फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के मामले में इस हफ्ते इन 6 राशियों के व्यक्ति खुशनसीब रहेंगे

Fri, 23 Sep 2016 01:45 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
सच्‍ची लव स्टोरी: HIV पॉजीटिव युवती से प्या और शादी
स‌ितंबर के अंत‌िम सप्ताह में ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि का आपके प्रेम संबंध पर क्या असर होने वाला है। क‌िनके ल‌िए इस हफ्ते प्यार का इजहार करना अच्छा रहेगा और क‌िनके प्रेम संबंध में आएगी कड़वाहट। जान‌िए क्या कहती है आपकी राश‌ि।
विज्ञापन

मेष राशि: प्यार के मामले में सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम देने वाला है

2 of 13
मेष्‍ा राश‌ि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए मिला जुला सा कहा जा सकता है। कभी खुशी तो कभी गम के आधार पर आपके प्रेम संबंध बने रहेगें। संबंधों के बनते-बिगड़ते रहने से सप्ताहांत आते-आते संबंध बिलकुल ही खराब कहे जा सकते हैं अथवा यह भी कहा जा सकता है कि आप संबंधों का सकारात्मक रुख देखना ही ना चाह रहे हो!! जरा-जरा सी बात पर आप ही ज्यादा भड़क रहे हों!! आपने प्रेमी के साथ अभी तक का जो भी समय बिताया है उस पर गौर फरमाएं और हर बात को नकारात्मकता से ना जोड़े क्योंकि कुछ बातें आपके अपने हाथ में भी हैं जिन्हें बदला जा सकता है। अपने विचारों में बदलाव लाने का प्रयास करें जिससे आपका प्रेमी जीवन सफलता से आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

वृष राशि: द‌िल की बात कहने के ल‌िए यह हफ्ता बढ़‌िया है

3 of 13
वृष्‍ा राश‌ि
इस सप्ताह आपको मन की बात अपने चाहने वाले के सामने रख ही देनी चाहिए क्योंकि इस सप्ताह के सितारे आपके हक में तभी कहे जा सकते हैं जब आप स्वयं भी कुछ प्रयास करेगें अन्यथा आपकी चाहत किसी ओर की तरफ आकर्षित हो जाएगी और आप देखते रह जाएंगे। माना आप स्थिर स्वभाव के हैं लेकिन इतनी भी स्थिरता किस बात की जिससे आप हाथ मलते रह जाएं। यदि आप प्रत्यक्ष रुप से कुछ नहीं कह पा रहे हैं तो आपको किसी मित्र अथवा सोशल मीडिया की सहायता लेनी चाहिए और तय करना चाहिए कि कैसे आप मन की बात कह सकते हैं। यदि आपका प्यार आपको हाथ से जाता दिखाई देता है तब परेशान होने की बजाय आपको थोड़ा सा सब्र और थोड़ी सी तिकड़म लगानी चाहिए जिससे आपका प्यार आपकी ओर ध्यान दे सके और बार-बार अपना प्रेम भी जताते रहना चाहिए जिससे कभी ना कभी तो सामने वाला पलटेगा। अपने गुणों का प्रदर्शन करें जिससे आपका साथी आपकी ओर जल्दी आकर्ष‌ित हो सके।

मिथुन राशि: सप्ताहांत में आप प्रेमी के साथ अच्छे पल ब‌िता सकते हैं

4 of 13
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि
सप्ताह के पहले भाग में आपका प्रेमी जीवन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप किसी ना किसी परेशानी में स्वयं को फंसा पा सकते हैं। आपके मन में अशांति बनी रह सकती है जिससे आपके व्यवहार में चिड़चिड़ाहट रहेगी। सप्ताह के दूसरे भाग से आपका मन थोड़ा शांत देखा जा सकता है जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करेगें। सप्ताहांत में आप प्रेमी के साथ अच्छे पल ब‌िता सकते हैं। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि अपने व‌िचारों को बार-बार बदलने से बचें और प्रेमी के साथ क‌िए वादों न‌िभाएं यह आपके ल‌िए र‌िश्ते के ल‌िए सुखद रहेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: सप्ताहांत में आप दोनों खुशनुमा पल साथ ब‌िता सकते हैं

5 of 13
कर्क राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आपसे जाने-अनजाने कुछ भूल हो सकती हैं जिनका पता आपको चल ही नहीं पाएगा। हो सकता है कि अपनी मोहब्बत को पाने अथवा उसे प्रभावित करने के चक्कर में आपसे कुछ गलत‌ियां हो जाए इससे परिस्थितियां आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकती है। सप्ताह के आरंभ की भूल आधे से ज्यादा सप्ताह को खराब कर जाएगी इसलिए यदि आप वाकई में एक अच्छे व ईमानदार साथी बनना चाहते हैं तो अनजाने में हुई भूल को स्वीकार कर आप एक अच्छा समय साथ बिताने की कोश‌िश करें। सप्ताहांत में आप दोनों एक अच्छा समय साथ बिता सकते हैं।
विज्ञापन

सिंह राशि: सप्ताह का पहला भाग प्रेम के ल‌िए अनुकूल है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का पहला भाग अनुकूल कहा जा सकता है इसलिए इस समय को आप ज्यादा से ज्यादा अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करें। इस अनुकूल समय में आप प्रेमी पर किसी तरह का कोई दबाव बनाने का प्रयास ना करें और ना ही अपनी पसंद को उस पर थोपने का सोचें अन्यथा ये अनुकूल समय कब प्रतिकूल हो जाए आपको पता ही नहीं चलेगा। इस समय आप डेट पर जा सकते हैं और रोमांस का मजा ले सकते हैं। सप्ताह के दूसरे व अंतिम भाग आपस में मतभेद और व‌िवाद हो सकता है, संयम से काम लें।
विज्ञापन

कन्या राशि: शादी शुदा दोस्तों की खुशी ललचाएगी

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपके ल‌िए यह सप्ताह का का पहला भाग उलझन भरा रह सकता है। ज‌िनकी शादी की बात चल रही है वह अपनी शादी को लेकर अन‌िर्णय की स्‍थ‌ित‌ि में रह सकते हैं। ज‌िनके प्रेम संबंध चल रहे हैं वह अपने प्रेमी को जीवनसाथी के तौर पर पर‌िवार के सामने लाने की कोश‌िश करेंगे। सप्ताहांत में आपका द‌िल बेचैन हो सकता है और आप अपने शादी शुदा दोस्तों की खुशी को देखकर भव‌िष्य के सपने संजोने की कोश‌िश करेंगे।

तुला राशि: प्यार के मामले में सप्ताह सुखद रहेगा

8 of 13
तुला राश‌ि
यदि आप डेट पर जाते हैं तब इस बार कुछ हटकर और नया करने का विचार करें जिससे आपकी लव लाईफ में कुछ रंग प्यार के और जुड़ सकें। इसके लिए आपको एक नजर अभी तक की लव लाईफ पर डालनी चाहिए और देखना चाहिए कि आपने अभी तक क्या खोया और क्या पाया है? क्या-क्या गलतियां कर चुके हैं? और क्या चीज हैं जो आप करना चाहते हैं? इस सप्ताह आपके मित्र जोड़े प्रेम संबंधों पर आपका मशवरा ले सकते हैं। आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल ही कहा जाएगा और सप्ताहांत में तो आपकी लव लाईफ एक नया मोड़ ले सकती है जो आपके पक्ष में ही होगा। आपको केवल शांत व संयमी बने रहना होगा।

वृश्चिक राशि: र‌िश्ते में कसैलापन आ सकता है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
जो संबंध अभी तक आप दोनों को प्यार के सागर में गोते लगवा रहे थे उनमें कुछ कसैलापन सप्ताह के आरंभ में देखा जा सकता है। ऎसा लगता है जैसे अपने प्रेमी के लिए आपके मन में कुछ भावनाएं बची ही नहीं है। आपके मन में नकरात्मक विचारों का वास रह सकता है जिससे किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। यदि भविष्य में आपका कोई अफेयर टूटा है तब उसे याद करने से भी आपका मन विचलित हो सकता है जिसका असर आपके वर्तमान संबंधों पर भी पड़ सकता है। 
पिछली बातों को भुलाकर आप एक नया अध्याय आरंभ करें। जो गुजर गया उसे याद कर केवल मन को अशांत किया जा सकता है उसे बदला नहीं जा सकता है। जब संबंध टूट जाते हैं उनके टूटने का इलजाम किसी एक पर नहीं लगाया जा सकता इसलिए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप ना करें इससे आपके वर्तमान संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

धनु राशि : सोच समझकर बोलें नहीं तो संबंध में खटास आ सकती है

10 of 13
ध्‍ानु राश‌ि
आपकी खासियत है कि आप किसी भी बात को जांच परख कर ही आगे बढ़ते हैं चाहे वह घरेलू है, व्यवसायिक है अथवा निजी संबंधों की बात ही क्यों ना हो! लेकिन निजी संबंधों में यह बात आपकी अपनी होनी चाहिए। अपनी निजी बातों में झांकने की बजाय आप प्रेमी की निजी लाईफ में ना झांके। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेमी के संबंध में जितनी जानकारी आपको मिलनी चाहिए वह सब मिल चुकी। प्रेम संबंधों में भी दोनों के मध्य एक फासला होना ही चाहिए। सप्ताह का आरंभिक व दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए इस समय आप जितना बोले उसे पहले तौल लें अन्यथा संबंधों में खटास देखी जा सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग आपके पक्ष में होगा जिसमें आप प्रेमी के साथ एक खुशनुमा माहौल में देखे जा सकते हैं। इस समय आप अपने संबंधों को दूर तक ले जाने की बात कर सकते हैं।

मकर राशि: सप्ताह के आरंभ में आपसी मतभेद संभव है

11 of 13
मकर राश‌ि
आपके लिए यह पूरा सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि सप्ताह का आरंभ ही आपके मतभेदों से हो सकता है। इन मतभेदों के कारण ही आपका पूरा समय नष्ट हो सकता है। यदि आप एक अच्छा, रोमांचक तथा रोमांस भरा समय साथ बिताना चाहते हैं तब छोटी बातों को तूल ना दें। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए किसी एक तो झुकना पड़ता ही है अन्यथा संबंध ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं। यदि आपके संबंध इस समय अपने चरम पर हैं तब आपको इन्हे सुरक्षित रखना चाहिए। लंबे समय तक चले संबंधों को लापरवाही के कारण नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। अपने संबंधों को बचाए रखने के लिए आपको घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए और प्रेमी को इस ट्रिप पर जाने की खबर अचानक से देकर उसे अचंभित भी किया जा सकता है जिससे उसका रोमांच और बढ़ सकता है।

कुंभ राशि: सप्ताहांत में आप संबंधों में विविधता लाने का प्रयास करेगें

12 of 13
कुंभ्‍ा राश‌ि
यदि आपको लगता है कि आपके प्रेम संबंधों में वो बात नहीं है जो कभी संबंधों के आरंभ में हुआ करती थी तब आपको अवश्य ही किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिए कि कैसे प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है। कई बार प्रतिकूल परिस्थिति होने पर मस्तिष्क के विचार थम जाते हैं जिससे सही दिशा नजर नहीं आती है। इस सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए कुछ ऎसी ही स्थिति उत्पन्न कर सकता है। मनोनुकूल परिस्थितियां बनाने के बहुत से रास्ते हैं जिन पर चला जा सकता है। सप्ताह के आरंभिक और अंतिम सप्ताह को आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है इसलिए आप इस समय जितना अधिक से अधिक रचनात्मकता लाएंगे उतना अधिक आपके संबंधों में प्रगाढ़ता भी देखी जा सकती है। सप्ताहांत में आप संबंधों में विविधता लाने का प्रयास करेगें जिससे प्रेम रूपी आपकी बगिया में फिर से बहार देखी जा सकती है।
http://astroprabha.in
विज्ञापन

मीन राशि: प्यार आगे बढ़ाने के ल‌िए प्रेमी से कहें द‌िल की बात

13 of 13
मीन राश‌ि
आप पहले यह तय करें कि अपने प्रेम संबंध से आप क्या अपेक्षा रखते है! आप टाईम पास कर रहे हैं अथवा आपको सच्चा प्रेम हो गया है। ख्यालों की दुनिया में ख्याली पुलाव बनाने की बजाय प्रेमी के साथ हकीकत में रहने का प्रयास क्यूं आप नहीं कर पा रहे हैं। मन की बात प्रेमी के सामने व्यक्त नहीं करेगें तब कैसे आपका प्रेम आगे बढ़ सकता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें