प्रेमी जीवन के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। कुुछ राशि वालों को इस सप्ताह अपने प्रेमी से भावनात्मक रूप से साथ मिलेगा, जो उनको परिस्थितियों से लड़ने के लिए अधिक मजबूत करेगा। जानिए आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
विज्ञापन
मेष राशिः संबंधों को लेकर हो सकता है विवाद
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फिर से विचार कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही है, लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। आपका किसी वरिष्ठ व्यक्ति से इन संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए कुछ समय और संबंधों को ऐसे ही चलने दें। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है और दूसरे भाग में आपको कोई परेशानी बनी रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः प्रेमी को अनदेखा न करें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का आरंभ आपका घूमने फ़िरने से हो सकता है। आप मित्रों के साथ मनोरंजक स्थानों पर जा सकते हैं। यदि आप प्रेमी को साथ ले जाते हैं तब आपको उसका भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं। सप्ताह का तीसरा भाग आपके मिलन का भी कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी से अपने मन की सभी बाते दिल खोल के करना चाहेगें। अंतिम भाग सप्ताह का आपको कुछ अपसेट कर सकता है।
मिथुन राशिः खुद में सुधार कर प्रेमी जीवन को सफल बना सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आप अपने प्रेमी जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बदलाव अपने भीतर करना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि कुछ बाते जो आपके प्रेमी को आप में पसंद नहीं है उनमें सुधार कर आप प्रेमी जीवन को भी सफल बना सकते हैं। आप अपने प्रयासों में काफ़ी हद तक सफल भी रह सकते हैं, लेकिन मध्य भाग में फ़िर कोई बात आपके प्रेम संबंधों में कांटा बनकर उभर सकती है जिससे आपका दिल आहत हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके प्रेम संबधों के लिए मिले जुले फल प्रदान करने वाला होगा। आपको सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ अनुकूल अनुभूति हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेमी की बातों को भी महत्व दें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपको सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियों को झेलना पड सकता है। इन परेशानियों का कारण आप स्वयं भी हो सकते हैं। आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और इसी भावुकता में आपको फिर कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिये से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी भी है। इसीलिये आप फ़िर परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिये ना कि एक ही बात को पकडकर आप कोई जिद पाल कर रखें। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग आपके लिए परेशानी वाला रहेगा इसलिए आप पहले ही इन परेशानियों का हल करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
सिंह राशिः प्रेमी से सलाह लेकर ही लें प्रेमी जीवन से संबंधित फैसला
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल बना रहेगा और आप प्रेमी के साथ काफी मस्ती भी कर सकते हैं। दूसरे भाग में आपको कुछ निजी परेशानियों का अनुभव हो सकता है जिससे प्रेमी की ओर कम ध्यान दे पाएंगे। अंतिम भाग में एक बार फिर से आप दोनों प्रेमी जीवन का आनंद लेगें। प्रेमी जीवन से संबंधित आप कोई भी फ़ैसला लेने से पूर्व एक बार अपने प्रेमी की सलाह भी अवश्य लें। इससे आपको प्रेमी को भी एहसास रहेगा कि आप उसे भी महत्व दे रहे हैं अन्यथा आपके संबंधों पर इसका बुरा प्रभाव पड सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः सही समय पर व्यक्त करें अपनी भावनाएं
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आपके भीतर जो भावनाएं हैं उन्हें कुछ समय तक दिल में ही रहने दें, क्योंकि उन्हें प्रकट करने का अभी सही समय नहीं आया है। आप प्रेमी से जो अपेक्षाएं मन ही मन रखे हुए हैं उन पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करें। यह अपेक्षाएं आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी साबित हो सकती हैं। आपकी अपेक्षाओं की यदि उपेक्षा हो गई तब आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है। इसलिए उतना ही सोचे, जितना कि व्यवहरिक रुप से होना संभव होता है। अनुचित मांगों को प्रेमी भी पूरा नहीं कर पाएगा। सप्ताह का पहला व दूसरा बहग तो अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग में आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड सकता है।
तुला राशिः दूसरों की बातों में न आएं
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दूसरों की बातों में फ़ंसकर प्रेमी से अनबन कर सकते हैं। आपका प्रेमी आपको समझाने का प्रयास भी करेगा, लेकिन आप टस से मस नहीं होगे। आपको किसी की बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने से पहले एक बार अभी तक के अपने प्रेमी जीवन पर नजर अवश्य ही डालनी चाहिये। आप प्रेमी के साथ किसी तरह की नाइंसाफी ना करें। सप्ताह का आरंभिक भाग आपका लडाई झगडो तथा रुठने मनाने में बीत सकता है। मध्य भाग में कुछ बदलाव आने की उम्मीद बनती है लेकिन अंतिम भाग में फ़िर से मनमुटाव हो सकता है। आपकी सोच भी इस समय नकारात्मक हो सकती है और उसी का प्रतिकूल प्रभाव आपके संबधों पर पड सकता है।
वृश्चिक राशिः प्रेमी से मिलेगा भावनात्मक साथ
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
प्रेम संबंधों को लेकर आप कुछ अधीर दिखाई देते हैं। आप पिछ्ली बातों को भुला नहीं पाएंगे, इसीलिए आपकी झल्लाहट अपने प्रेमी पर निकल सकती है। आपका प्रेमी आपकी मनोदशा समझ सकता है और नाराज होने की बजाय आपको भावनात्मक रुप से सहारा देगा। आपको अपने रुखे व्यवहार से बाद में पछ्तावा भी हो सकता है। यदि वाकई में आपको पश्चाताप है तब आप इसके लिए प्रेमी से क्षमा मांग सकते हैं और उपहार स्वरुप कोई भेंट दे सकते हैं। सप्ताह का पहला भाग अनुकूल लेकिन दूसरा भाग प्रतिकूल रह सकता है। तीसरे भाग में मिलन होने की संभावना बनती है लेकिन अंतिम भाग में फिर से कुछ मानसिक परेशानी आपको घेरे रह सकती है।
धनु राशिः अधिक करीब आएंगे दोनाें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। प्रेमी से आपकी बातचीत काफी अच्छे मूड में होती रहेगी। इससे आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक करीब पा सकते हैं और आने वाले समय के लिए कुछ वादे भी एक-दूसरे से कर सकते हैं। सारी बातें तो सही हैं लेकिन आप अपने हठ को कंट्रोल करने का प्रयास करें। सप्ताह का अंतिम भाग कुछ परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है अथवा आपको कुछ जरुरी काम से बाहर जाना पड सकता है जबकि आपका मन जाने का नहीं होगा।
मकर राशिः सप्ताह के बीच में हो सकता है मन मुटाव
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
धीमी गति से चलते प्रेम संबधों से आपको बोरियत महसूस हो सकती है। आप इनमें कुछ नयापन चाह सकते हैं, लेकिन नयापन लाना आपके अपने हाथों में है। आप जैसे अपने संबंधों को चलाना चाहेगें वह वैसे ही चलेगें। आप अपनी ओर से भी कुछ प्रयास करें। कुछ नए आइडिया सोचें कि कैसे संबंधों में रस भरा जा सकता है। उनमें मिठास बढाने का प्रयास करें। वैसे सप्ताह का पहला भाग आपके मिलन का भी हो सकता है यदि आप थोडे से प्रयास करें और मन के घोडे दौडाएं। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के मध्य मनमुटाव का भी हो सकता है लेकिन अंतिम भाग में फिर से आपकी सु्लह हो जाएगी।
कुंभ राशिः स्वतंत्र रूप से फैसला लेने की जरूरत
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आप खुद को काफ़ी परेशान पा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपका मन बिना कारण विचलित रह सकता है। आप परेशान हो सकते हैं कि जितना आप कर सकते हैं उतना अपने प्रेम संबंधों को आगे बढा नहीं पा रहे हैं। आप कभी- कभी जो दुविधा में पड जाते हैं उससे आपको बाहर निकलना होगा क्योंकि जब तक आप उससे बाहर निकलकर स्वतत्र रुप से कोई फ़ैसला नहीं लेंगे, तब तक आपका कुछ नहीं हो पाएगा। प्रेमी जीवन के प्रति भी आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं उन्हें आप समझने का प्रयास करें और किसी अन्य की बातों में आप आने का प्रयास ना करें। अपनी बातों को गहराई से सोचने का प्रयास भी करें।
आपके प्रेम संबंधों को लेकर मित्रों के मध्य कुछ चर्चा चल सकती है। कुछ लोग आपके संबंधों का मजाक उडाने का प्रयास कर सकते है। जब यह बातें आपके कानों तक पहुंचेगी तब आपको कफी धक्का लग सकता है और आप अत्यधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी भी परेशान होगा क्योंकि यह आप दोनों से जुडा मामला है। इसीलिए दोनों का परेशान होना स्वाभाविक सी बात है। आप दोनों को अपने संबंधों को लेकर किसी को सफाई देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसलिए आप चुप रहकर परिस्थितियो को अनदेखा करें।