इस हफ्ते सूर्य कुंभ राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे साथ ही होलाष्टक भी शुरु हो जाएगा। होलाष्टक अशुभ समय माना जाता है क्योंकि इस समय भगवान शिव ने मन में प्रेम और काम उत्पन्न करने वाले कामदेव को भष्म कर दिया था। इसलिए यह समय प्रेम और उत्साह में कमी करने वाला माना जाता है ऐसे में यह हफ्ता आपके प्रेम संबंध और रिश्तों पर क्या असर डालेगा।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
मेष राशि: सप्ताह के आरंभ में आप अपने घरेलू मसलों में फ़ंसे रह सकते हैं और प्रेमी के लिए आपके पास समय कम ही होने की संभावना बन रही है लेकिन जैसे ही सप्ताह का मध्य भाग आरंभ होगा वैसे ही आप दोनों पिकनिक पर जा सकते हैं और पूरी मस्ती के साथ समय व्यतीत होगा। आपके साथ में आपके कुछ मित्र जोडे़ भी जा सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग भी आपके पक्ष में ही रहेगा और आप दोनों का मिलन होता रहेगा। इस सप्ताह आप एक दूसरे के करीब आने के कई मौके प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
वृष राशि: प्रेम संबंधों को लेकर आप जो प्लान कर रहे हैं उस पर इतना सोच विचार क्यूं? आप दोनों जितना ज्यादा सोचेगें उतना ही आपकी बुद्धि भ्रमित होगी। प्लानिंग तो ठीक है लेकिन उसके पीछे सिर खपाते रहना उचित नहीं है। प्रेमी के साथ शापिंग पर जा सकते हैं और ढेर सारी वस्तुओं खरीदारी कर सकते हैं। मध्य भाग से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रेमी जीवन को लेकर आपके मित्र या नजदीकी रिश्तेदार आप पर अंगुली उठाने का प्रयास भी कर सकते हैं। समय की नजाकत को समझते हुए आप अधिक प्रतिक्रिया ना दिखाएं।
4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि: सप्ताह का आरंभ आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों अपनी सेक्सुअल लाईफ से अब बोरियत महसूस कर सकते हैं और एक-दूसरे से बचने का प्रयास भी कर सकते हैं। मध्य भाग भी ऐसा ही रह सकता है और अंतिम भाग में आप दोनों अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं या इसका दिखावा कर सकते हैं। आप लिव इन रिलेशनशिप में रह रहें हैं तब कुछ मुद्दों पर गहराई से बात करने की जरुरत इस सप्ताह में पड़ सकती है। यह वह मुद्दे हो सकते हैं जिन्हें आप बहुत दिन से जानते हुए भी अनदेखा कर रहे होगें। किसी दिन दोनों अपने लिए समय निकाले और रिलेशनशिप पर चर्चा करें कि यह किस अंतहीन दिशा में बढ रही है। जल्दी से जल्दी आप दोनों को दिशा निर्धारण करना होगा अन्यथा बहुत देर होने से कई तरह की बाते उठ सकती है जिसका आपके प्रेमी जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ सकता है और आपके रिश्ते में दरार भी आ सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि: आप किसी पार्टी अथवा समारोह में किसी की ओर आकर्षण का अनुभव कर सकते हैं। इस आकर्षण को आप दिल की गहराईयों से महसूस कर सकते हैं लेकिन शब्दों में बयां करना मुश्किल होगा। किसी जान-पहचान वाले के माध्यम से आपकी बातचीत हो सकती है और बाद में आप सोशल साईट पर भी एक-दूसरे से जुड सकते हैं। जुडने से पहले आप यह तय करें कि क्या सामने वाला वाकई आपके लिए ठीक भी है या नहीं? आप किसी गलत व्यक्ति को अपना हमराज तो नहीं बनाने जा रहे हैं? मित्रों से अथवा जानने वालों से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करें क्योंकि प्रेम जितना सरल दिखता है उतना होता नहीं है।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि: प्रेम संबंधों में व्यक्ति तभी सफल हो पाता है जब दोनों ही एक-दूसरे की बात को अहमियत दें और उस पर ध्यान दें कि सामने वाले के कहने का अर्थ क्या है। हर बात में टोकाटोकी करना और अपनी ही हुकुमत चलाने से प्रेमी जीवन में से खुश्बू खतम हो जाती है। आप चाहते हैं कि प्रेम संबंधों का लुत्फ़ पूरी तरह से उठाया जाए तब आप अपने प्रेमी की बात को भी महत्व दें। उसके दुख दर्द को भी समझें। यह सब प्रेमी जीवन में चलता रहता है लेकिन बात यदि ज्यादा आगे बढ जाए तब स्थिति गंभीर हो जाती है। आप ऐसी गंभीर स्थिति को आने का मौका ही ना दें और मस्ती भरे माहौल का निर्माण करें।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि: प्रेम संबंधों को लेकर आप अत्यधिक उत्साहित नजर आते हैं। आप प्रेमी के बारे में सोच-सोचकर सदा उसके ख्यालों में ही डूबा रहना चाहेगें और प्रेमी की बाते जितना आप याद करेगें उतना ही उससे मिलने को भी तड़पेंगे। आप सदा ही उसे अपने करीब पाने की चाह रखते हैं और इस सप्ताह यह चाह कुछ ज्यादा ही आपके भीतर भर सकती है। इस पूरे सप्ताह प्रेमी से मुलाकाते होती रह सकती है और आप उसकी गरमाहट को अपने भीतर में ही समा कर रखना चाहेगें।
8 of 13
तुला राशि
तुला राशि: आप अकेले जो प्लान करते हैं वह ठीक नहीं हैं। आप जिसे चाहते हैं उसकी अपनी भी स्वतत्र जिन्दगी है जिसमें आपकी अत्यधिक दखलंदाजी उचित नहीं है। प्रेम संबंध स्थापित करना भी चाह रहे हैं और प्रेमी पर पूरा भरोसा भी स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। आपने जो सोचा-समझा है जरुरी नहीं कि हरेक व्यक्ति इसी तरह की सोच रखें। सभी के अपने विचार और अक्ल होती है। सभी का नजरिया किसी एक बात को लेकर भिन्न होता है। आप इसे समझने का प्रयास क्यूं नहीं कर रहे हैं। यदि आप शर्तों के साथ प्यार करना चाहते हैं तब इसे भूल जाना ही आपके लिए बेहतर होगा अन्यथा आए दिन कलह ही होते रहेगें।
9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि: प्रेम संबंधों में आपने अभी तक काफी कुछ समझ लिया है। बहुत से उतार चढाव भी आप अपने संबंधों में देख ही चुके हैं। पिछले दिनों का जो भी घटनाक्रम रहा होगा उसका आपके प्रेमी जीवन पर गहरा प्रभाव आप महसूस कर सकते हैं और आप दोनों के मध्य अब बहुत सी बाते स्पष्ट भी हो जाएंगी । आप दोनों एक-दूसरे की कमियों को भी जान चुके हैं और जानते भी हैं कि कौन सी नस दबाने से सामने वाले को दर्द अधिक होता है। जो नकारात्मक बाते हैं उनसे बाहर निकलने का प्रयास करें और सकारात्मक ऊर्जा को अपने जीवन में लेकर आएं। यदि एक-दूसरे से कुछ समय अलग रह सकते हैं तो अच्छा होगा ताकि आप दोनों एक-दूसरे की अहमियत भी समझ सकें।
10 of 13
धनु राशि
धनु राशि: इस सप्ताह आपके संबंधों में तनाव और संघर्ष की स्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा नजर आती हैं। आप दोनों को अपने मन की दबी बातों को दूसरे से कह देना चाहिए। मन में कोई बात दबाकर रखने से तनाव आप दोनों को ही होगा । आप अपने मन के बोझ को हल्का करने के लिए मैसेज के द्वारा भी अपनी बात कह सकते है। आप यह ना सोचें कि कैसे कहें और क्या कहें। एक बार कहना तो आरंभ करे फिर देखें कि प्रेमी भी मन की बात कहने में झिझकेगा नहीं। अगर आप मन की बात नहीं कह पाएंगे तब ज्यादा आहत होगें और हो सकता है कि अविश्वास भी दोनों के मध्य घर कर जाए।
11 of 13
मकर राशि
मकर राशि: प्रेम संबंधों में बहुत सी बाते बिना कहे भी समझ आती हैं। जरुरी नहीं कि सभी बातों को कह कर ही समझाया जाए। इस सप्ताह आप कहने की बजाय प्रेमी को सुनने में ज्यादा मजा ले सकते हैं लेकिन यह बात आप बखूबी समझ सकते हैं और किसी को शायद ही समझ आए। इसलिए आप केवल प्रेमी को सुनते रहना चाह सकते हैं। प्रेम संबंधों में दूसरे की बात को ज्यादा महत्व देने से वह भी आपके प्रति प्रेम भावना अधिक रखेगा। आपकी भावनाओं का आदर करेगा । यदि आप शिक्षा संस्थान में किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तब सप्ताह के आरंभ में कर सकते हैं।
12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि: आप प्रेमी को चाहते हैं और वह आपको चाहता है, ये बात तो आप दोनों को पता है लेकिन कभी आपने सोचा है कि चाहत के साथ साथ अन्य बाते भी प्रेमी जीवन को महकाने के लिए करनी पडती है। कुछ रचनात्मक बातों को शामिल करना पडता है और आप हैं कि आलस्य के मारे केवल एक ही ढर्रे पर चले जा रहे हैं। कुछ नयापन लाने की आवश्यकता है जिससे आपके प्रेमी जीवन में खुशियां भर जाएं। अब बातें बनाने की बजाय आप उन बातों को व्यवहार में भी लेकर आएं। आपके वादों और केवल वादों से आपका प्रेमी भी थक चुका है।
मीन राशि: इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी से सहायता लेने की आवश्यकता पड सकती है लेकिन आप उसे अपनी जरुरतों के बारे में बताकर परेशान नहीं करना चाहेगें लेकिन आपके प्रेमी को आपकी परेशानी से सब समझ आ सकता है और आपके बिना कहे ही वह आपकी मदद कर सकता है। दूसरों की मदद करते-करते आप भूल ही गए हैं कि आवश्यकता पडने पर आपको भी सहायता ले लेनी चाहिए। बिना कहे प्रेमी की मदद से आपका मन गदगद हो उठेगा और आपकी चाहत पहले से अधिक बढ जाएगी।