फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी का यह हफ्ता प्यार के मामले में इन राशि वालों के लिए रोमांचकारी रहेगा

Sat, 07 Jan 2017 12:36 PM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
प्‍यार - फोटो : getty images
प्यार के मामले में जनवरी का यह हफ्ता आपके ल‌िए कैसा रहेगा। क्या प्रेमी आपको रोमांट‌िक उपहार देकर रोमांच‌ित करेगा या क‌िसी डेट पर ले जाकर खुश कर देगा। जान‌िए क्या होगा इस हफ्ते।
विज्ञापन

मेष राश‌िः रोमांट‌िक माहौल बन सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
सप्ताह के मध्य भाग में आप कुछ गंभीर हो सकते हैं और अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक भी हो सकते हैं। बीच में एक समय ऐसा भी होगा जब अत्यधिक भावुकता में आप प्रेमी के सथ अंतरंग क्षणों का मजा ले सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह के अंत‌िम द‌िनों में आपके बीच उपहारों का लेन देन और रोमांट‌िक माहौल बन सकता है।
विज्ञापन

वृष राशि: वाद व‌िवाद के बाद प्यार का बनेगा संयोग

3 of 13
वृष
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है इस समय आपको प्रेमी समझाने का प्रयास भी करता है तब आप उसकी कोई भी बात सुनना पसंद नही करेगें इसलिए आपको खुद पर न‌ियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इस समय कुछ व‌िवाद भी हो सकते हैं। सप्ताहांत में आप फ‌िल्म देखने जा सकते हैं या किसी एक्जीबिशन को देखने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। यदि आप पानी वाली जगह पर जाते हैं तब आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और आपको तैरना नहीं आता है तब तो नौका विहार भी नहीं करना चाहिए, यदि पानी गहरा है।

मिथुन राशि: प्रेमी जीवन में परेशानी उभर सकती है

4 of 13
म‌िथुन
सप्ताह के मध्य भाग में कुछ बचत करने की सोच सकते हैं ताकि समय कुछ आसानी से निकल सकें। इससे आप प्रेमी से भी कम मुलाकात करने का मन बना सकते हैं। सप्ताहांत में आपकी जुबान में कड़वाहट समा सकती है जिससे आपके प्रेमी जीवन में परेशानी उभर सकती है। आप इस समय बुद्धि से कुछ भ्रमित भी रह सकते हैं, जिससे आप सही निर्णय लेने में झिझक सकते हैं। ऎसे में आपको कोई बड़ा निर्णय लेना से बचना चाह‌िए।
विज्ञापन

कर्क राशि: भावुकता से बचें, यह आपके र‌िश्ते के ल‌िए जरूरी है

5 of 13
कर्क राशि
आप बहुत ज्यादा भावुक तो हैं ही और कोई आपको भावनात्मक रुप से दिलासा देता रहे तो आपको अच्छा भी लगता है, लेकिन आप भावनाओं से थोडा बाहर निकलें अन्यथा सब लोग पीछे से आपका मजाक उड़ा सकते हैं। सप्ताह का दूसरा व अंतिम भाग आपके लिए परेशानियां लाने वाला हो सकता है। आप मजबूती से इन परेशानियों का मुकाबला करेगें तब आसानी से पार निकल जाएंगे अन्यथा आप रोते ही रह जाएंगे, मन को मजबूत रखें। हर समय का दुखड़ा आपका प्रेमी भी नहीं सुनेगा।
विज्ञापन

सिंह राशि: प्रेमी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सप्ताह के अंतिम भाग में प्रेमी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। इसका कारण आपका अपनी मनमर्जी चलाना भी हो सकता है। प्रेमी जीवन तभी सफल रह सकता है जब आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेगें ना कि अपनी मर्जी दूसरे पर थोपने का प्रयास करें। मध्य भाग में आपको स्वास्थ्य संबधी कुछ विकार घेरे रह सकते हैं जिनके प्रति आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस समय किन्हीं कारणों से प्रेमी से बातचीत भी कम ही होने की संभावना बनती है।
विज्ञापन

कन्या राशिः अपनी डेट को यादगार बनाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस हफ्ते आप काफी रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। यदि आप पहली डेट पर जा रहे हैं तब मन में उथल-पुथल की स्‍थ‌ित‌ि रह सकती है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है आप संकोच के बिना अपने दिल की बात प्रेमी के सम्मुख रख सकते हैं। और कई बार बिना कुछ कहे भी बहुत सी बाते कह दी जाती हैं आप इस बात का भी ध्यान रखें। इसलिए मजबूत बने रहें और डर को दिल से निकाल कर अपनी डेट को यादगार बनाएं।

तुला राशि: कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण प्यार पीछे छूट सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
सप्ताह के आरंभ को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने कार्यक्षेत्र पर अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं और वहां की समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में प्रेमी को समय कम ही दे पाएंगे जिससे प्रेमी अपनी नाराजगी जता सकता है। लेकिन कभी-कभी आजीविका की ओर भी ध्यान दिया जाना जरुरी हो जाता है। प्यार के सहारे जीवन नहीं कट सकता है, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होना जरुरी है।

वृश्चिक राशि:  हर तरफ रोमांटिक माहौल का अनुभव कर सकते हैं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह का आरंभिक समय प्रेमी के साथ रोमांस में बीत सकता है। हर तरफ रोमांटिक माहौल का अनुभव कर सकते हैं। सप्ताह का मध्य आप दोनों के मध्य मतभेद पैदा करने वाला हो सकता है, लेकिन आप चाहे तो इन मतभेदों को आपसी समझदरी से सुलझा सकते हैं। सलाह है क‌ि एक दूसरे को ताना देने से बचें, मजाक मजाक में माहौल ब‌िगड़ सकता है।

धनु राशि: सप्ताह उथल-पुथल वाला रह सकता है

10 of 13
धनु राश‌ि
प्रेम संबध के मामले में यह सप्ताह उथल-पुथल वाला रह सकता है। आपको एक बार फ‌िर से जीवन में रोमांस तथा रोमांच भरना होगा अन्यथा प्रेमी जीवन नीरस बन जाएगा। वैसे भी इस सप्ताह आप घर के काम काज में और निजी जिम्मेदारियों में इस कदर उलझे रहेगें कि प्रेम संबंधों के लिए कम ही समय मिल पाएगा। जितना समय मिलेगा वह आप एक-दूसरे से शिकायतों में ही निकाल देगें। सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिकूल फल प्रदान करने वाला रह सकता है। इस समय आपको एक-दूसरे से एक उचित दूरी बनाकर रहना चाहिए। अनावश्यक बातों में न उलझें।

मकर राशि: प्यार के मामले में सप्ताह अनुकूल रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
जिन लोगों को अपने प्यार का आरंभ करना है उनके लिए सप्ताह का आरंभिक समय अनुकूल है।  इस समय आप अपने चाहने वालों को प्यार का इजहार कर सकते हैं। जिनके संबध पहले से चले आ रहे हैं उनमें और अधिक प्रगाढता आएगी। एक-दूसरे से कसमे वादे कर सकते हैं लेकिन यह सब आपको होश में रहते हुए ही करना चाहिए। सप्ताह के दूसरे भाग में कुछ मनमुटाव उभर सकता है लेकिन घबराने की बात नही है यह सब छोटी-मोटी बातों पर ही होगा, बाद में सब सामान्य हो जाएगा। आपके बीच न‌िकट संबंध भी बनने के योग हैं।  

कुंभ राश‌िः आपके संबंध में दूर‌ियां बढ़ सकती हैं

12 of 13
कुंभ राश‌ि
सप्ताह के अंतिम भाग को प्रेम संबधों के लिए बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। किन्हीं कारणों से इस समय दोनों के मध्य दूरियां बढ सकती है। आप चाहे तो चुप्पी साधकर इन दूरियों को बढने से रोक सकते है क्योंकि जितनी कम बातें होंगी सबंध उतने ही बेहतर बने रहेंगे। सप्ताह के आरंभ‌िक भाग में आप घर की ज‌िम्मेदार‌ियों को न‌िभाने में व्यस्त रह सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः रुठने मनाने में बीतेगा सप्ताह

13 of 13
मीन राश‌ि
सप्ताह का मध्य भाग प्रेमी को मनाने में ही बीत सकता है और सप्ताह अंत तक प्रेमी की नाराजगी आखिरकार दूर हो ही जाएगी। तब आप दोनों फ‌िर से प्रेम की डोर से खुद को बंधा पाएंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें