ये सप्ताह लगभग सभी राशि वालों के प्रेमी जीवन के लिए मिला जुला रहेगा। सिर्फ एक राशि वालों को अपना रिश्ता थोड़ी मुश्किलों भरा रहेगा। जानें आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
विज्ञापन
मेष राशिः अकेलापन दूर करने की करेंगे कोशिश
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुले फल प्रदान करने वाला बना रह सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने संबंधों को लेकर कुछ उतावलापन दिखा सकते हैं और आरंभ में ही सारा का सारा प्रेम प्रेमी पर न्यौछावर करने की धुन आप पर सवार देखी जा सकती है। सप्ताह का दूसरा भाग आपका मानसिक परेशानी में बीत सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप परिस्थितियों को अनुकूल करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन प्रेमी आपसे खफा सा ही नजर आएगा। अपने अकेलेपन को दूर करने की आनन फानन में आप फ्लर्ट का सहारा भी ले सकते हैं। इससे आप कुछ राहत महसूस करेगें। सप्ताह का आरंभ तो रोमांस से शुरु होगा, लेकिन दूसरे भाग में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
वृष राशिः सप्ताह के बीच आ सकते हैं करीब
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपको खुद लगेगा कि सभी की झोली में कुछ ना कुछ नया है, लेकिन आप खाली झोली लिए ही बैठे हैं। अपनी झोली को प्रेम से भरने के लिए कुछ प्रयास आपकी ओर से होना भी आवश्यक है। आप अपने अहं को एक किनारे करें और प्रेम की डगर पर आगे बढ़ने की योजना बनाएं कि आने वाले समय में क्या करना चाहिए। प्रेमी जीवन के लिए सप्ताह का आरंभ कुछ वैचारिक मतभेदों से हो सकता है लेकिन दूसरे भाग में आप दोनों करीब आने का साहस कर सकते हैं। सप्ताह के तीसरे भाग में फिर कोई शक का बीज आप दोनों के मध्य फूट सकता है और सप्ताह के अंत में आप दोनो का कोई मित्र गलतफहमियां दूर करने का प्रयास कर सकता है।
मिथुन राशिः आपके पक्ष में नहीं रहेगा सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के एकाध दिन ही हो सकते हैं जिनमें आप अपने लव अफेयर का लुत्फ ले सकते हैं। इस सप्ताह आपकी अपनी बुद्धि भी भ्रमित सी रह सकती है। आप सोचेगें कुछ और करेगें कुछ ओर ही। बिना मन के यदि आप संबंधों को बनाए रखते हैं तब आप लड़ाई झगड़े और मतभेदों के सिवा कुछ हासिल ना होगा। यदि प्रेमी समझदार है तो आप अपनी परेशानी उससे बांट सकते हैं अन्यथा चुप रहने में ही आपका हित होगा। प्रेमी जीवन के लिए सप्ताह का पहला दिन तो आपके पक्ष में कहा जा सकता है, लेकिन सप्ताह के बाकी दिनों को बहुत ज्यादा अनुकूल कतई नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेमी को नहीं दे पाएंगे समय
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह के आरंभ में आपको घरेलू कामों में उलझना पड़ सकता है जिसके परिणामस्वरुप आप अपने प्रेमी से कम ही बात कर पाएंगे मिलना तो दूर की बात होगी। मन में टीस तो उभरेगी जब आप प्रेमी से खुद को दूर पाएंगे लेकिन क्या कर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ वैसे तो ठीक होगा, लेकिन प्रेमी की याद में आपको रोते देखा जा सकता है। दूसरे भाग को आप दोनों के रोमांस का कहा जा सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में उतना आनंद आप संबंधों में नहीं पाएंगे जितना की सप्ताह के अंतिम भाग में अनुभव करेगें।
विज्ञापन
सिंह राशिः बाधाओं को दूर करने की कोशिश करें
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
प्रेम संबंधों को लेकर आप अभी भी उलझा हुआ सा महसूस करते हैं, क्योंकि आपको बंधना पसंद नहीं है, लेकिन प्रेमी जीवन में कभी कभार बंधना भी पड़ता है। यही आपकी परेशानी का कारण भी बहुत बार सिद्ध होता है। आप जो चाहते हैं उसे अपने प्रेमी के साथ भी शेयर करें, ताकि वह भी प्रेमी जीवन को सरल व सुगम बनाने में आपका साथ दे सके। अपनी मनामनी कर के प्रेमी जीवन को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। प्रेमी जीवन की खामियों को यदि आप नजर अंदाज कर आगे बढ़ते हैं तब आपको यह सफर बहुत ही सुहाना नजर आएगा। इस सप्ताह आप प्रेमी जीवन की बाधाओं को दूर करने का प्रयास करें और अपनी मंजिल की ओर बढ़े।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्रेमी का विश्वास करेंगे हासिल
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
इस सप्ताह आप अपने प्रेमी जीवन में कुछ नया करने का सोच सकते हैं और आपके द्वारा किया गया यह नया प्रयोग आपकी बोरिंग लव लाईफ को एक बार फिर से जीवंत कर देगा। कुछ बदलाव लाना आपके लिए एक रिस्क लेने जैसा हो सकता है, लेकिन आपके लिए यह समय रोमांच से भरा भी रहेगा। प्रेम संबंधों में नए प्रयोगों को एकदम जल्दबाजी में लागू ना करके धीरे-धीरे स्टेप-बाई-स्टेप आगे बढ़े। इससे आप प्रेमी का विश्वास भी हासिल कर पाएंगे। एक अच्छी सी शाम को देखकर आप प्रेमी की ओर करीब जाने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ आपके पारिवारिक समारोह से हो सकता है लेकिन उसके बाद का सारा समय आप प्रेमी के साथ मशगूल रह सकते हैं। यदि आप लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं तब आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं।
तुला राशिः किसी खास से हो सकती है मुलाकात
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
सप्ताह में पूरी तरह से अपने प्रेम संबंधों में डूब जाना चाहेगें, लेकिन संबंधों में अकेले तो नहीं डूबा जा सकता है। इसके लिए आपको एक साथी की भी जरुरत होगी।आप थोड़ा सा सब्र रखेगें तो आपका प्रेमी भी आपका साथ देने को तैयार होगा। यदि आप अभी तक अकेले हैं तो इस सप्ताह आपकी किसी खास से मुलाकात हो सकती है। आप अपने आसपास के वातावरण पर नजरें जमाकर रखें। सप्ताह के आरंभ में आप किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं और वहां भी किसी की ओर आप आकर्षण का अनुभव कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिः अपनी भावनाओं को नजरअंदाज न करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंधों को लेकर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी जीवन को बनाए रखने के लिए कुछ समय की चुप्पी साध लें तो बेहतर होगा। आपका मन मस्तिष्क दुविधा में फंसा रह सकता है, क्योंकि प्रेमी को लेकर कुछ परेशानियां आपके समक्ष आ खड़ी हो सकती हैं अथवा आप प्रेमी की परेशानियों को अपनाने से भी दुखी हो सकते हैं। प्रेमी का सुख दुख में साथ देना आपकी जिम्मेदारी भी बनती हैं, लेकिन बिना बात भावनाओं के आवेश में आकर फटे में पैर अड़ाना किसी प्रकार की समझदारी नहीं बनती हैं। अपने दिल की भावनाओं को अनदेखा करें और दिमाग का इस्तेमाल करें।
धनु राशिः साथी के साथ अपने रिश्ते पर बात करें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
सप्ताह को बहुत अच्छा कहने में संदेह होगा, क्योंकि आप अभी तक अपने प्रेमी जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव व खट्टे-मीठे अनुभव देख चुके हैं। आपके आक्रामक व्यवहार की वजह से बहुत बार प्रेमी जीवन खत्म होने की कगार पर आ खड़ा हुआ है। फिर भी आप अभी तक इसे ढोए जा रहे हैं, लेकिन बार-बार उन्हीं बातों के दोहराए जाने से आप दोनों ही परेशान हो चुके होगें और इस रिश्ते को विराम देने का भी आप सोच सकते हैं। कोई बुरी बात होती है तब सारी अच्छी बाते आदमी भूल ही जाता है और फिर कई बार गलत कदम भी उठा लिया जाता है। आप अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक बार फिर से खुलकर अपने संबंधों को लेकर चर्चा करें।
मकर राशिः आपके पक्ष में रहेगा सप्ताह
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कर्यक्षेत्र पर बिजी रह सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग से आप प्रेमी को रिझाने के सभी हथकंडे अपनाने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह को कुल मिलाकर आपके पक्ष में ही कहा जा सकता है लेकिन प्रेमी को लेकर कुछ अनावश्यक खर्चे भी हो सकते हैं। जिससे आपको बाद में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप थोड़ा सा होश में रहकर काम करें।
कुंभ राशिः प्रेमी को करेंगे अनदेखा
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
अपने प्रेम संबंधों में एक बार फिर गर्माहट लाने की आवश्यकता आपको पड़ सकती है। अपनी ओर से आप प्लानिंग तो बहुत करते हैं लेकिन उन्हें अमल में लाने की बात आने पर आप हाथ पीछे खींच लेते हैं। बिना आपके प्रयास किए कोई भी काम सफलता की सीढ़ियाँ नहीं चढ़ सकता है। इसलिए प्रेमी जीवन में नई जान फूंकने के लिए आपको भी कुछ नए हथकंडे अपनाने चाहिए। इस सप्ताह में आप दूसरों की मदद के चक्कर में अपने प्रेमी को अनदेखा कर सकते हैं जो कि गलत होगा। सप्ताह के आरंभ में आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों के साथ व्यस्त रह सकते हैं तो दूसरे भाग में भी आप व्यस्त रहने का बहाना ढूंढ सकते हैं।
आप अभी तक यदि अपने प्रेमी जीवन में किसी तरह का सुधार नहीं ला पाएं हैं तब आपको एक किनारे हो जाना चाहिए। कब तक आप इस बेजान रिश्ते को ढोते रहेगें। आप अपनी कमियों को सदा ही अनदेखा करते आ रहे हैं। आपका प्रेमी एक ना एक दिन तो आपसे रुठकर चला ही जाएगा। शायद यह वही सप्ताह भी हो सकता है। अपनी कमियों को दूर भी नहीं करना चाह चाहते हैं और संबंधों को भी खत्म नहीं करना चाहते हैं तब आप ही कोई बीच का रास्ता निकालने का प्रयास क्यूं नहीं करते हैं। आप यदि नए सिरे से संबंधों का आरंभ करना चाहते हैं तब आपको अधिक देर नहीं करनी चाहिए और पिछली सभी बातों को भुलाकर एक नया आरंभ करना चाहिए।