फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त के अंतिम सप्ताह में इन 2 राशि वालों के प्रेमी जीवन में आएगी बहार, जानें अपना लव राशिफल

Fri, 25 Aug 2017 07:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
ये सप्ताह 12 में से 10 राशियों के लगभग मिला जुला ही रहेगा, लेकिन 2 राशि वालों की जिंदगी में ये सप्ताह अब तक के सबसे बेहतरीन समय में से एक होगा। नीरस पड़े इनके प्रेमी जीवन में बहार आएगी। जानें आपकी लव लाइफ क्या होगा इस सप्ताह।

ये भी पढ़ें-  इन 4 राशि वालों को बिल्कुल पसंद नहीं किसी का साथ, जानिए क्यों?
विज्ञापन

मेष राश‌िः मित्रों के साथ प्रेमी को अनदेखा न करें

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
सप्ताह की शुुरुआत घूमने फ़िरने से हो सकता है। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं। सप्ताह का तीसरा भाग आपके मिलन का भी कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी से अपने मन की सभी बाते दिल खोल के करना चाहेगें। अंतिम भाग सप्ताह का आपको कुछ अपसेट कर सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः सोच विचार पर प्रेम संबंधों को अगले पायदान पर ले जाएं

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फ़िर से विचार कर लेना चाहिये। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही है, लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है और दूसरे भाग में आपको कोई परेशानी बनी रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिये।

म‌िथुन राश‌िः स्वतंत्र रूप से फैसला लें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप खुद को काफी परेशान पा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपका मन बिना कारण विचलित रह सकता है। आप परेशान हो सकते हैं कि जितना आप कर सकते हैं उतना अपने प्रेम संबंधों को आगे बढा नहीं पा रहे हैं। आप कभी-कभी जो दुविधा में पड़ जाते हैं उससे आपको बाहर निकलना होगा, क्योंकि जब तक आप उससे बाहर निकलकर स्वतंत्र रुप से कोई फ़ैसला नहीं लेगें तब तक आपका कुछ नहीं हो पाएगा। प्रेमी जीवन के प्रति भी आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं उन्हें आप समझने का प्रयास करें और किसी अन्य की बातों में आप आने का प्रयास ना करें। अपनी बातों को गहराई से सोचने का प्रयास भी करें।
विज्ञापन

कर्क राशिः अपने प्रेमी की बातों को महत्व दें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
आपको सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। इन परेशानियों का कारण आप स्वयं भी हो सकते हैं। आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और इसी भावुकता में आपको फ़िर कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिये से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी भी है। इसीलिये आप फ़िर परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिये ना कि एक ही बात को पकडकर आप कोई जिद पाल कर रखें। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग आपके लिए परेशानी वाला रहेगा इसलिए आप पहले ही इन परेशानियों का हल करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः प्रेमी से अनुचित डिमांड न करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
आपके भीतर जो भावनाएं हैं उन्हें कुछ समय तक दिल में ही रहने दें, क्योंकि उन्हें प्रकट करने का अभी सही समय नहीं आया है। आप प्रेमी से जो अपेक्षाएं मन ही मन रखे हुए हैं उन पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करें। यह अपेक्षाएं आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी साबित हो सकती हैं। आपकी अपेक्षाओं की यदि उपेक्षा हो गई तब आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है। इसलिए उतना ही सोचें जितना कि व्यवहरिक रुप से होना संभव होता है। अनुचित मांगों को प्रेमी भी पूरा नहीं कर पाएगा ।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः प्रेमी जीवन को सफल बनाने के लिए भीतर से बदलाव जरूरी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
आप अपने प्रेमी जीवन को सफ़ल बनाने के लिए कुछ बदलाव अपने भीतर करना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि कुछ बाते जो आपके प्रेमी को आप में पसंद नहीं है उनमें सुधार कर आप प्रेमी जीवन को भी सफ़ल बना सकते हैं। आप अपने प्रयासों में काफ़ी हद तक सफ़ल भी रह सकते हैं, लेकिन मध्य भाग में फ़िर कोई बात आपके प्रेम संबंधों में कांटा बनकर उभर सकती है जिससे आपका दिल आहत हो सकता है। 

तुला राश‌िः प्रेमी के साथ बिताएंगे अच्छा समय

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फ़ल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल बना रहेगा और आप प्रेमी के साथ काफ़ी मस्ती भी कर सकते हैं। दूसरे भाग में आपको कुछ निजी परेशानियों का अनुभव हो सकता है जिससे प्रेमी की ओर कम ध्यान दे पाएंगे। अंतिम भाग में एक बार फ़िर से आप दोनों प्रेमी जीवन का आनंद लेगें। प्रेमी जीवन से संबंधित आप कोई भी फ़ैसला लेने से पूर्व एक बार अपने प्रेमी की सलाह भी अवश्य लें। इससे आपको प्रेमी को भी अहसास रहेगा कि आप उसे भी महत्व दे रहे हैं अन्यथा आपके संबंधों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः एक-दूसरे में और करीब आएंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। प्रेमी से आपकी बातचीत काफ़ी अच्छे मूड में होती रहेगी। इससे आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक करीब पा सकते हैं और आने वाले समय के लिए कुछ वादे भी एक-दूसरे से कर सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग कुछ परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है अथवा आपको कुछ जरुरी काम से बाहर जाना पड सकता है जबकि आपका मन जाने का नहीं होगा।

धनु राश‌िः दूसरे की बातों में आकर बर्बाद कर सकते हैं अपना प्रेमी जीवन

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दूसरों की बातों में फ़ंसकर प्रेमी से अनबन कर सकते हैं। आपको किसी की बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने से पहले एक बार अभी तक के अपने प्रेमी जीवन पर नजर अवश्य ही डालनी चाहिये। सप्ताह का आरंभिक भाग आपका लडाई झगडो तथा रुठने मनाने में बीत सकता है। मध्य भाग में कुछ बदलाव आने की उम्मीद बनती है लेकिन अंतिम भाग में फ़िर से मनमुटाव हो सकता है। 

मकर राश‌िः प्रेम संबंधों में लाए नयापन

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
धीमी गति से चलते प्रेम संबधों से आपको बोरियत महसूस हो सकती है। आप इनमें कुछ नयापन चाह सकते हैं, लेकिन नयापन लाना आपके अपने हाथों में है। आप जैसे अपने संबंधों को चलाना चाहेगें वह वैसे ही चलेगें। आप अपनी ओर से भी कुछ प्रयास करें। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के मध्य मनमुटाव का भी हो सकता है लेकिन अंतिम भाग में फ़िर से आपकी सु्लह हो जाएगी।

कुंभ राश‌िः साथी से अपनी गलती पर मांगे माफी

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
प्रेम संबधों को लेकर आप कुछ अधीर दिखाई देते हैं। आप पिछली बातों को भुला नहीं पाएंगे, इसीलिए आपकी झल्लाहट अपने प्रेमी पर निकल सकती है। आपका प्रेमी आपकी मनोदशा समझ सकता है और नाराज होने की बजाय आपको भावनात्मक रुप से सहारा देगा। आपको अपने रुखे व्यवहार से बाद में पछतावा भी हो सकता है। यदि वाकई में आपको पश्चाताप है तब आप इसके लिए प्रेमी से क्षमा मांग सकते हैं और उपहार स्वरुप कोई भेंट दे सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आपके संबंधों को लेकर हाे रही चर्चा से परेशान न हो

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आपके प्रेम संबंधों को लेकर मित्रों के मध्य कुछ चर्चा चल सकती है। कुछ लोग आपके संबंधों का मजाक उडाने का प्रयास कर सकते है। जब यह बातें आपके कानों तक पहुंचेगी तब आपको काफ़ी धक्का लग सकता है और आप अत्यधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी भी परेशान होगा क्योंकि यह आप दोनों से जुडा मामला है। इसीलिए दोनों का परेशान होना स्वाभाविक सी बात है।
आप दोनों को अपने संबंधों को लेकर किसी को सफ़ाई देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसलिए आप चुप रहकर परिस्थितियो को अनदेखा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें