मेष-
यह सप्ताह आपके लिए शुभता और उन्नति लेकर आ रहा है। ज्यादातर रूके हुए कामों में गतिशीलता आएगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक तीरके से परिश्रम करें, लाभ होगा। डाक्टर, वैद्य, नर्स, कंपाउडर और दवा का व्यवसाय करने वालों का समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। माता-पिता और पत्नी से पूरा सहयोग मिलेगा। 12 नवंबर को नकारात्मक विचारों से बचें। मन में किसी बात को लेकर कुछ संशय की स्थिति रहेगी। व्यापारियों के कारोबार में सुधार होगा। सप्ताह के अंत में लेन-देन की समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में एक-दूसरे के बीच सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक-4
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
उपाय-विकलांगों की मदद करें। गणेश लक्ष्मी के साथ ही भगवान भैरव की विशेष पूजा करें।