यक्ति हैं और आपके प्रेम संबंधों की असफलता के बारे में आपसे बेहतर कोई नहीं जान सकता है। क्यूं ये असफल हो रहे हैं, इसका राज आप किसी को बताना भी नहीं चाहेगें। फिर क्या किया जाए, आप कैसे इन्हें संभालेगे और संभाल पाएंगे भी या नहीं। आप किसी से अपनी बात शेयर नहीं करना चाहते हैं तो अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास ही कर के देख लें। आप पिछली सभी बातों अथवा गिले शिकवों को भूलकर प्रेमी से बातचीत आरंभ करें क्योंकि बिना बात किए गलतफहमियां ही पैदा होती हैं। आप दोनों मिलकर बात करेगें तो बहुत सी शिकायतें दूर करने का अवसर मिलेगा। संबंधों को आसानी से खत्‍म नहीं किया जा सकता है। यदि आपको पहल करने में झिझक महसूस हो रही है तो सावन का महीना शुरु हो ही चुका है इसलिए आप भगवान शिव की आराधना करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद एक अच्छा सा मैसेज प्रेमी को भेजें बात बन सकती है।

मकर राशि: अनजान सा डर सता सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपकी मानसिक परेशानियों से हो सकता है। आप किसी ऎसी उलझन में पड़ सकते हैं जिससे बाहर निकलने का कोई रास्ता आपको नजर नहीं आएगा। कोई भी कदम उठाने से आपको कोई अनजान सा डर सता सकता है। सप्ताह के इस भाग में आप अपने भय को ही ज्यादा जीएंगे। यदि आप प्रेमी को बताना उचित समझते हैं तो अवश्य उससे बात करें और अपनी मानसिक पीड़ा का कोई हल निकालें।आप अपनी इन रोमंटिक समस्याओं का समाधान अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही ज्यादा बेहतर कर सकते हैं। सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ ही आपको एहसास होता जाएगा कि जिसे आप इतना बड़ा मुद्दा समझ रहे थे वास्तव में उतना बड़ा नही है। सप्ताह के मध्य और अंतिम भाग में आप थोड़ी चैन की सांस ले पाएंगे और प्रेम संबंधों में भी रोमांस नजर आएगा।

कुंभ राशि: प्यार के मामले में कुछ बड़े न‌िर्णय लेने होंगे

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का पहला और दूसरा भाग अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह आप नदी के दो किनारों की तरह ही साथ तो रहेगें लेकिन मिलन होना मुश्किल होगा। इस बात से आप व्याकुल से नजर आ सकते हैं लेकिन मन की बात को मन में ही रखते हुए प्रेमी से भी कुछ नहीं कहेगें। जो प्लानिंग आपने इस सप्ताह के लिए की होगी उनके पूरा होने की गुंजाईश कम ही होगी। हो सकता है कि आप दोनों को अपने प्रेमी जीवन को लेकर कुछ निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ रही हो लेकिन आप दोनो में से कोई भी पहल ही ना करना चाह रहा हो।
विज्ञापन

मीन राशि: शौक पर अंकुश लगाएं और पैसे बचाएं

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला होगा। सप्ताह का आरंभ‌िक समय तो आपके हक में होगा और आप प्रेमी के साथ एक अच्छा समय बिताने का प्रयास भी करेगें लेकिन दूसरे भाग में आपको कुछ परेशानियां घेर सकती है और आप इनसे बचने के लिए प्रेमी से ही मुंह मोड़ लेगें। आपकी ये परेशानियां प्रेमी के कारण तो पैदा नहीं हुई हैं फिर आप प्रेमी से रुखा व्यवहार कैसे कर सकते हैं? प्रेमी से बातचीत बंद करने से और खुद को तन्हा कर लेने से परेशानियां दूर नहीं हो जाएंगी। आँखें मूँदकर बैठने की बजाय आप इनका हल खोजें। अपने खर्चों पर भी आपको नियंत्रित करना चाहिए अन्यथा इसका इल्जाम भी आप प्रेमी पर लगा सकते हैं। अपने शाही शौकों पर अंकुश लगाएं और प्रेमी की जेब को भी ढ़ीला ना होने दें अन्यथा आपके कारण उन्हें भी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें