वृश्चिक
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य छोड़कर कार्य को समय पर करना होगा, अन्यथा लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहें, अन्यथा धोखा हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। जमीन-जायदाद और प्रापर्टी से जुड़े काम करने वालों को कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में अपनी भावनाओं पर काबू रखें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। छात्रों को कठिन परिश्रम पर ही सफलता के योग हैं। इस सप्ताह पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक-1
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग-केसरिया
सफलता का सूत्र-‘विवेक का इस्तेमाल करें।’
उपाय-गुड़ एवं लाल कपड़ा दान करें। देवी दुर्गा की उपासना करें।