सप्ताह का पहला दिन ही इन 3 राशि वालों के प्रेमी जीवन के लिए कुछ अलग होगा। किसी के सप्ताह की शुरुआत प्रेम से भरी होगा तो कुछ का सामना मुश्किलों से होगा। हालांकि बाकी 9 राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा, लेकिन इन 3 राशियों पर पहले दिन से ही सितारों का प्रभाव रहेगा। जानें अपना साप्ताहिक प्रेमी राशिफल
विज्ञापन
मेष राशिः प्रेेम संबंधों को लेकर अहम फैसला
2 of 13
मेष राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यदि आप कोई अहम फैसला लेना चाहते हैं तब आपको प्रेमी की राय भी जान लेना चाहिए। आप एक अच्छे प्रेमी हैं लेकिन इस बात को भी ना भूलें कि हरेक की अपनी पसंद-नापसंद होती है इसलिए प्रेमी की सलाह को नजर अंदाज ना करें। अगर आप इस सप्ताह डेट पर जा रहे हैं तब सप्ताहांत आपके लिए जादू की छड़ी की तरह काम कर सकता है। आप दोनों एक अच्छा व रोमांटिक समय साथ बिता सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशिः प्रेमी जीवन के लिए पहला दिन मुश्किलों भरा
3 of 13
वृष राशि
सप्ताह के आरंभ में आप कुछ मानसिक दबाव से त्रस्त रह सकते हैं। जिसका सही सा कारण भी आपकी समझ के बाहर ही होगा, लेकिन आपके लिए अच्छी खबर यह है कि बाकी का सारा सप्ताह आप मौज मस्ती में बिता सकते हैं अगर आप चाहे तो! ये आप से बेहतर कौन जान सकता है क्योंकि आप जैसा मूडी आदमी कोई दूसरा हो ही नहीं सकता है। आपके मन में एक बात घर कर गई तो वह आसानी से निकलने का नाम ही नहीं लेती है। इसलिए फालतू की बातों में सिर खपाई ना करें और प्रेमी के साथ रंगीन व हसीन शामों का लुत्फ उठाए। सप्ताह का पहला दिन आपके लिए परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है, लेकिन बाद का समय आप अपनी मर्जी से बिताएंगे।
मिथुन राशिः प्रेमी जीवन को लेकर परेशान रहेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
प्रेम संबंधों को लेकर एक उन्माद सा आपके भीतर इस सप्ताह में देखा जा सकता है। आपके भीतर प्रेमी जीवन को लेकर भूचाल सा आ सकता है, क्योंकि आप किसी बात को लेकर भयंकर रुप से परेशान देखे जा सकते हैं और यह बात आपको चैन से ना सोने देगी और ना ही कोई काम ही करने देगी। जिसका प्रभाव आपके जीवन के हर क्षेत्र में देखा जा सकता है। आप खुद ब खुद जिस बात को लेकर दुखी हैं तब प्रेमी से बात करना ही आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगा। मन ही मन परेशान होने से अच्छा यही है कि आप बातचीत करें। अपने आत्मविश्वास को इकठ्ठा कर, सारी हिम्मत जुटाकर आपको बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
कर्क राशिः रोमांटिक होगी सप्ताह की शुरुआत
5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह का पहला दिन आप दोनों के लिए रोमांटिक कहने में कोई दो राय नहीं होगी, लेकिन इसके बाद कुछ बाते ऎसी हो सकती है जो आप दोनों के मध्य एकदम से तनाव उत्पन्न करने वाली होगी। आपको कान का कच्चा कहने में कोई अतिश्योक्ति ना होगी क्योंकि आप बहुत ही जल्दी दूसरों की बातों पर आँख मूंदकर विश्वास कर लेते हैं। आपको अपने प्रेमी पर भरोसा नहीं है तब बेकार में ही आप इस रिलेशनशिप को ढोने का काम कर रहे हैं। प्रेमी जीवन में यदि किसी तरह का कोई उतार-चढ़ाव आता भी है तब आपको उसे मिलकर हल करना चाहिए ना कि आपकी तरह अविश्वास भरी नजरों से ही देखना चाहिए।
विज्ञापन
सिंह राशिः प्रेम संबंधों को दांव न लगाएं
6 of 13
सिंह राशि
आप अपने इरादों के मजबूत व्यक्ति हैं और आपकी विचारधारा को बदलना बहुत आसान भी नहीं हैं, लेकिन आपके अपने कुछ नजदीकी लोग आपके प्रेम संबंध से नाराज हो सकते हैं। यह ठीक है कि आप उनकी इन बातों से दूर ही रहते हैं, लेकिन कई बार एक ही बात को बार-बार दोहराने से कभी ना कभी वह दिलो-दिमाग पर छा ही जाती है। आप अपने सुखी प्रेम संबंधों को किसी भी कीमत पर दांव पर लगाने की ना सोचें और नाहक ही प्रेमी को संदेह की दृष्टि से भी ना देखें।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्रेमी जीवन में रोमांस लाएं
7 of 13
कन्या राशि
आप एक व्यहारिक व जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और आपको अपने इस स्वभाव से किसी तरह की कोई शिकायत भी नहीं हैं। व्यवहारिक होना अच्छी बात है, लेकिन जो व्यक्ति आपके साथ जुड़ा है उसे कभी-कभी प्रेम नगरी में सैर कराना भी जरुरी है अन्यथा इन व्यवहारिक बातों से आपका प्रेमी जीवन एकदम बेजान व नीरस हो सकता है। दूसरे की ही सही पर आपके प्रेमी को अच्छा लगेगा और आप दोनों ओर करीब आ सकते हैं। प्रेमी जीवन बिना रोमांस के होता ही नहीं है। इसमें जान फूँके, कुछ रोमांचित करें।
तुला राशिः बीते प्रेमी जीवन को लेकर भावुक न हों
8 of 13
तुला राशि
आप अपने पुराने बीते प्रेमी जीवन को याद कर काफी भावुक होते देखे जा सकते हैं। आप अब दूसरे के साथ जुड़ चुके हैं, बावजूद इसके आप पुराने संबंधों को याद कर परेशान होते रहते हैं। नए प्रेम संबंध स्थापित होने के बावजूद आप पुराने दिनों को भुला नहीं पा रहे हैं तब इसका अर्थ यही है कि आप अभी भी पुराने प्रेमी की यादें दिल के किसी कोने में दबाए बैठे हैं जो समय-समय पर चिंगारी बन कर आप अभी भी जला रही है। आप इतना ही याद कर रहे हैं तब कभी सोचा है कि इसका प्रभाव आपके वर्तमान संबंधों पर बुरा पड़ सकता है। इसलिए भावनाओं में बहते रहने से काम नहीं चलेगा, आपको व्यवहारिक बनना होगा।
वृश्चिक राशिः दिल और दिमाग को दें आराम
9 of 13
वृश्चिक राशि
आप जो ठान लेते हैं। उसे करते भी हैं, लेकिन जीवन के हर क्षेत्र में आपके द्वारा लिए हरेक फैसले तो सही नहीं हो सकते ना! इसलिए अपने दिल-दिमाग को थोड़ा सा आराम देने का समय अब आ गया है। यदि आप सारे काम दूसरों पर नहीं छोड़ सकते हैं, तब प्रेमी जीवन की बागडोर तो कुछ समय के लिए प्रेमी के हाथों में सौंप ही सकते हैं जो आपको सौंप देनी चाहिए। आप मन को जरा आराम दें और ज्यादा सोच विचार ना करें। यदि कोई अनजान व्यक्ति आपसे कहीं मिलता है और फ्लर्ट करने का प्रयास भी कर रहा है तब आपको चौकन्ना रहना चाहिए, यह आपके लिए हितकर नहीं कहा जा सकता है।
धनु राशिः ज्यादा रोमांचकारी न बनें
10 of 13
धनु राशि
कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें, जिससे आपका प्रेमी जीवन तबाह हो जाए। आपको रोमांचक बातें करना अथवा रोमांचक स्थानों पर जाना और प्रेमी जीवन को भी रोमांचक बनाना पसंद है, लेकिन ज्यादा रोमांचकारी होना भी कई बार उल्टा पड़ जाता है। ठीक है प्रेमी जीवन में नित नए प्रयोग होते रहना चाहिए इससे प्रेमी जीवन महकता रहता है और लव लाईफ भी बोरिंग नहीं लगती है पर हर बात की एक सीमा भी होती है। जिस तरह आपके मित्र अपना प्रेमी जीवन जी रहे हैं आप भी उसी तरह जी सकते हैं। उनसे कुछ अलग करने की चाह में आप राह से ना भटक जाएं।
मकर राशिः साथी को अंधेरे में न रखें
11 of 13
मकर राशि
प्रेम संबंधों में यदि आप बहुत दूर आकर यह सोच रहें हैं कि आपने गलत साथी का चुनाव तो नहीं कर लिया है तब शायद आपकी यह भूल होगी। आप अभी तक क्या टाईम पास कर रहे थे जो इतनी देर से आंख खुली। प्रेमी जीवन को आगे बढ़ाना नहीं चाहते हैं तो प्रेमी से साफ-साफ बात करें, उसे किसी तरह के अंधेरे में ना रखें। मजबूत संबंधों को बनाए रखने के लिए उनमें पारदर्शिता होना जरुरी है और आप भी प्रेमी जीवन को लेकर एक मजबूत निर्णय लें।
कुंभ राशिः किसी के लिए आकर्षण महसूस करेंगे
12 of 13
कुंभ राशि
आप यदि अभी तक अकेले हैं या आपके प्रेम संबंध टूट चुका हैं तब आपको इस सप्ताह फिर से किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। यह व्यक्ति आपको कहीं भी मिल सकता है। आप यदि ऎसे किसी व्यक्ति से मिलते हैं जो आपके दिल की तारों को झन्नाकर चला जाए तब उसे मंत्रमुग्ध देखते रहने की बजाय उसके बारे में पता करें कि कौन है और कैसे बात को आगे बढ़ाया जाए। पहले तो यह पता करें कि सिंगल है या नहीं! अपनी बात को अभी किसी ओर के सामने जाहिर ना करें क्योंकि पहले सामने वाले के बारे में जानना जरुरी है।
इस सप्ताह का आरंभ आप एक मूवी के देखने से कर सकते हैं, लेकिन मूवी से अधिक आपको प्रेमी का साथ भाएगा। आप काफी समय बाद इतना समय प्रेमी के साथ बिता पाएंगे जिससे आपका रोम-रोम प्रफुल्लित महसूस करेगा और आप एक क्षण के लिए भी प्रेमी का हाथ अपने हाथ से नहीं छोड़ेगें। भावनाओं को व्यक्त करने का यह भी एक तरीका है। रोमांस भरी बातों में आप दोनों खोए रह सकते हैं। वैसे तो आप शर्मीले स्वभाव के हैं,लेकिन जब आप ज्यादा शर्माते हैं तब और प्यारे लगते हैं और यही पहलू आपका प्रेमी को आकर्षित करता है।