ये सप्ताह प्रेमी जीवन के लिहाज से जहां कुछ राशियों के लिए थोड़ा बहुत कठिनाइयों भरा रहेगा, वहीं मीन राशि के प्रेमी जीवन में उथल पुथल होने की संभावना है। जानिए आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।
विज्ञापन
मेष राशिः प्रेमी जीवन में आ सकती है कुछ कठिनाइयां
2 of 13
मेष राशि
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेमी जीवन में कठिनाईया लाने वाला सिद्ध हो सकता है। आपको अपने जल्दबाजी वाले व्यवहार को बदलने की आवश्कता है अन्यथा आप बिना कुछ सोचे कोई गलत कदम भी उठा सकते हैं जिसका बुरा प्रभाव आपके प्रेम संबंधों पर स्पष्ट रुप से देखा जा सकेगा। आप प्रेमी जीवन में जिस मुकाम पर आज हैं उसके लिए आपने काफी प्रयास किए होगें, लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि इन प्रयासों का मीठा फल शीघ्र ही आपको चखने को मिलेगा। सप्ताह का मध्य भाग आते ही स्थिति आपके अनुकूल रहेगी और आप प्रेमी के साथ पहले की ही तरह खुश नजर आएंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः अपनी भावनाओं को काबू में रखें
3 of 13
वृष राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए थोडा परेशानी वाला हो सकता है, लेकिन मध्य भाग आते-आते आप अपनी परेशानियों से थोडा राहत महसूस कर सकते हैं और सप्ताहांत में मूड को फ्रेश करने के लिए फिल्म देखने का भी प्लान कर सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे आपको दुखी होना पड़े। आपका प्रेमी आपके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकता है जिसे आप पूरा नहीं कर पाने की स्थिति में परेशानी से गुजर सकते हैं।
मिथुन राशिः प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अनुकूल
4 of 13
मिथुन राशि
प्रेम संबंधो को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप प्रेमी को लेकर कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। इस सप्ताह आपका मन अत्यधिक रोमांटिक बना रह सकता है। सप्ताह के पहले और दूसरे भाग आप दोनों घूमने फिरने में बिजी रह सकते हैं और तीसरे भाग में आपका प्रेम और गहरा होगा। जो लोग प्रेमी जीवन का नए सिरे से आरंभ करना चाहते हैं या नया प्रेम शुरु करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने कार्यों को निपटाने में व्यस्त होने से प्रेमी से मुलाकात नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेमी जीवन के साथ अन्य जिम्मेदारियों को भी निभाएं
5 of 13
कर्क राशि
प्रेमी जीवन अपने स्थान पर अपनी महत्ता रखता है लेकिन केवल और केवल प्रेम के बलबूते पर तो जीवन नहीं चलता है इसलिए आपको प्रेम के अलावा अन्य ओर बातों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। आप समझदार और भावनाओं से भरे व्यक्ति हैं और अच्छे बुरे की परख भी आपको बखूबी है। प्रेमी जीवन को कुछ समय के लिए परे रखते हुए आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करें, ताकि घर में भी आपके प्रति अन्य लोग स्नेह की नजर रखें। सप्ताह का आरंभिक समय और मध्य भाग आपके लिए उचित कहे जा सकते हैं, लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशिः सप्ताह की शुरुआत में मूड रहेगा खराब
6 of 13
यदि आप प्रेम संबंधों में विस्तार चाहते हैं और उन्हें आसमान की ऊचाइयों तक पहुंचाना चाहते है तब कुछ समय के लिए आपको बाकी कामों से छुट्टी ले लेनी चाहिए। समय आ गया है कि आप प्रेम संबंध को और आगे बढ़ाएं और प्रेमी को भी अपनी ओर से आश्वस्त करें। अपने मन की बात को आप किसी खास मित्र से शेयर कर सकते हैं कि आपको किस दिशा में और किस योजना के साथ आगे बढ़ना चाहिए ताकि प्रेम संबंधों की सुगंध बनी रहे और आपके प्रेम की बगिया महक उठे। सप्ताह के आरंभ में आप थोड़े बौखलाए रह सकते हैं और यही कुछ हाल आपका मध्य भाग में भी देखा जा सकता है। सप्ताह के अंत में आप विपरीत परिस्थितियों पर कुछ काबू करना सीख सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिःमिश्रित रहेगा सप्ताह
7 of 13
कन्या राशि
वैसे तो सप्ताह को आपके लिए मिश्रित ही कहा जाएगा, लेकिन आप प्रतिकूल समय को भी अपने अनुकूल बनाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए आपके हाथ में है कि आप किस मूड में रहना चाहेगें। हो सकता है इस सप्तमाह प्रेमी की थोड़ी नाराजगी का सामना भी करना पड़े। सप्ताह का मध्य भाग भी आपके अनुकूल ही रहेगा और आप दोनों एक रोमांटिक डेट को अपनी झोली में डाल सकते हैं। सप्ताहांत को थोड़ा परेशानी वाला अथवा आपके विपक्ष में कहा जा सकता है। आपको प्रेमी से दूर ही रहना चाहिए अन्यथा बिना किसी वजह के आप दोनों के मध्य कड़वाहट आ सकती है।
तुला राशिः प्रेमी की भावनाओं का भी सम्मान करें
8 of 13
तुला राशि
यदि झूठ बोलकर आप यह समझते है कि आपने कुछ नहीं किया है और प्रेमी को इसका कभी पता नहीं चलेगा, तब यह आपकी बहुत बड़ी गलतफहमी है। आपको इतना भी स्वार्थी नहीं होना चाहिए कि अपनी भावनाओं के सामने प्रेमी की भावनाओं को कुछ अहमियत ही ना दें। आप जान बूझकर ऎसा कोई भी काम ना करें, जिसका आपको बाद में बहुत ज्यादा पछतावा हो। सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए किसी बात को भी प्रेमी से छिपाने का प्रयास ना करें। गलतफहमी भी पैदा होने की संभावना बन रही है इसलिए अपने आसपास की घटनाओं पर निगाह खुली रखें।
वृश्चिक राशिः परिस्थितियों को अनदेखा करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर मित्रों के मध्य कुछ चर्चा चल सकती है। कुछ लोग आपके संबंध का मजाक उड़ाने का प्रयास कर सकते है। जब यह बातें आपके कानों तक पहुंचेगी तब आपको काफी धक्का लग सकता है और आप अत्यधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी भी परेशान होगा, क्योंकि यह आप दोनों से जुडा मामला है इसीलिए दोनों का परेशान होना स्वाभाविक सी बात है। आप दोनों को अपने संबंधों को लेकर किसी को सफाई देने का प्रयास भी नहीं करना चाहिए। समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसलिए आप चुप रहकर परिस्थितियो को अनदेखा करें अन्यथा आपके दामन तक छींटे आते देर नहीं होगी।
धनु राशिः प्रेमी की ख्वाहिशें जानने की कोशिश करें
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियों को झेलना पड सकता है। इन परेशानियों का कारण आप स्वयं भी हो सकते हैं। आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और इसी भावुकता में आपको फिर कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिए से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी भी है इसीलिए आप फ़िर परेशान भी रहते हैं। आप अपनी भावनाओं को इस सप्ताह एक किनारे कर दें और देखें कि प्रेमी कि भी कुछ ख्वाहिशें हैं या नहीं! आप उन्हें टटोलने का प्रयास तो करें। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिये ना कि एक ही बात को पकड़कर आप कोई जिद पाल कर रखें
मकर राशिः प्रेमी करेगा आर्थिक मदद
11 of 13
मकर राशि
आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फ़िर से विचार कर लेना चाहिये। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है, लेकिन इन खर्चों को लेकर आपके माथे पर किसी प्रकार की कोई शिकन नहीं होगी उलटा आप के चेहरे पर संतुष्टि का भाव दिखेगा, क्योंकि यह खर्चे आप किसी धार्मिक काम के लिए अथवा सामाजिक काम के लिए कर सकते हैं। आपका प्रेमी भी इसमें पूरी तरह से आर्थिक सहायता कर सकता है।
कुंभ राशिः प्रेम संबंधो में आएगा निखार
12 of 13
कुंभ राशि
इस सप्ताह को आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेम संबंधों में निखार आने की संभावना बनती है और आप दोनों एक-दूसरे को परस्पर उपहार भी दे सकते हैं। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेगें तो आप बडे नुकसान से बच सकते हैं। यदि आप पार्टी में भी जाते हैं तब वहां भी एक आदर्श व्यक्ति की तरह ही रहने का प्रयास करें और गलत व्यवहार करने वाले लोगों से दूर रहें। सप्ताह का पहला व दूसरा भाग आपके लिए अति उत्तम कहा जा सकता है, लेकिन अंतिम भाग को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यदि आप उपरोक्त बातों पर ध्यान देगें तब अवश्य ही आप इसे अपने अनुकूल बना सकते हैं।
आपके प्रेम संबंधों को देखते हुए यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको अपनी कमियों का एहसास तो हो जाएग, लेकिन अब प्रेमी को पहले वाला प्यार देना थोडा मुश्किल हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह मध्यम कहा जा सकता है क्योंकि सप्ताह का पहला भाग कुछ ठीक-ठाक सा तो दूसरा भाग एकदम प्रतिकूल परिणाम दे सकता है और इस समय आपकी जेब भी तंग देखी जा सकती है। तीसरे भाग में किसी मध्यस्थ की सहायता से प्रेम संबंधों में सुधार की गुंजाइश बनती है, लेकिन अभी वो बात नहीं बन पाएगी जैसा कि आप चाहते होगें।