तुला
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह सामाजिक या मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता का योग बनेगा। माता, पिता, गुरु की सेवा का फल आपको मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा व वर्चस्व में वृद्धि होगी। अध्ययन-अध्यापन का उत्तम योग है। सप्ताह के मध्य में प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक - 7
शुभ दिन - शनिवार
शुभ रंग - बसंती
सफलता का सूत्र - लापरवाही न करें।
उपाय - पक्षियों को दाना डालें। ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’मंत्र जपें।