ये सप्ताह 4 राशि वालों के प्रेमी जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप उनके साथ घूमने फिरने में बिजी रहेंगे और यादगार लम्हा बिताएंगे। जानें आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये यप्ताह
विज्ञापन
मेष राशिः साथी को दे पूरा समय
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपका प्रेमी जीवन थोडा मिला-जुला रहने की संभावना बन रही है और इसे पूरी तरह से अपने अनुकूल बनाना भी आपके अपने हाथ में ही होगा। आप आॅफ़िस की टेंशन को वही छोडकर आएं अन्यथा आपका दिमाग अपनी जगह पर नहीं रहेगा जिससे आप अपनी लव लाईफ़ का मजा भी नहीं ले पाएंगे। काम का दबाव होता है तो आप प्रेमी के साथ कहीं जाएं और काम के प्रेशर को भूल जाएं। इससे आप प्रेमी को भी समय दे पाएंगे और प्रेमी की शिकायत भी दूर हो जाएगी साथ ही आप भी फ़्रेश महसूस करेगें। सप्ताह का आरंभ प्रेमी जीवन के सन्दर्भ में बहुत बढिया कहा जा सकता है, लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग कुछ कमियां सामने ला सकता है। जल्द ही आप इन कमियों पर काबू पाने का प्रयास करेगें और प्रेमी को को खुश रखेगें।
विज्ञापन
वृष राशिः सप्ताह के आखिर में होगा अपनी गलती का अहसास
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
प्रेम संबंधों के मामले में यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक समय तो आपके मिलन का कहा जा सकता है, लेकिन इस मिलन में भी आप अपने साथी पर जोर आजमाइश ज्यादा कर सकते हैं और हर बात में अपनी ही पसंद को अधिक महत्व दे सकते हैं। जो कि आपके सफल प्रेमी जीवन के लिए नकारात्मक परिणाम दे सकता है जो आपको सप्ताह के आरंभ होने के एकाध दिन बाद ही नजर आने आरंभ हो जाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको अपनी कमियों का अहसास तो हो जाएगा लेकिन अब प्रेमी को पहले वाला प्रेमी जीवन देना थोडा मुश्किल बन सकता है।
मिथुन राशिः विचारों में टकराव होने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आपके तनावग्रस्त रहने का असर आपके प्रेम संबंधों पर भी देखा जा सकता है। आपकी परेशानियों को आपका प्रेमी देखना या सुनना ही नहीं चाहेगा, जिस से आपकी परेशानियां अधिक बढती दिखाई देगीं। आपका प्रेमी रोमांस के मूड में होगा तो आप अपनी मानसिक उलझनों में रहेगें। इन्हीं सब बातों के कारण आपके विचारों में टकराव आरंभ हो सकता है जो धीरे-धीरे झगडे का रुप ले सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेम के अलावा भी सोचें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
प्रेमी जीवन अपने स्थान पर अपनी महत्ता रखता है, लेकिन केवल और केवल प्रेम के बलबूते पर तो जीवन नहीं चलता है इसलिए आपको प्रेम के अलावा अन्य ओर बातों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। आप समझदार और भावनाओं से भरे व्यक्ति हैं और अच्छे बुरे की परख भी आपको बखूबी है। प्रेमी जीवन को कुछ समय के लिए परे रखते हुए आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करें ताकि घर में भी आपके प्रति अन्य लोग स्नेह की नजर रखें। सप्ताह का आरंभिक समय और मध्य भाग आपके लिए उचित कहे जा सकते हैं लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशिः घूमने फिरने में रहेंगे बिजी
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
प्रेम संबंधो के लिए यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप प्रेमी को लेकर कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। इस सप्ताह आपका मन अत्यधिक रोमांटिक बना रह सकता है। सप्ताह का पहले और दूसरे भाग आप दोनों घूमने फ़िरने में बिजी रह सकते हैं और तीसरे भाग में आपका प्रेम और गहरा होगा। जो लोग प्रेमी जीवन का नए सिरे से आरंभ करना चाहते हैं या नया प्रेम शुरु करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने कार्यों को निपटाने में व्यस्त होने से प्रेमी से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। बातचीत भी कम होगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः साथी को खुश करने की करेंगे कोशिश
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ऐसे काम करने पड सकते हैं जो आपके प्रेमी को तो पसंद होगें, लेकिन आप केवल प्रेमी की खुशी के लिए करेगें। कभी-कभार ऐसा होना भी चाहिए कि आप सामने वाली की खुशियों पर भी उतना ही ध्यान दें जितना आप अपनी खुशियों के लिए देते हैं। ऐसा करने से आपको भी अपार खुशी मिलेगी। आप प्रेमी के साथ सुखी व सुकून भरे पल बिताएंगे और सप्ताह की सारी थकान दूर भाग जाएगी। लोग विवाहित हैं उनके प्रेम संबंध भी इस सप्ताह स्थापित होने की संभावना बन रही है, लेकिन आप पहले यह समझ लें कि इन संबंधों का अंजाम क्या होगा तभी आगे बढें।
तुला राशिः रुकावटें आने के योग
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंधों के लिए उचित नहीं कहा जा सकता है। यहां काफ़ी रुकावटे आपके प्रेमी जीवन में आ सकती हैं। आपको हर पग पर कांटो का अनुभव हो सकता है और प्रेमी का स्वभाव भी आपको कटु लग सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना बनती है और सप्ताह के अंतिम भाग तक परिस्थिति आपके अनुकूल होगी। आप इस अनुकूल स्थिति का लाभ उठाएं और प्रेमी के साथ घूमने जाएं।
वृश्चिक राशिः अपने कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान लगाएं
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में आपको प्रेमी जीवन से जरा हटकर अपने कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देना चाहिए अन्यथा आपके शत्रु घात लगाएं आपकी जड़ काटने को बैठे हैं। अपने काम की ओर ध्यान दें और छुट्टी का दिन प्रेमी के साथ बिताएं। आपके आसपास के लोग आपकी हर हरकत पर नजर लगाएं बैठ सकते हैं इसलिए अपने प्रेमी जीवन को लेकर सरेआम चर्चा ना करें। प्रेमी का भी थोडा ख्याल रखें और उसकी पसंद नापसंद को ध्यान में रखते हुए कभी कभार उपहार भी दें दें।
धनु राशिः साथी का रवैया पहुंचाएगा चोट
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके फ़िजूल के खर्चे इस सप्ताह बने रहेगें, इसलिए प्रेमी के साथ बाजार जाने को आप नजर अंदाज ही करें। अपनी जेब का ख्याल पहले करें। इस सप्ताह अपनी ऊर्जा को आप फ़िजूल के कामों में ज्यादा गंवाएंगे। आप अपने प्रेमी को चाहते तो बहुत हैं और काफ़ी कुछ उसके लिए करना भी चाहते हैं लेकिन इस सप्ताह उसका रवैया आपको कष्ट पहुंचा सकता है। आपको दिल को काफ़ी दुख पहुंच सकता है और एक बार दिल पर चोट लगने पर आपको उससे उबरने में काफ़ी समय लग जाता है।
मकर राशिः मिला जुला रहेगा सप्ताह
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह को आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेम संबंधों में निखार आने की संभावना बनती है और आप दोनों एक-दूसरे को परस्पर उपहार भी दे सकते हैं। समय हंसी खुशी में ही बीतने के योग बनते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको कहीं भी जाते हैं तब देर रात तक बाहर ना रहे और सूनी जगहों पर जाने से बचें। प्रेमी के साथ ड्राईव पर जाते हैं तब पीकर गाडी बिलकुल ना चलाएं और गाडी की गति को नियंत्रित रखें। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेगें तो आप बडे नुकसान से बच सकते हैं।
कुंभ राशिः साथी के बिताएं अच्छा समय
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
प्रेमी से मिलने के और उसके साथ समय बिताने का सुनहरा अवसर आपके हाथ लग सकता है। आपकी कल्पनाएं काफी ऊंची उड़ान भर सकती है। आपको सोते जागते बस अपने सुनहरे पल याद आते रह सकते हैं और उन्हें याद करते हुए आपको गुदगुदी का अनुभव होता रहेगा।
मीन राशिः साथी के प्रति उदासीनता का भाव आ सकता है
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
इस सप्ताह के आरंभ में ही प्रेमी के प्रति आपके मन में उदासीनता का भाव उत्पन्न हो सकता है। कारण तो आपको बेहतर समझ आएगा। हो सकता है कि आप अपने इस धीमे चलते प्रेमी जीवन से बोरियत महसूस करने लगे हों, लेकिन इसे रचनात्मक बनाना केवल प्रेमी का काम तो नहीं है ना, आपको भी अपनी ओर से प्रयास करने होगें तभी प्रेमी जीवन में प्रेम बढेगा और ताजगी की महक भी आएगी। सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपका व्यवहार इस समय रुखा हो सकता है और चिड़चिड़ापन भी आपके स्वभाव में देखा जा सकता है।