इस हफ्ते की शुरुआत लोहड़ी और मकर संक्रांति के साथ हो रही है। शरीर में उष्मा भरने वाला यह त्योहार आपके रिश्तों को किस दिशा में ले जाने वाला है जानने के लिए पढ़ें हफ्ते का प्रेम संबंधी राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशि: नए रिश्ते की शुरुआत के लिए साप्ताह का यह समय है अच्छा
2 of 13
मेष राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला कहा जाएगा। आपके मन के भाव बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे बने रह सकते हैं। अचानक मूड में बदलाव देखा जा सकता है जिससे लव लाइफ में स्थिरता का अभाव रहेगा और आपके बदलते मूड को आपका प्रेमी भी समझ नहीं पाएगा। प्रेमी को मनाना चाहते हैं तो सप्ताह का आरंभिक भाग ही आपके लिए उचित कहा जा सकता है। यदि नया प्रेम संबंध आरंभ करना चाह रहे हैं तब उसके लिए सप्ताह का आरंभिक व अंतिम भाग ही अनुकूल कहे जाएंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: आप प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं
3 of 13
वृष
सप्ताह के आरंभिक भाग में आप प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी थियेटर अथवा एक्जीबिशन में भी आप जा सकते हैं। सप्ताह के अंतिम भाग को छोड़ पूरा समय आपके लिए उपयोगी कहा जा सकता है। प्रेमी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और आपको इस बात से गर्व महसूस होगा। प्रेमी जीवन के बहुत से पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है।
मिथुन राशि: प्यार के मामले में सप्ताह अनुकूल रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आपके प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा इसलिए आप इस समय को अपनी इच्छानुसार व्यतीत कर सकते हैं। ज्यादा समय प्रेमी के साथ बिताने को लेकर परिवार वाले आपसे नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। यदि प्रेमी से मुलाकात नहीं होती है तब आप चैटिंग अथवा मोबाईल के माध्यम से चौबीसों घंटे बातचीत में लगे रह सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए रोमांटिक रहेगा
5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं लेकिन जो बीत गया वो चला गया पर जो समय अभी है उसके बारे में सोचना सही होगा। एक ही बात को जकड़कर बैठने से समय हाथ नहीं आएगा। इसलिए मन को एक झटका दें और जो वर्तमान है उसका आनंद लें। सप्ताह के बाद का भाग आपके लिए अच्छा ही कहा जाएगा और आपके प्रेमी द्वारा मूड फ्रेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: संबंधों में कड़वाहट आ सकती है
6 of 13
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभिक व मध्य भाग आपके लिए परेशानी वाला सिद्ध हो सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपके फिजूलखर्चे हो सकते हैं जिसका भुगतान आपको बाद में करना पड़ सकता है और इसी कारण आपका पारा बाद में बढ़ सकता है। बेकार की उलझनों से बचकर रहना चाहिए अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है और अपना आपा ना खोए। सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ सुधार कहा जा सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशि: प्रेमी नाराज हो सकता है
7 of 13
कन्या राशि
इस सप्ताह को आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। आरंभ समय में आपका मन अपने पुराने मित्रों से मिलने का हो सकता है अथवा आप कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने का सोच सकते हैं इसलिए शायद प्रेमी को आप ज्यादा समय ना दें पाएं। इस बात को लेकर प्रेमी की नाराजगी देखी जा सकती है और मनमुटाव बढ़ सकता है।
तुला राशि: रिश्ते में प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं
8 of 13
तुला राशि
अपने आफिस के किसी काम को लेकर आप व्यस्त रह सकते हैं लेकिन दूसरे भाग मे आप प्रेमी से मिलने का समय निकाल ही लेगें। इस समय को आप अत्यधिक रोमांस भरी शाम में बदल सकते हैं और एक-दूसरे के सान्निध्य की गर्माहट को महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम भाग को बहुत अच्छा कहने में संदेह होगा।
वृश्चिक राशि: अपने व्यवहार में लचीलापन रखना होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप एक कैंडिल लाईट डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। एक बात ख्याल यह रखें कि जो बात अथवा चीज आपको पसद ना हो उसके लिए बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया व्यक्त ना करें अन्यथा आपका डिनर चौपट हो सकता है। आपको अपने व्यवहार में लचीलापन रखना होगा।
धनु राशि: प्रेम संबंधों को लेकर काफी उत्साह व जोश में रहेंगे
10 of 13
धनु राशि
सप्ताह के आरंभ को छोड़ दें तो बाकी का समय आपके लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। इस सप्ताह आपके भीतर की ऊर्जा में वृद्धि देखी जा सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर काफी उत्साह व जोश आपके भीतर नजर आएगा। यदि आप नए संबंधों की चाहत रखते हैं तब सप्ताह का पहला भाग छोड़ दें और बाकी भाग में नए संबंध स्थापित करने का प्रयास करें।
मकर राशि: विवाह का विचार मन में आ सकता है
11 of 13
मकर राशि
यदि पिछले कुछ समय से प्रेमी से मिलन नहीं हुआ है तब आपके लिए सप्ताह का एकदम आरंभिक भाग अनुकूल कहा जा सकता है। लेकिन दूसरे भाग में आपको फालतू की बातों से बचना होगा और अपने संबंधों को लेकर ज्यादा चर्चाओं से बचना होगा। सप्ताह के अंतिम भाग में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल कही जा सकती हैं। इस समय प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने का विचार भी मन में कौaध सकता है।
कुंभ राशि: रिश्तों को बेहतर बनाने पर ध्यान देना होगा
12 of 13
कुंभ राशि
आपके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा कहने में संदेह होगा। यदि आप सप्ताह को अनुकूल बनाना चाहते हैं तब आपको अपने कुछ विचारों पर पुनर्विचार करना होगा। आपको ख्याली दुनिया से बाहर निकलकर जमीन पर पाँव रखने होगें। प्रेम संबंधों को सपनों की दुनिया से बाहर निकालकर आप उन्हें मंजिल तक पहुंचाने का विचार भी करें। यदि देर होगी तो पछतावा आपको ही होगा।
यदि आप अभी तक अकेले हैं और प्रेमी की तलाश जारी है तब इस सप्ताह आपकी तलाश पूरी हो सकती है। यदि प्रेमी से आपकी बातचीत बहुत समय से बंद हैं तब इस सप्ताह बातचीत आरंभ हो सकती है। अर्से बाद बात होने से आपका रोम-रोम पुलकित हो जाएगा और एक बार फिर से आप अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस करेगें।