फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते इन राशि वालों के प्रेमी जीवन में शुरू होगा मुश्किलों का दौर

Fri, 16 Jun 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
ये सप्ताह 7 राशि वालों के प्रेमी जीवन के लिए मुश्किलों से भरा होगा। गलतफहमियां, दूरियां आदि कर कारणों से रिश्ते टूटने के कगार तक भी पहुच सकते है। बेहतर होगा समय रहते संभल जाएं। जानिए इस सप्ताह आपके प्रेमी जीवन में क्या होगा, रिश्ते होंगे मजबूत या साथी से होना होगा दूर। जानें अपना साप्ताहिक प्रेमी राशिफल
विज्ञापन

मेष राश‌ि:‌ रिश्ते में होगा थोड़ा तनाव

2 of 13
मेष राश‌ि
सप्ताह का पहला भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। इस समय आपके संबंध बनते बिगड़ते रह सकते हैं। किसी बात को लेकर उनमें तनाव बना रह सकता है। इसलिए आपको ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने संबंधों की चर्चा किसी से ना करें। आपका मन थोड़ा क्षुब्ध रह सकता है और प्रेम के प्रति विरक्ति पैदा हो सकती है। सप्ताह का मध्य भाग आपके मनोनुकूल बना रह सकता है लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में आपका मूड फिर एक बार कुछ बदल सकता है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः प्यार में धोखा मिलने की संभावना

3 of 13
वृष राश‌ि
सप्ताह का आरंभ तो प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय आप एक- दूसरे से सुख दु:ख बांट सकते हैं, लेकिन दूसरे भाग से आपकी परेशानियों का दौर शुरु हो सकता है। यह भाग प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपसी मतभेद बढ़ सकता हैं। अगर किसी से इजहार करने की सोच रहे हैं तो संभव है कि आपको न सुनने को मिले। सप्ताह के दूसरे भाग में प्रेम संबंधों में दिखावा हो सकता है अथवा प्रेमी से धोखा मिल सकता है इसलिए पहले अपने प्रेमी के बारे में जानकारी हासिल करें फिर आगे बढ़े।

म‌िथुन राश‌िः गलतफहमियां होगी दूूर

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप दोनो के मध्य जो भी गलतफहमियां पैदा हुई होगी वह सभी इस समय दूर हो सकती हैं। आप दोनो फिर से परस्पर एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं, लेकिन इस समय एक बात का ख्याल यह रखें कि आपका कोई मित्र आपको कितना भी भड़काने का प्रयास क्यूं ना करें आपको अपनी बुद्धिमत्ता से सोचना चाहिए। इस बार वैसे तो यही करेंगे, लेकिन फिर भी फिजूल की बातों पर ध्यान ना दें। सप्ताह के अंतिम भाग में आप प्रेमी से कम ही मिल पाएंगे क्योंकि आप घर के कामों में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशिः रिश्ता टूूटने के कगार तक पहुंच सकता है

5 of 13
कर्क राशि
जिन लोगो के प्रेम संबंधों में पहले से ही तकरार चली आ रही है वह टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं, क्योंकि सप्ताह का आरंभ लडाई-झगडो से हो सकता है। इस समय आपको समझ नही आएगा कि क्या किया जाए। आप खुल के खुद कभी कुछ कहते नहीं है तो ऐसा ही होगा। संबधों को बचाना चाहते हैं तो आपको अपने मन की बात मन ही में ना रखकर बोल देनी चाहिए। इस समय आपके प्रेमी की सेहत भी बिगड़ने की संभावना बन रही है, इस कारण भी आप काफी परेशान रह सकते हैं और भाग-दौड़ भी आपकी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सिंह राशिः प्रेम संबंधों में आएगी दूरियां

6 of 13
सप्ताह के आरंभ में आपको पारीवारिक कामों के सिलसिले में घर से बाहर रहना पड सकता है जिससे प्रेम संबधों में भी कुछ दूरियां आ सकती है। सप्ताह के दूसरे भाग में भी आपकी भाग-दौड़ ज्यादा ही बनी रह सकती है जिससे प्रेमी से अब बातचीत भी कम हो सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में हारकर प्रेमी आपसे नाराज हो ही जाएगा, क्योंकि कई दिन की भाग-दौड़ से आप अब कुछ आराम की सोच सकते है जिससे प्रेमी से बातचीत भी ना के बराबर ही होगी। इससे प्रेमी का मूड थोडा उखड़ा रह सकता है।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः भावनाओं में ना लें कोई फैसला

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए परेशनियों से भरा रह सकता है। इन परेशानियों के आगे आप घुटने टेक देगें, तब आपको यह ज्यादा मुंह बाए नजर आएंगी, बेहतर है कि प्रेमी के साथ मिलकर परस्पर समझदारी के साथ कोई समाधान ढूंढने का प्रयास करें। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। भावुकता में बहकर अक्स‍र आदमी गलत निर्णय ले लेते हैं जिससे कि उन्हें बाद में पछ्तावा भी हो जाता है। इस सप्ताह आय के साथ खर्चे भी बने रहेगें।

तुला राश‌िः प्रेमी के साथ घूमने फिरने की योजना न बनाएं

8 of 13
तुला राश‌ि
सप्ताह का पहला भाग खर्चों से भरा रह सकता है,इसलिए आप प्रेमी के साथ घूमने-फ़िरने अथवा शाॅपिंग आदि पर जाने का प्रोग्राम ना बनाएं। यदि गलती से आपकी जेब हलकी हो गई तब पूरे माह आपका आर्थिक स्तर डांवाडोल रह सकता है। आपको अपने फ़ोन काल्स को भी नियंत्रण में रखना होगा अन्यथा उससे भी आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। हाथ तंग होने से आपका प्रेमी के साथ झगडा भी हो सकता है। 

वृश्‍च‌िक राश‌ि: शुभ रहेगा सप्ताह

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह का पहला भाग प्रेम संबधों के नजरिए से बढिया कहा जा सकता है। प्रेम का कोई भी अवसर मिलता है तब आप उसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेंगें। जो भी अवसर मिलेगा उसका पूरा लाभ उठाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको पूर्व में की गई गलतियों का एहसास होगा लेकिन अब पछताय होत क्या हब चिड़िया चुग गई खेत।आपको समय रहते ही संभलना होगा नहीं तो मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राश‌िः प्रेम संबंधों को मधुर बनाने की कोशिश करें

10 of 13
धनु राश‌ि
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहे जा सकते हैं। इस समय में आप प्रेमी के साथ प्रेम संबधों को मधुर बनाने का स्वयं प्रयास करेंगे। किसी तरह की जिद भी आप नहीं करेगें, क्योंकि अपनी गलती मानने से आप संबंधो को और भी मजबूत कर सकते हैं। घर में विवाह की बात आपको अपने प्रेमी से मिला सकती है। यदि आपके विवाहेतर संबंध चल रहे हैं तब आपको चाहिए कि आप किसी भी प्रकार के तनाव को घर में न लाएं।

मकर राश‌िः तनाव होंगे दूर

11 of 13
मकर राश‌ि
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रह सकता है। आप अपने प्यार को पाने के लिए काफी बेचैन रह सकते हैं और भावनाओं में बह भी सकते हैं। साथी के साथ रिलेशन बनते-बिगड़ते रहेगें, लेकिन परेशान न हों। आपको अच्छे सुकून भरे पल मिलेंगे जो आपके सारे तनाव को दूर कर देगें। सप्ताह के आरंभ में आपके संबंधों पर कुछ छींटे पडने की संभावना बनती है उनसे आपको अपना बचाव करना होगा। आपको अपने प्रेमी का साथ मिलेगा और आप उसके साथ सकुन से भरे कुछ पलों को बिताएंगे।

कुंभ राश‌ि: प्यार में न करें जल्दबाजी

12 of 13
कुंभ राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। बिना किसी खास वजह के प्रेमी की नाराजगी जहिर हो सकती है। ऎसा भी हो सकता है कि आप किसी अनजान व्यक्ति के नजदीक जाएं, लेकिन जैसा आप सोच रहे होगें वैसा ना होकर कुछ उलटा ही घट जाए। प्रेम का यह रिश्ता आपको दूरी का दर्द भी दे सकता है इसलिए प्यार में जल्दबाजी़ करना अच्छा नहीं है। आपका काम भी आपको अपने प्यार से दूर रख सकता है, इस कारण आप अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाएंगे और यह दूरी गलतफहमियों को भी उत्पन्न कर सकती है।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आंख बंद करके न करें किसी पर विश्वास

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके बहुत से मित्र सोशल साईट्स पर बने है तब आप आंखें मूंदकर उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। किसी से मिलने का वादा करके आप मिलना जाना चाहते हैं तब ऐसी जगह का चुनाव करे जहां चहल-पहल अधिक हो। किसी सुनसान अथवा वीरान जगह पर ना जाएं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अधिक परेशानियों वाला रह सकता है क्योंकि इस समय बिना बात आप पर आरोप लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें