प्रेमी जीवन में उतार चढ़ाव आता रहता है। 13 जुलाई तक इन 6 राशि वाले लोगों को भी अपने प्रेमी जीवन में कई मुश्किल दौर का गुजरना होगा। जानें ये 7 दिन आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसे रहेंगे।
विज्ञापन
मेष राशिः हर स्थिति में साथी का दें साथ
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आप एक अच्छे प्रेमी तो है ही, साथ ही आप प्रेमी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड़ जाता है। आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है। आप प्रेमी के साथ इस हफ्ते की प्लानिंग कर सकते हैं कि कब और कहां-कहां पर मिला जा सकता है, फिर निर्धारित समय और स्थान पर आपका मिलन संभव हो पाएगा, लेकिन शायद एकाध बार तय किया प्रोग्राम किन्हीं कारणों से रद्द भी करना पड़ सकता है पर इस कारण आपको परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि ये सब जीवन का हिस्सा है और इसमें किसी का कोई कुसूर नहीं है।
विज्ञापन
वृष राशिः उलझनों से भरा रहेगा सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा कहा जा सकता है, लेकिन जो भी दिक्कते अथवा उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव अथवा झगड़े उभर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो तथा वैचारिक मतभेद से होगा और आपका कोई जानकर मध्यस्थता कर के सुलह कराने का प्रयास भी करेगा। मध्य भाग में कुछ बातचीत हो भी सकती है लेकिन उसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
मिथुन राशिः गलत संबंधों को उभरने का मौका न दें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं, क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें अन्यथा आपको कोई न कोई दिक्कत या लांछन सहना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा वर्ना रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग तथा अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। प्रेम संबंधों के लिए आने वाला यह समय कई प्रकार की स्थितियों को देने वाला हो सकता है। इस स्थिति में आप प्रेम संबंधों में विचारशील बने रहेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशिः एक दूसरे की सेहत का रखें ध्यान
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड सकती है। किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती हैं। यदि दिल की भावनाअााें के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः एक दूसरे की बातों की समझने की कोशिश करें
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
प्रेम संबंधों में व्यक्ति तभी सफल हो पाता है जब दोनों ही एक-दूसरे की बात को अहमियत दें और उस पर ध्यान दें कि सामने वाले के कहने का अर्थ क्या है। हर बात में टोकाटोकी करना और अपनी ही हुकुमत चलाने से प्रेमी जीवन में से खुश्बू खत्म हो जाती है। आप चाहते हैं कि प्रेम संबंधों का लुत्फ पूरी तरह से उठाया जाए तब आप अपने प्रेमी की बात को भी महत्व दें। उसके दुख दर्द को भी समझें। यह सब प्रेमी जीवन में चलता रहता है लेकिन बात यदि ज्यादा आगे बढ जाए तब स्थिति गंभीर हो जाती है। आप ऐसी गंभीर स्थिति को आने का मौका ही ना दें और मस्ती भरे माहौल का निर्माण करें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आपके प्रेेम पर होगा संदेह
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आप अकेले जो प्लान करते हैं वह ठीक नहीं हैं। आप जिसे चाहते हैं उसकी अपनी भी स्वतंत्र जिन्दगी है जिसमें आपकी अत्यधिक दखलंदाजी उचित नहीं है। प्रेम संबंध स्थापित करना भी चाह रहे हैं और प्रेमी पर पूरा भरोसा भी स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। आपने जो सोचा-समझा है जरुरी नहीं कि हरेक व्यक्ति इसी तरह की सोच रखें। सभी के अपने विचार और अक्ल होती है। सभी का नजरिया किसी एक बात को लेकर भिन्न होता है। आप इसे समझने का प्रयास क्यूं नहीं कर रहे हैं। यदि आप शर्तों के साथ प्यार करना चाहते हैं तब इसे भूल जाना ही आपके लिए बेहतर होगा अन्यथा आए दिन कलह ही होते रहेगें। सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेमी जीवन के लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके प्यार को संदेह की नजरों से देखा जा सकता है।
तुला राशिः प्रेमी जीवन में व्यवहारिक हों
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ तो एकदम तूफानी रुप से होगा, लेकिन जल्दी ही सप्ताह के दूसरे भाग में फिस्स भी हो सकता है। आप हवाई किले बनाने की बजाय जरा व्यवहारिक रुप से भी काम लेना शुरु करें। जो बात वास्तव में हो सकती हैं उन्हीं बातों पर आपको अमल करना चाहिए ना कि चांद सितारे तोड़ने की बात करनी चाहिए। इससे सबसे अधिक दुख आपको ही होगा। जो लोग अभी तक अकेले हैं उनके नए रिश्तों में बंधने के योग बनते हैं औए एक नए सूत्र का आरंभ उनके जीवन का देखा जा सकता है।
वृश्चिक राशिः सप्ताह के अंत में आ सकती है मुश्किलें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
सप्ताह का ज्यादातर भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल ही रहने की उम्मीद बन रही है लेकिन एक भाग में किसी बात को लेकर तनाव भी देखा जा सकता है। आप अपने प्रेमी की आर्थिक रुप से सहायता कर सकते हैं और आपका प्रेमी आपके लिए इस सप्ताह भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में होने से आपके रिश्तों में पहले से अधिक मजबूती देखी जा सकती है। यदि आप वैवाहिक सूत्र में बंधना चाहते हैं तो सप्ताह के अंतिम भाग में अपने प्रेम संबंधों की चर्चा अपने परिवार वालों से कर सकते हैं। प्रेमी के लिए सहयोगी होने के साथ-साथ आप उसके सुख दुख के साथी भी होगें। सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आप दोनों के लिए अच्छा ही कहा जाएगा, लेकिन तीसरे भाग में कुछ अडचनों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
धनु राशिः प्रेम संबंधों से हिसाब में शुभ नहीं रहेगा सप्ताह
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबधों के नजरिये से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता है। आपको अपने प्रेमी जीवन को फिर से हासिल करने की आवश्यकता है। एक बार फिर आपको जीवन में रोमांस तथा रोमांच भरना होगा अन्यथा यह प्रेमी जीवन नीरस बन जाएगा। वैसे भी इस सप्ताह आप घर के काम काज में और निजी जिम्मेदारियों में इस कदर उलझे रहेगें कि प्रेम संबंधों के लिए कम ही समय मिल पाएगा। जितना समय मिलेगा वह आप एक-दूसरे से शिकायतों में ही निकाल देगें। सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिकूल फल प्रदान करने वाला रह सकता है।
मकर राशिः अपने लिए निकाले कुछ समय
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आपकी जिन्दगी में बहुत सी अच्छी बाते घटित हो रही है लेकिन फ़िर भी कहीं न कही आप खुद को अकेला व तन्हा महसूस करते हैं। ऐसा क्यूं आपके साथ हो रहा है, कभी जानने का प्रयास नहीं किया तो आप इस सप्ताहांत में यही कीजिए। सारी परेशानियों को एक तरफ रखते हुए आप रोमांटिक शाम का मजा लें। इस हफ्ते आप कुछ समय अपने लिए निकालें, केवल अपने लिए! कोई मित्र अथवा प्रेमी भी आपके साथ ना हों। मोबाईल फोन ऑफ करें। किसी तरह का कोई कम्यूनिकेशन आप किसी के साथ भी ना रखें। टी वी देखे या इंटरनेट पर कुछ काम की बातें सर्च करें।
कुंभ राशिः अपने मन की बात सामने रखने की कोशिश करें
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आप चाहे तो बहुत कुछ बाते प्रेमी के साथ शेयर कर सकते हैं, यदि चाहे तब! आपके पास प्रेम संबंधी बातचीत का भंडार भरा पड़ा है और आप अत्यधिक रोमांचकारी भी हो सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर आपका शर्मीलापन आडे़ आ जाता है। इस सप्ताह शर्म को जरा किनारे रखें और लव लाईफ का मजा लें। आपकी इस शर्म हया के चक्कर में मन की बात बाहर तक नहीं निकल पाएगी और आप मन मसोस कर रह जाएंगे इसलिए यदि आपका प्रेमी "प्रेम" पर कुछ बाते करना चाहता हैं तब शर्माए नहीं क्योंकि आप बहुत कुछ इस विषय पर कहने की क्षमता रखते हैं। आप क्या कहते हैं क्या नहीं कहते हैं यह मायने नही रखता है क्योकि एक बार प्रेम संबंध दिल की गहराईयों से स्थापित हो जाएं तब फजूल की बातों में भी रस आने लगता है इसलिए आपका बोलना बहुत जरुरी है तभी आप दोनों अपने प्रेमी जीवन का भरपूर आनंद ले पाएंगे।
मीन राशिः सप्ताह के अंत में हो सकती है प्रेम संबंधों में सुधार
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं, क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें अन्यथा आपको कोई न कोई दिक्कत या लांछन सहना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा वर्ना रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग तथा अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। आपको अपनी वाणी में मिठास घोलना चाहिए और स्वार्थीपन को अपने प्रेमी जीवन में जगह नहीं देनी चाहिए।