फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते चांदनी रात में इन राशियों के लोगों में बनेंगे प्रेम संबंध

Sat, 15 Oct 2016 08:07 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
प्रेम राश‌िफल
इस हफ्ते साल की सबसे खूबसूरत चांदनी रात होगी साथ ही ग्रहों के अच्छे संयोग भी बनेंगे ज‌िससे कई राश‌ियों में प्रेम की अच्छी संभावना द‌िख रही है। कई राश‌‌ियों के व्यक्त‌ि ऐसी धवल चांदनी के बीच अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं और अपने प्रेमी के साथ चांदनी रात में रोमांस का आनंद ले सकते हैं। देख‌िए क्या आपकी राश‌ि में ऐसे योग बन रहे हैं जो आपके प्यार को यादगार बनाने वाले हैं।
विज्ञापन

मेष राशि: चांदनी रात का लाभ उठाएं, सप्ताह रोमांट‌िक बन जाएगा

2 of 13
मेष राश‌ि
सप्ताह का पहला द‌िन प्यार के मामले में उलझन भरा रहेगा लेक‌िन आप प्रयास करें और पुरानी बातों को भुलाकर चांदनी रात में अपने प्रेम के साथ प्यार के पल साथ गुजारें तो र‌िश्ते में मधुरता और प्यार का नया एहसास जग सकता। आपका थोड़ा सा प्रयास और समर्पण आपकी लव लाइफ को पूरे हफ्ते आनंद से भर देगा। आपके जीवन में क‌िसी तीसरे का आगमन भी हो सकता है तो जरा संभलकर कोई भी फैसला लें।
विज्ञापन

वृष राशि: प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है

3 of 13
वृष
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है लेकिन आप अपनी ही बनाई परेशानियों में ज्यादा ही उलझे रहेगें जिससे अनुकूल समय आपके हाथ से निकल सकता है और प्रेमी से दो मीठे बोल बोलने का समय भी नहीं मिल पाएगा। आपके रुखेपन से प्रेमी की नाराजगी साफ झलकती दिखाई दे सकती है। वैसे भी परिस्थितियां इतनी भी बुरी नहीं होगी जितना बुरा आप समझ रहे होगें। आप अपनी परेशानियों का हल तो खोजें! फिर देखें कि समय आपके पक्ष में होता है या नहीं। बिना प्रयास के तो कुछ भी संभव नहीं होता है। सप्ताहांत में आपको प्रेमी की ओर से सरप्राईज मिल सकता है।

मिथुन राशि: प्रेमी की नाराजगी से परेशान हो सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
यह हफ्ता प्यार के ल‌िहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आप प्रेमी को पूरा समय नहीं दे पाएंगे ज‌िससे आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। आप दोनों के बीच व‌‌िचारों को लेकर भी टकराव हो सकता है। सलाह है क‌ि एक दूसरे को ताना देने की बजाय कोई बहाना बनाकर प्रेमी से चांदनी रात में म‌िलें और सब कुछ भूलकर हसीन लम्हों में खो जाएं ग‌िले श‌िकवे दूर होंगे। वैसे सप्ताह के अंत में त्यौहार में एक दूसरे का साथ आपके र‌िश्ते को अनुकूल बनाएगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा

5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग तो आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग को आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप अपने व्यवहार में भी कठोरता ला सकते हैं इसलिए भी आपका प्रेमी जीवन पेचीदा हो सकता है। आप केवल अपने ही बारे में ना सोचें! प्रेमी के मन में क्या है और वह किस तरह से आपके साथ समय बिताना चाहता है, उस पर भी ध्यान दें। सप्ताह के आरंभ में आपका प्रेमी अपने परिवार अथवा अन्य किन्हीं कारणों से व्यस्त रह सकता है इसलिए आप एक बात को लेकर उसके पीछे ना पड़े और ना ही खुशनुमा माहौल को मायूसी में बदलें। 
विज्ञापन

सिंह राशि: हर पल प्रेमी के साथ रहने का मन करेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ रोमांचकारी और रोमांस से भरा कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ से सुखद अनुभूति करेंगे और हर पल साथ रहने का मन करेगा। प्रेमी की ओर से आपको उपहार स्वरुप कोई वस्तु मिल सकती है। आपको वस्तु का आंकलन उसके मूल्य से करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आप उसमें छिपा प्रेमी का प्यार और भावनाएं महसूस करने का प्रयास करें। यदि आप मूल्य से प्यार को तोलेंगे तो सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए प्रतिकूल हो सकता है क्योंकि प्रेमी आपकी इस बात से आहत होकर बातचीत बंद कर सकता है। जिससे आपका मन भी बेचैन हो सकता है।
विज्ञापन

कन्या राशि: आप एक ब्लाईड डेट पर जा सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप प्रेमी को कैसे खुश रख सकते हैं या अपनी लव-लाईफ को कैसे रोमांचक बना सकते हैं! बस इसी से आपके सप्ताह का आरंभ कहा जा सकता है। बोरिंग लव- लाईफ में नई जान भरने की धुन जो सवार हो गई है, वैसे भी आपको नित नए प्रयोग होते रहना ज्यादा भाता है। अभी भी दिमाग में यही खुराफात चल रही है कि क्या किया जाए। इसके लिए आप एक ब्लाईड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट आप बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है वैसे भी त्यौहारों का मौसम चल ही रहा है तो ऎसे में कुछ नया किया जा सकता है।

तुला राशि: आप दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार दे सकते हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
प्रेमी जीवन में नई कोंपले फूटती नजर आ सकती है। आप अपने प्रेमी जीवन रुपी पौधे को बढता देख खुशी से फूले नहीं समाएंगे। आप प्रेमी पर अपना सभी कुछ न्यौछावर करने का भी सोच सकते हैं। आप दोनों परस्पर एक-दूसरे को बहुत प्यार दे सकते हैं और जीवन भर साथ निभाने के वादे भी आप कर सकते हैं। जो लोग अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं वह कर सकते है, बल्कि सप्ताह के आरंभ में ही उन्हें यह काम कर लेना चाहिए। इस सप्ताह आपका ज्यादातर समय प्रेमी से बतियाते ही बीतेगा क्योंकि बहुत दिनों के बाद आप खुद को इतना प्रफुल्लित अनुभव करेगे और दिन-रात प्रेमी जीवन के गुणगान में ही समय व्यतीत करेगें लेकिन इतना ध्यान रखें कि इन संबंधों के बारे में किसे बताना उचित है और किसे नहीं, इसे भूले नहीं।

वृश्चिक राशि: प्रेमी को गले लगाकर आई लव यू कहें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आपकी लव लाइफ में उथल पुथल मची रहेगी। आप उलझनों से न‌िकलना चाहें तो चांदनी रात में प्रेमी को गले लगाकर आई लव यू कह दें ग‌िले श‌िकवे दूर होंगे। वैसे सप्ताह के तीसरे भाग में आप दोनों के मध्य फिर से एक बार तारतम्य बैठने की गुंजाइश बनेगी लेकिन आप अपनी ईगो के कारण आगे कदम नहीं बढ़ाएंगे तो खुद को ही कष्ट देंगे।

धनु राशि: आपके र‌िश्ते में तनाव भी बढ़ सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
सप्ताह का आरंभ रोमांटिक नहीं कहा जा सकता है और आप चाहकर भी प्रेमी से नहीं मिल पाएंगे। इस बात का आपको भी अफसोस रहेगा लेकिन दिल की बात प्रेमी तक नहीं पहुंच पाएगी और आपकी मजबूरी को अनदेखा भी किया जा सकता है। आपके र‌िश्ते में तनाव भी बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में स्‍थ‌ित‌ि सुधरेगी और बीच मतभेद दूर होंगे और आप त्यौहार के मौसम आनंद ले पाएंगे।

मकर राशि: सप्ताह की शुरुआत रोमांट‌िक रहेगी

11 of 13
मकर राश‌ि
सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए बहुत अच्छा कहा जा सकता है और इसी अनुकूलता का आपको भी लाभ उठाना चाहिए। इसके बाद के समय में आपको प्रेमी से बात कम करनी चाहिए, यदि नहीं भी होगी तब भी आपके लिए उचित रहेगा अन्यथा इधर-उधर की बातों में आप दोनो उलझकर रह जाएंगे, विशेषतौर पर आप सप्ताह के अंतिम भाग में सतर्क रहें।

कुंभ राशि: आप दोनों बेहतर सेक्स लाइफ का आनंद ले सकते हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
सप्ताह का पहला दिन नजरअंदाज कर दें तो ये पूरा सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। आप दोनों एक अच्छा रोमांटिक समय साथ बिता सकते हैं। आप दोनों अपनी बहुत सी दबी इच्छाओं की पूर्ति भी इस समय में कर पाएंगे। आपके सामने प्रेमी की बोलती भी बंद सी रहेगी। आपकी हाजिरजवाबी के सामने वह घुटने टेक सकता है। आपके शायराना अंदाज का भी प्रेमी दीवाना हुए बिना नहीं रहेगा। आप दोनों मस्ती भरा समय गुजारने की गुंजाईश रखते हैं। प्रेमी को अपनी मीठी बातों में उलझाकर रख सकते हैं। आप दोनों अपनी सेक्स लाईफ को भी इस सप्ताह एंजोय कर सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राशि: कुल म‌िलकार सप्ताह अनुकूल रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
वैसे तो पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहने में दो राय नहीं है लेकिन आपके बदलते रहते मूड के कारण आप खुद इस अनुकूल समय को खराब कर सकते हैं। माना आप अपने परिवार को सर्वोपरि रखते हैं लेकिन प्रेमी जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ इच्छाओं की पूर्त्ति होना जरुरी है। आपको लगता है कि प्रेमी को तो आप मना ही लेते हैं लेकिन बार-बार ऎसा होते रहने से आपका प्रेमी भी ऊब सकता है और प्रेम संबंधों को लेकर उसे अरुचि भी हो सकती है। आप उसकी भावनाओं को भी समझें और बार-बार सॉरी बोलने से संबंधों में जान नहीं बच पाएगी। यदि अभी भी आप प्रेमी जीवन को नष्ट होने से बचाना चाहते हैं तो कुछ समय जरुर निकालें और केवल और केवल उसे प्रेमी के साथ व्यतीत करें।
http://http://astroprabha।in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें