प्रेमी जीवन के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा, लेकिन कुुछ राशि वालों को इस सप्ताह उनके सपनों का साथी मिल सकता है। जानिए आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
ये भी पढ़ें- बाल कटवाने के लिए शुभ होते हैं ये 2 दिन, हर तरफ से बरसता है पैसा
विज्ञापन
मेष राशिः ब्लाईंट पर जा सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट आप बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए। जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऎसा ना करें जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो जाए।
विज्ञापन
वृष राशिः सप्ताह के बीच में अपनी भावनाओं को करें व्यक्त
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए और यदि आपको लगता है कि अभी बताना आवश्यक है तब आप सप्ताह के दूसरे भाग में ही अपनी भावनओं को व्यक्त करें।
मिथुन राशिः अपने रिश्ते की कमियों को करें दूर
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
प्रेम संबंधों का आंकलन करना चाहिए कि आप एक-दूसरे को परस्पर क्या दे रहे हैं और क्या आपको देना चाहिए। कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है अथवा आप दोनों कितना परस्पर एक-दूसरे को सच में जानते हैं आदि बहुत सी बातें आपको आपके प्रेमी जीवन का आईना दिखाने के लिए काफी हैं जिन्हें जानकर आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर सकें।
ये भी पढ़ें- शुरू हुअा राज पंचक, 9 सितंबर तक भूलकर भी न करें ये 5 काम
विज्ञापन
कर्क राशिः साथी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः दोनों अपनी सेहत पर ध्यान दें
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें, क्योंकि आजकल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। फैशन के चक्कर में अपनी सेहत को ना बिगाड़े।
विज्ञापन
कन्या राशिः परिस्थितियों से समझदारी से निपटें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए उचित बढ़िया कहे जा सकते हैं, लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। जो भी परिस्थिति हो उससे आप समझदारी से निपटने का प्रयास करें। सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेमी को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखने का सौभाग्य पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- श्राद्ध पक्षः 15 दिनों में बन रहे हैं ये 4 शुभ योग, खरीदारी से मिलेगा लाभ
तुला राशिः जिंदगी में आएगा सपनों का साथी
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
प्रेमी के साथ हंसी मजाक करते हुए समय का पता ही नहीं चलेगा और आपका मन समय को बांधे रखना चाहेगा। आपके संबंध अभी तक नहीं बने हैं तब आपको अपने सपनों का साथी मिल सकता है। आपका मन मयूर नाच उठेगा और उससे दूर जाने का मन बिलकुल नहीं होगा, लेकिन दुखी मत होइए आप नंबर एक्सचेंज कर सकते हैं जिससे बातों का सिलसिला ऎसा चलेगा जो थमने का नाम नहीं लेगा।
वृश्चिक राशिः अपने रिश्ते पर बात करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यदि आप दोनों इस रिश्ते से ऊब रहे हैं और एक बोझे की तरह उसे ढो रहे हैं तब बेहतर होगा कि आप दोनों को इस पर चर्चा करनी चाहिए। खुद को धोखे में रखने से अच्छा है कि आप दोनों अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें और फिर से इसमें जान फूंके। कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं और प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूलों को महकने का भी अवसर दें।
धनु राशिः साथी को मनाने में बीत सकता है ये सप्ताह
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इसलिए आपको आरंभिक समय में सोच समझ के ही मुंह खोलना चाहिए। आप बोलते ज्यादा हैं और कई बार अड़ के अपनी बात को ही सही ठहराने का प्रयास भी करते हैं। सप्ताह मध्य बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। समय रुठने मनाने में बीत सकता है। इस समय आप प्रेमी से मीठी और सुकून भरी बातें कर सकते हैं और मन का काफी बोझ हल्का भी कर सकते हैं। सप्ताहांत में आप दोनों रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और प्रेम की बारिश का आनंद ले सकते हैं।
मकर राशिः ईगो के चलते रिश्ते में आएगी दूरी
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आप दोनों अपनी ईगो के चलते रिश्ते में दूरी बढ़ा सकते हैं। यदि आप अपने प्रेमी जीवन का अंत करना चाहते हैं तब यह आपका अपना निजी फैसला है जिसे कोई दूसरा नहीं बदल सकता है, लेकिन संबंध तोड़ते ही तुरंत किसी अन्य की ओर आकर्षित होना भी आपके सितारे कह रहे हैं लेकिन आपको इतनी भी व्यग्रता अभी नहीं दिखानी चाहिए, कुछ समय खुद को अवश्य दें।
कुंभ राशिः व्यस्ता के चलते साथी को नहीं दे पाएंगे समय
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
सप्ताह के आरंभ में आप अपने कामकाजी क्षेत्र से बाहर ही नहीं निकल पाएंगे और काम के बोझ के चलते प्रेमी से बात भी नहीं कर पाएंगे। आपका प्रेमी काफी व्याकुल देखा जा सकता है आपसे दो घड़ी बात करने के लिए, लेकिन आप जब किसी काम के पीछे पड़ जाते हैं तब आपको अपने प्रेमी की भी सुध नहीं रहती है। प्रेमी की नाराजगी देखने को मिल सकती है और शायद इस बार यह नाराजगी आपको महंगी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- 12 सितंबर को गुरु बदल रहे हैं घर, इन राशि वालों को 13 महीने तक होगा फायदा
सप्ताह के आरंभ में आप दोनों के मध्य थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जितना समय आप अपने प्यार के लिए निकालना चाहते हैं, उतना ना निकाल पा रहे हों। रुठने मनाने में समय नष्ट न करें। सप्ताह का आरंभ रोमांटिक नहीं कहा जा सकता है और आप चाहकर भी प्रेमी से नहीं मिल पाएंगे।