धनु -
धनु राशि के जातकों को आलस्य छोड़कर हाथ आए अवसर को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। सप्ताह की शुरुआत किसी योजना को अमलीजामा पहनाने से होगी। घरेलू समस्याओं का संतोषजनक समाधान होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क होगा। चाहे अनचाहे इस सप्ताह लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा दिक्कत में आ सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम सबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी न पनपने दें। क्रोध करने से बचें। लव पार्टनर हो या जीवनसाथी उसकी भावनाओं की अनदेखी न करें। सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी न करें। सप्ताह के अंत में पुरानी बीमारी उभरने के कारण मन चिंतित रह सकता है। वाहन सावधानी के साथ चलाएं, अन्यथा चोट लगने की आशंका है।
शुभ अंक – 5
शुभ दिन – रविवार
शुभ रंग – नारंगी
सफलता का सूत्र – ‘आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करें। ’
उपाय – केसर का तिलक लगाएं एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।