फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 नवंबर) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 21 Nov 2021 08:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। ऐसे में किसी भी प्रकार के जोखिम कार्य से बचना चाहिए। पास के फायदे में दूर का नुकसान होने की पूरी आशंका है। अपने लक्ष्य पर फोकस करें और दूसरों के बहकावे से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले को यदि बाहर निबटा लें तो बेहतर रहेगा। घर-परिवार के किसी भी मसले को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। भावनाओं में बहकर किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा करना आपको मुश्किल लगे। प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। सप्ताह के अंत तक जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

उपाय : देवी दुर्गा की साधना करें। प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र का पाठ करें।

विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह संबंधों और सेहत के प्रति खूब सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर परिवार, बात से बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों अथवा घर का मेंटीनेंस आदि जेब से अधिक धन खर्च हो जाने पर धन का बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन और मन से जुड़ी समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी। इस सप्ताह करियर और कारोबार से जुड़े किसी मामले को लेकर यदि असमंजस की स्थिति महसूस करें तो बड़े फैसले लेने की बजाय कुछ समय के लिए टाल दें। लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने के कारण मन थोड़ा बेचैन रहेगा। सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरंदाज न करें अन्यथा कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।  

उपाय: प्रतिदिन पहली रोटी गाय को गुड़ के साथ खिलाएं। भगवान विष्णु की पूजा करें।
 
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अचानक से कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय बाद किसी प्रिय से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ के नए स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को काई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: गणपति की साधना करें और पूजा में दूर्वा और मोदक अवश्य चढ़ाएं।

4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। बार-बार अपने लक्ष्य को बदलने से बचें अन्यथा सफलता आपसे छिटक सकती है। यदि पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो धन संबंधी मामले को क्लीयर करके चलें अन्यथा विवाद के साथ नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। थोक व्यापारियों के मुकाबले फुटकर विक्रेताओं के लिए समय बेहतर है। सप्ताह के उत्तरार्ध में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। चीजों को संवाद से सुलझाने की कोशिश करें और मतभेद मनभेद में न बदलने दें। यदि किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो इस सप्ताह महिला मित्र की मदद से बात बन जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।  

उपाय: भगवान शिव की पूजा में प्रतिदिन बेलपत्र या शमी पत्र चढ़ाएं। महामृत्युंजय मंत्र का एक माला जप प्रतिदिन करें।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
इस सप्ताह आपाधापी के बावजूद काम देर से ही सही लेकिन पूरे होंगे। किसी वरिष्ठ या आत्मीय व्यक्ति की मदद से घर-परिवार से जुड़े किसी मसले का हल निकल जाने पर आप काफी राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों की मदद से टारगेट को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। करियर-कारोबार में धीमी ही सही लेकिन प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिजन आपके प्रेम संबंधों पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और गुरुवार के दिन गुड़ और चने की दाल किसी ब्राह्मण को दान करें।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। यदि आप नौकरी बदलाव की सोच रहे हैं तो एक बार अपने प्रियजनों की सलाह लेना न भूलें। अति उत्साह में कोई ऐसा फैसला न करें जो आपके लिए बाद में जी का जंजाल साबित हो। सप्ताह के मध्य में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान घर की मरम्मत आदि में जेब से अधिक धन खर्च होने से आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के अंत तक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास और आत्मीयता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: बुधवार के दिन किसी को मूंग की दाल का दान करें। गणपति को मोदक एवं श्रीफल चढ़ाएं।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उम्मीद से कहीं ज्यादा खुशियां और लाभ देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रियजन के आने पर घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के मौके मिलेंगे। किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी वरिष्ठ एवं प्रभावी व्यक्ति की मदद से आय और लाभ के नये स्रोत बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बहुप्रतीक्षित पद की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

उपाय: किसी मंदिर में पूजा की सामग्री और धार्मिक पुस्तकें दान करें। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और यदि संभव हो तो दान करें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। करियर-कारोबार  से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले खूब सोच-विचार कर लें। यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना हो तो अपने कदम को पीछे करने में संकोच न करें। जमीन-जायदाद से जुड़े मसले को कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बजाय आपसी संवाद से सुलझा लेना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों से संभल कर चलें और कोशिश करें कि प्रेम की डोर न टूटने पाए क्योंकि यदि वह बाद में जुड़ भी गई तो उसमें गांठ पड़ी रहेगी।  ऐसे में प्रेम संबंध हो या फिर घर परिवार से जुड़ा कोई मामला उसे सुलझाते समय दूसरों की भावनाओं की अनदेखी न करें।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर का चोला चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें।

9 of 12
राशि
धनु
धनु राशि के लिए यह सप्ताह बहुप्रतीक्षित सपनों को पूरा करने के लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। लंबे समय से बेरोजगार चल रहे लोगों का रोजी-रोजगार का सपना पूरा होगा। कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप लाभ की प्राप्ति होगी। सत्ता पक्ष की मदद से लाभ की प्राप्ति होगी। कांट्रैक्ट पर काम करने वालों को बड़ा काम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। आपके कामकाज की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

10 of 12
राशि
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक पारिवारिक समस्याएं आपकी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। घर-परिवार से जुड़े फैसले को लेते समय भाई-बहनों का साथ न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। किसी भी मसले का हल विवाद की बजाय संवाद से निकालने का प्रयास करें। कारोबार में लाभ की दृष्टि से देखें तो उतार-चढ़ाव खूब देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में आ रही किसी मुश्किल का हल खोजते समय स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा न करें। क्रोध या जल्दबाजी में कोई ऐसा फैसला लेने से बचें, जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा।

उपाय: हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें।  

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हैं। हालांकि सीनियर्स की मदद और अपनी कार्यक्षमता से आप इनसे पार पाने में कामयाब रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही निबट जाने पर राहत की सांस लेंगे। कारोबार में धन निवेश करते समय किसी शुभचिंतक की राय लेना न भूलें। पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। विशेष रूप से अपनी योजनाओं का क्रियान्वयन करने से पहले उसका खुलासा करने से जरूर बचें, अन्यथा आपके विरोधी समस्या खड़ी कर सकते हैं। प्रेम संबधों में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री या दखल से कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। चीजों को सावधानी से सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

उपाय: सतनजा दान करें। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को काले कपड़े या काले कंबल का दान करें।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन
मीन राशि के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य दोनों को साथ लिए आ रहा है। आप स्वयं के भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा को पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रिय से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। करियर-कारोबार में मनचाही मुराद होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके पड़े काम में गति आयेगी। पिछले सप्ताह के मुकाबले कारोबार में अधिक फायदा और बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। प्रेम-संबंधों में उपजी गलतफहमी दूर होगी। आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और भगवान विष्णु की पीले फूल और पीली मिठाई का भोग लगाकर साधना-आराधना करे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें